Current Date
Madhya Pradesh

नगर निगम की अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई, दो प्रतिष्ठानों पर 40 हजार का जुर्माना

Published: May 21, 2025

विंध्य भास्कर, रीवा। नगर निगम रीवा ने शहर में अवैध होर्डिंग्स और बैनर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे के निर्देश पर राजस्व अमले ने मंगलवार को शहर के व्यावसायिक क्षेत्रों में अभियान चलाया। इस दौरान मीडिया आउटडोर विज्ञापन नियम 2017 का उल्लंघन करने वाले दो प्रतिष्ठानों, विष्णु हार्ले और अथर्व ग्रीन, पर कुल 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

मीडिया आउटडोर विज्ञापन नियम 2017 का उल्लंघन करने वाले दो प्रतिष्ठानों, विष्णु हार्ले और अथर्व ग्रीन, पर कुल 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

नगर निगम ने बताया कि इन प्रतिष्ठानों को पहले नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन नियमों का पालन न करने के कारण यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर लगे अवैध बोर्ड और होर्डिंग्स को भी हटाया गया। कुछ प्रतिष्ठानों ने नियमों के अनुपालन के लिए समय सीमा की मांग की, जिसके लिए निगम ने उन्हें निर्धारित समय में अनुमति लेने और विज्ञापन नियमों के अनुसार लगाने के निर्देश दिए।


निगम आयुक्त डॉ. सोनवणे ने शहर के व्यावसायियों से अपील की कि वे मीडिया आउटडोर विज्ञापन नियम 2017 का सख्ती से पालन करें और बिना अनुमति के सार्वजनिक स्थलों पर कोई विज्ञापन सामग्री न लगाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

इस अभियान में उपायुक्त एमएस सिद्दीकी, सहायक आयुक्त शीतल भलावी, सहायक राजस्व अधिकारी रावेंद्र सिंह, नीलेश चतुर्वेदी, अतिक्रमण सहायक ज्ञानेंद्र द्विवेदी के साथ राजस्व और अतिक्रमण दल मौजूद रहा।

यह कार्रवाई शहर में अवैध विज्ञापनों के बढ़ते चलन को रोकने और सार्वजनिक स्थलों को व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से की गई। निगम आयुक्त ने चेतावनी दी कि भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। शहरवासियों और व्यावसायियों से सहयोग की अपेक्षा की गई है ताकि रीवा को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया जा सके।

Related Story
Gold Silver Price Today: करवा चौथ पर सोना महंगा, चांदी में गिरावट; जानिए 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा भाव
October 29, 2026 Gold Silver Price Today: करवा चौथ पर सोना महंगा, चांदी में गिरावट; जानिए 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा भाव
नागपुर में जीत के बाद अभिजीत वंजारी का BJP पर बड़ा दावा, बोले- अब यह कांग्रेस का गढ़; EVM पर भी उठाए सवाल
October 29, 2026 नागपुर में जीत के बाद अभिजीत वंजारी का BJP पर बड़ा दावा, बोले- अब यह कांग्रेस का गढ़; EVM पर भी उठाए सवाल
रीवा में एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल की मान्यता पर संकट, जांच में मिलीं गंभीर खामियां; डीईओ ने जारी किया नोटिस
October 29, 2026 रीवा में एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल की मान्यता पर संकट, जांच में मिलीं गंभीर खामियां; डीईओ ने जारी किया नोटिस
दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; तापमान में आएगी गिरावट
October 29, 2026 दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; तापमान में आएगी गिरावट
राहुल गांधी अमित शाह मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का बड़ा फैसला; आठ साल पुराने मुकदमे का हुआ अंत
October 26, 2026 राहुल गांधी अमित शाह मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का बड़ा फैसला; आठ साल पुराने मुकदमे का हुआ अंत
त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
October 16, 2026 त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
October 11, 2026 रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
October 11, 2026 Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
October 11, 2026 Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?
October 11, 2026 Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?

Leave a Comment