Current Date
Madhya Pradesh

MP BJP NEWS: चार जिलों से नियुक्तियों का श्रीगणेश, निगम-मंडलों पर चर्चा आज

Published: September 2, 2025

भाजपा में नई नियुक्तियों का श्रीगणेश रविवार देर शाम हो गया। हरदा, सागर ग्रामीण, देवास और मऊगंज की नई जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। हरदा में 17, सागर में 22, देवास में 22 तो मऊगंज में 26 की नियुक्ति की गई है। अगले एक सप्ताह में सभी जिला कार्यकारिणी घोषित करने का प्रयास है।

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष प्रदेश के प्रवास पर है। वह रविवार को भोपाल में थे। उन्होंने प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह के साथ करीब दो घंटे मंथन किया। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश नेतृत्व ने अलग-अलग विषय रखे। जिसमें नियुक्तियां अहम थीं। जिसमें उन्होंने प्रदेश संगठन के लिए नियुक्तियां जल्द करने संबंधी राह खोल दी। कुछ घंटे बाद हरदा, सागर ग्रामीण की नई जिला कार्यकारिणी सामने आई। इसके बाद देवास और मऊगंज। इसी तरह अन्य जिला, संभागों, प्रदेश स्तरीय नियुक्तियां होंगी। बीएल संतोष सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ वन-टू-वन बैठक करेंगे। सूत्रों के मुताबिक इसमें निगम मंडलों, प्राधिकरणों व निकायों में एल्डरमैन की नियुक्तियों का विषय आगे बढ़ाया जाएगा।

अब और इंतजार नहीं
निगम-मंडलों व अन्य स्तर पर की जाने वाली नियुक्तियों का भाजपा में लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। कई जमीनी जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता उम्मीद लगाए बैठे हैं, ऐसे में ऊंच-नीच होने से असंतुलन का खतरा है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि पार्टी को लगातार जिताने वाले कई लोगों ने अपना जीवन लगा दिया, अब तक उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिली। कुछ चेहरे ऐसे भी है, जो एक के बाद एक कई जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके हैं।

जमीनी कार्यकर्ताओं को मिलेगी तवज्जो
सूत्रों की मानें तो निचले स्तर से नियुक्तियां शुरू होंगी, जो संभाग और फिर प्रदेश स्तर तक की जाएंगी। तीन स्तरों पर की जाने वाली नियुक्तियों में ज्यादातर जमीनी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जाएंगी। इसके बाद जो बचेंगे, उन्हें निगम-मंडलों, प्राधिकरण और निकायों में समायोजित किया जाएगा। इसका मकसद है कि काम करने वाले ज्यादातर चेहरों को साधा जा सके।

बिहार चुनाव की जिम्मेदारियां जल्द
मध्यप्रदेश से भाजपा बिहार चुनाव में एक जंबो टीम भेजने वाली है। सूची तैयार है। टीम कई बातों को ध्यान में रख तैयार की गई है। खासकर युवा चेहरों को भी शामिल किया है। इसमें सामाजिक परिदृश्य को भी ध्यान में रखा गया है। हालांकि सूची में ऐनवक्त पर बदलाव हो सकते हैं।

Related Story
Gold Silver Price Today: करवा चौथ पर सोना महंगा, चांदी में गिरावट; जानिए 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा भाव
October 29, 2026 Gold Silver Price Today: करवा चौथ पर सोना महंगा, चांदी में गिरावट; जानिए 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा भाव
नागपुर में जीत के बाद अभिजीत वंजारी का BJP पर बड़ा दावा, बोले- अब यह कांग्रेस का गढ़; EVM पर भी उठाए सवाल
October 29, 2026 नागपुर में जीत के बाद अभिजीत वंजारी का BJP पर बड़ा दावा, बोले- अब यह कांग्रेस का गढ़; EVM पर भी उठाए सवाल
रीवा में एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल की मान्यता पर संकट, जांच में मिलीं गंभीर खामियां; डीईओ ने जारी किया नोटिस
October 29, 2026 रीवा में एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल की मान्यता पर संकट, जांच में मिलीं गंभीर खामियां; डीईओ ने जारी किया नोटिस
दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; तापमान में आएगी गिरावट
October 29, 2026 दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; तापमान में आएगी गिरावट
राहुल गांधी अमित शाह मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का बड़ा फैसला; आठ साल पुराने मुकदमे का हुआ अंत
October 26, 2026 राहुल गांधी अमित शाह मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का बड़ा फैसला; आठ साल पुराने मुकदमे का हुआ अंत
त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
October 16, 2026 त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
October 11, 2026 रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
October 11, 2026 Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
October 11, 2026 Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?
October 11, 2026 Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?

Leave a Comment