Current Date
NationalMadhya Pradesh

MP में नेशनल कबड्डी खिलाड़ी नशीली दवाओं का तस्कर, पुलिस ने किया गिरप्तार

Published: May 25, 2025

रीवा. सीधी जिले का नेशनल कबड्डी खिलाड़ी श्रवण कुमार सिंह यूपी से नशीली सिरप की तस्करी कर रहा था। शनिवार को मऊगंज पुलिस ने उसे बनारस से नशीली सिरप की बड़ी खेप रीवा लाते समय गिरतार किया। आरोपी की कार से 1650 शीशी नशीली सिरप जब्त की गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर कारोबार में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। मऊगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि यूपी से बड़ी मात्रा में नशीली सिरप रीवा लाई जा रही है। एसपी दिलीप कुमार सोनी के निर्देश पर पुलिस ने सघन चेकिंग शुरू की और कार (एमपी 53 जेडडी 7444) को रोक लिया। तलाशी के दौरान कार से 14 पेटियों में भरकर लाई गई 1650 शीशी नशीली सिरप बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 3.36 लाख रुपए आंकी गई है। कार में पकड़ा गया आरोपी श्रवण कुमार सिंह पिता बृजेन्द्र सिंह निवासी छोटा टीकट थाना चुरहट, जिला सीधी है। पूछताछ में पता चला कि वह नेशनल लेवल का कबड्डी खिलाड़ी है और नेशनल मिनी कबड्डी प्रतियोगिता में खेल चुका है। आरोपी ने तस्करी पांच महीने पहले शुरू की थी। इससे पहले वह चार बार खेप लाकर डिलेवरी दे चुका है। पांचवीं खेप लेकर आ रहा था। खेप रीवा के कबाड़ी मोहल्ले्र में सप्लाई करनी थी जहां उसका जिले के दूसरे इलाकों में परिवहन होना था।

सीधी में दो गैंग, दोनों में कबड्डी खिलाड़ी
सीधी में नशीली सिरप की तस्करी दो गैंग करती थी और दोनों में कबड्डी के नेशनल खिलाड़ी थे। इससे पहले मऊगंज पुलिस ने कबड्डी खिलाड़ी अमित सिंह चौहान निवासी मोहनिया, थाना चुरहट जिला सीधी को गिरतार किया था जो गैंग का सरगना था। इसके अलावा दूसरी गैंग श्रवण कुमार की थी जिसमें पांच लोग थे। तीन लोगों को हनुमना पुलिस कुछ दिन पहले ही नशीली सिरप तस्करी में गिरतार कर चुकी है जो अभी जेल में हैं। आरोपी श्रवण और उसका दोस्त आकाश सिंह अभी तस्करी की कमान संभाले थे। उसके साथ आकाश सिंह की भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है।

एक माह में पकड़ी गई बनारस की चौथी खेप
इस समय रीवा-मऊगंज जिले में बनारस से बड़े पैमाने पर नशीली सिरप की तस्करी हो रही है। एक माह में बनारस से आई चौथी खेप पुलिस ने पकड़ी है। इससे पहले चाकघाट में 1400, रायपुर कर्चुलियान में 900 और चोरहटा थाने में 1300 शीशी नशीली सिरप पकड़ी जा चुकी है। अब मऊगंज पुलिस ने भी बनारस की खेप पकड़ी है। इसके अतिरिक्त कितनी खेप तस्कर पुलिस की आंखों में धूल झोंककर ठिकाने लगा चुके है इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है।

यूपी से कार में नशीली सिरप लाई जा रही थी जिसको पकड़ा गया है। आरोपी कबड्डी का खिलाड़ी है और काफी समय से तस्करी कर रहा था। पूछताछ की जा रही है।
दिलीप कुमार सोनी, एसपी मऊगंज

Related Story
सुप्रीम कोर्ट में मेधा रूपम की याचिका की ‘आउट-ऑफ-टर्न’ लिस्टिंग पर सवाल, मामला नोएडा श्रमिक आंदोलन और आकृति चौधरी की NSA हिरासत से जुड़ा
September 25, 2026 सुप्रीम कोर्ट में मेधा रूपम की याचिका की ‘आउट-ऑफ-टर्न’ लिस्टिंग पर सवाल, मामला नोएडा श्रमिक आंदोलन और आकृति चौधरी की NSA हिरासत से जुड़ा
चुनाव आयोग में अंदरूनी मतभेद: दो आयुक्तों ने 10 माह में 14 बार उठाई आपत्तियां
September 24, 2026 चुनाव आयोग में अंदरूनी मतभेद: दो आयुक्तों ने 10 माह में 14 बार उठाई आपत्तियां
चुनाव आयोग में 10 माह में 14 बार उठे विरोध के स्वर; दो निर्वाचन आयुक्तों ने फैसलों पर जताई आपत्ति, नए मतदाता, नाम हटाने और वोटर डेटाबेस के केंद्रीकरण पर उठाए सवाल
September 24, 2026 चुनाव आयोग में 10 माह में 14 बार उठे विरोध के स्वर; दो निर्वाचन आयुक्तों ने फैसलों पर जताई आपत्ति, नए मतदाता, नाम हटाने और वोटर डेटाबेस के केंद्रीकरण पर उठाए सवाल
MP में चलेंगी भगवा बसें; भोपाल में कल शुभारंभ, प्रथम चरण में रीवा से 35 मार्गों पर 184 बसें चलेंगी सुगम में समायोजित होगी सूत्र सेवा
September 24, 2026 MP में चलेंगी भगवा बसें; भोपाल में कल शुभारंभ, प्रथम चरण में रीवा से 35 मार्गों पर 184 बसें चलेंगी सुगम में समायोजित होगी सूत्र सेवा
SRI का मुद्दा : चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों के खुलासे के बाद छिड़ी सियासी रार
September 24, 2026 SRI का मुद्दा : चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों के खुलासे के बाद छिड़ी सियासी रार
मध्यप्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
September 24, 2026 मध्यप्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Chief Minister Dr. Mohan Yadav: सीधी के बलराम कृषि महोत्सव को मुख्यमंत्री ने वर्चुअली किया संबोधित; मिलेट उत्पादन, उद्यानिकी, पशुपालन और कृषि आधारित उद्योगों से आय बढ़ाने पर जोर
September 24, 2026 Chief Minister Dr. Mohan Yadav: सीधी के बलराम कृषि महोत्सव को मुख्यमंत्री ने वर्चुअली किया संबोधित; मिलेट उत्पादन, उद्यानिकी, पशुपालन और कृषि आधारित उद्योगों से आय बढ़ाने पर जोर
Sidhi industrial investment: सीधी के बाड़ीटोला औद्योगिक क्षेत्र में 100 करोड़ के निवेश की संभावना
September 24, 2026 Sidhi industrial investment: सीधी के बाड़ीटोला औद्योगिक क्षेत्र में 100 करोड़ के निवेश की संभावना
Rewa Transport and Mining Departments News; परिवहन एवं खनिज विभाग राजस्व वसूली में तेजी लाएं : कमिश्नर शीलेंद्र सिंह
September 23, 2026 Rewa Transport and Mining Departments News; परिवहन एवं खनिज विभाग राजस्व वसूली में तेजी लाएं : कमिश्नर शीलेंद्र सिंह
Agriculture Department Rewa News: धान की फसल में पत्ती लपेटक कीट के प्रकोप की आशंका, किसान नियमित निगरानी करें
September 23, 2026 Agriculture Department Rewa News: धान की फसल में पत्ती लपेटक कीट के प्रकोप की आशंका, किसान नियमित निगरानी करें

Leave a Comment