Current Date
Madhya PradeshNational

‘लाश के साथ रेप’ के आरोप से मचा राजनीतिक बवाल, कांग्रेस विधायक के बयान पर उठे सवाल

Published: September 10, 2026

रीवा. कांग्रेस के सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने कहा है कि संजयगांधी अस्पताल में जब कोई सुंदर महिला या युवती की मौत होती है तो परिजन के पोस्टमार्टम समय मौजूद रहना चाहते हैं, क्योंकि डेडबॉडी के साथ वहां पर रेप किया जाता है। पोस्टमार्टम के समय खड़े रहने के लिए परिजनों को वहां पैसा भी देना पड़ता है। इस सनसनीखेज आरोप का अब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा है कि पांच सितंबर को सिरमौर चौराहे पर चल रहे धरना-प्रदर्शन के दौरान अभय मिश्रा ने यह आरोप लगाया था। उन्होंने इन आरोपों को लेकर कोई सबूत, जांच रिपोर्ट या फिर शिकायत का हवाला नहीं दिया।

          संजय गांधी अस्पताल में डॉक्टरों और प्रबंधन की कथित लापरवाही के चलते कल्पना मिश्रा और उनके नवजात शिशु की मौत का मामला शहर में गर्माया हुआ है। पूरे शहर की संवेदनाएं मृतका के परिवार के साथ है। कल्पना के पिता न्याय के लिए आमरण अनशन कर रहे हैं। शिकायतों के बाद सरकार ने मेडिकल कॉलेज के डीन और अस्पताल के अधीक्षक को बदल दिया है। लेकिन आंदोलन की आड़ में कुछ अनर्गल बयान और घटनाक्रम भी सामने आ रहे हैं। कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने एक बेतुका बयान दिया। वहीं कुछ को निशाना बना रहे हैं। क्या इससे कल्पना के परिजनों का आंदोलन कमजोर नहीं होगा…

इस तरह के घिनौने आरोप के बाद अब वे कठघरे में आ गए हैं। अस्पताल के संबंधित विभाग के स्टाफ को उन्होंने बिना सबूत बदनाम कर दिया। भाजपा ने भी उनकी घेराबंदी शुरू कर दी है। वहीं वाल्मिकी समाज ने ने शहर के विवेकानंद पार्क से रैली निकालकर विधायक के बयान का विरोध किया और आईजी को ज्ञापन सौंपकर एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई। जिसमें कहा गया है कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में वाल्मिकी समाज के ही लोग काम करते हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन तेज करेंगे।

विधायक मिश्रा ने वीडियो वायरल होने के बाद सफाई में कहा है कि यह सबको पता है कि संजयगांधी में इस तरह का कार्य लंबे समय से हो रहा है। वहां पर काम करने वाले लोग नशे में धुत रहते हैं, इसीलिए लोग पोस्टमार्टम के समय वहां पर खड़े रहना चाहते हैं।

विधायक ने जो भी कहा है, वह सब निराधार है। वे जनप्रतिनिधि हैं, यदि कोई तथ्य उनके पास है तो जनता के सामने रखना चाहिए। संजयगांधी अस्पताल में यह संभव नहीं है, क्योंकि लंबे समय से हर ओर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और निगरानी की जाती है।
डॉ. अलख प्रकाश, सीएमओ

Related Story
‘लाश के साथ रेप’ के आरोप से मचा राजनीतिक बवाल, कांग्रेस विधायक के बयान पर उठे सवाल
September 10, 2026 ‘लाश के साथ रेप’ के आरोप से मचा राजनीतिक बवाल, कांग्रेस विधायक के बयान पर उठे सवाल
Dubai: Interactive Session on Invest in Madhya Pradesh; मध्यप्रदेश उपलब्ध करवा रहा दुनिया की सबसे सस्ती बिजली, 2.17 पैसे प्रति यूनिट : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
September 9, 2026 Dubai: Interactive Session on Invest in Madhya Pradesh; मध्यप्रदेश उपलब्ध करवा रहा दुनिया की सबसे सस्ती बिजली, 2.17 पैसे प्रति यूनिट : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर घमासान, मरीजों की भीड़ से लेकर डॉक्टरों की अनुपस्थिति तक उठे सवाल
September 8, 2026 रीवा के संजय गांधी अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर घमासान, मरीजों की भीड़ से लेकर डॉक्टरों की अनुपस्थिति तक उठे सवाल
सागर : प्रशासन ने स्वीकारीं 13 मौतें; जहरीली शराब कांड की होगी मजिस्ट्रियल जांच, बंडा SDM-SDOP को हटाया
September 8, 2026 सागर : प्रशासन ने स्वीकारीं 13 मौतें; जहरीली शराब कांड की होगी मजिस्ट्रियल जांच, बंडा SDM-SDOP को हटाया
कई राज्यों में बारिश-बाढ़ और भूस्खलन की मार, मध्य प्रदेश में भी बिगड़े हालात
August 20, 2026 कई राज्यों में बारिश-बाढ़ और भूस्खलन की मार, मध्य प्रदेश में भी बिगड़े हालात
मध्य प्रदेश में मानसून फिर एक्टिव: पूर्वी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अब तक 12% कम हुई बरसात
August 20, 2026 मध्य प्रदेश में मानसून फिर एक्टिव: पूर्वी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अब तक 12% कम हुई बरसात
MP: रीवा में बारिश ने खोली विकास की पोल, पानी में बह गए प्रशासन के दावे
August 20, 2026 MP: रीवा में बारिश ने खोली विकास की पोल, पानी में बह गए प्रशासन के दावे
Special for Independence Day 2026: रक्त, स्वाभिमान और विश्वासघात: आज़ादी की वास्तविक गाथा और आज का भारत
August 15, 2026 Special for Independence Day 2026: रक्त, स्वाभिमान और विश्वासघात: आज़ादी की वास्तविक गाथा और आज का भारत
Independence Day 2026: PM मोदी बोले- कच्चे तेल के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता हमारी गलत सोच का कारण
August 15, 2026 Independence Day 2026: PM मोदी बोले- कच्चे तेल के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता हमारी गलत सोच का कारण
80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश: ‘अब छोटे सपनों से काम नहीं चलेगा, भारत को बड़े लक्ष्य तय करने होंगे’
August 15, 2026 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश: ‘अब छोटे सपनों से काम नहीं चलेगा, भारत को बड़े लक्ष्य तय करने होंगे’

Leave a Comment