Current Date
Madhya Pradesh

Rewa Municipal Corporation News: स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, ई-अटेंडेंस की होगी नियमित मॉनिटरिंग: निगम आयुक्त

Published: September 23, 2026

रीवा। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर निगम आयुक्त अक्षत जैन ने बुधवार को जोन क्रमांक-3 एवं 4 के स्वच्छता विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में वार्डवार सफाई व्यवस्था, कर्मचारियों की उपस्थिति, ई-अटेंडेंस और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निगम आयुक्त ने वार्ड दरोगाओं से वन-टू-वन चर्चा करते हुए उनके वार्डों में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों की जानकारी ली। लगातार अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें कार्य से हटाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को मैदानी स्तर पर कर्मचारियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।

ई-अटेंडेंस में गिरावट पर जताई नाराजगी
समीक्षा के दौरान ई-अटेंडेंस में लगातार आ रही गिरावट पर निगम आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को नियमित रूप से ई-अटेंडेंस दर्ज कराने के निर्देश दिए। वार्ड दरोगाओं एवं संबंधित अधिकारियों को अधीनस्थ कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति की नियमित जांच करने को कहा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों की ई-अटेंडेंस दर्ज नहीं होने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।

सफाई संबंधी शिकायतों का तत्काल निराकरण
शहर में सफाई व्यवस्था से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर भी निगम आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को वार्डों में नियमित सफाई, कचरा संग्रहण तथा शिकायतों के त्वरित निराकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए संसाधनों के साथ अनुशासन भी जरूरी है। प्रत्येक कर्मचारी को निर्धारित दायित्व के अनुसार समय पर कार्यस्थल पर उपस्थित होकर जिम्मेदारी से कार्य करना होगा।

संकरी गलियों में रिक्शा-व्हील बैरो से होगा कचरा संग्रहण
निगम आयुक्त ने उन संकरी गलियों और क्षेत्रों की जानकारी ली, जहां डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन पहुंचने में कठिनाई होती है। ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित कर आवश्यकता के अनुसार रिक्शा एवं व्हील बैरो उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि प्रत्येक घर से नियमित रूप से कचरा संग्रहण सुनिश्चित किया जा सके।

शत-प्रतिशत वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पर जोर
निगम कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को व्यवस्थित करते हुए निर्धारित क्षेत्रों में रैमकी कंपनी के कर्मचारियों के माध्यम से कचरा संग्रहण सुनिश्चित करने को कहा गया। लंबे समय से खराब अथवा खड़े कचरा संग्रहण वाहनों की स्थिति की नियमित निगरानी के निर्देश भी दिए गए।
एक ही वाहन से एक से अधिक वार्डों को कवर किए जाने की स्थिति में निर्धारित रूट की समीक्षा कर उसे व्यवस्थित करने तथा सभी वार्डों में शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आईसी टीम एवं इंडिपेंडेंट इंजीनियर के कर्मचारियों को भी नियमित रूप से वार्डों में उपस्थित रहकर व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने को कहा गया।

सेकेंडरी कचरा प्वाइंट कम करने के निर्देश
बैठक में सेकेंडरी कचरा संग्रहण प्वाइंट्स की भी समीक्षा की गई। निगम आयुक्त ने ठेले एवं रिक्शा की सहायता से ऐसे प्वाइंट्स की संख्या कम करने तथा आवश्यक प्वाइंट्स से कचरे का नियमित एवं समयबद्ध उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सेकेंडरी कचरा संग्रहण प्वाइंट्स को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखा जाए और इनके आसपास किसी भी स्थिति में कचरा जमा न होने दिया जाए। जिन प्वाइंट्स से प्रतिदिन कचरा नहीं उठाया जा रहा है, उनकी जानकारी लेकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
बैठक में उपायुक्त प्रकाश द्विवेदी, स्वास्थ्य अधिकारी मुरारी कुमार, दीपक सिंह तोमर, सहायक नोडल स्वच्छ भारत मिशन अपूर्वा चतुर्वेदी सहित स्वच्छता निरीक्षक एवं वार्ड दरोगा उपस्थित रहे।

Related Story
मध्यप्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
September 24, 2026 मध्यप्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Chief Minister Dr. Mohan Yadav: सीधी के बलराम कृषि महोत्सव को मुख्यमंत्री ने वर्चुअली किया संबोधित; मिलेट उत्पादन, उद्यानिकी, पशुपालन और कृषि आधारित उद्योगों से आय बढ़ाने पर जोर
September 24, 2026 Chief Minister Dr. Mohan Yadav: सीधी के बलराम कृषि महोत्सव को मुख्यमंत्री ने वर्चुअली किया संबोधित; मिलेट उत्पादन, उद्यानिकी, पशुपालन और कृषि आधारित उद्योगों से आय बढ़ाने पर जोर
Sidhi industrial investment: सीधी के बाड़ीटोला औद्योगिक क्षेत्र में 100 करोड़ के निवेश की संभावना
September 24, 2026 Sidhi industrial investment: सीधी के बाड़ीटोला औद्योगिक क्षेत्र में 100 करोड़ के निवेश की संभावना
Rewa Transport and Mining Departments News; परिवहन एवं खनिज विभाग राजस्व वसूली में तेजी लाएं : कमिश्नर शीलेंद्र सिंह
September 23, 2026 Rewa Transport and Mining Departments News; परिवहन एवं खनिज विभाग राजस्व वसूली में तेजी लाएं : कमिश्नर शीलेंद्र सिंह
Agriculture Department Rewa News: धान की फसल में पत्ती लपेटक कीट के प्रकोप की आशंका, किसान नियमित निगरानी करें
September 23, 2026 Agriculture Department Rewa News: धान की फसल में पत्ती लपेटक कीट के प्रकोप की आशंका, किसान नियमित निगरानी करें
Rewa News: बीएड-एमएड की निर्धारित सीटों पर शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करें : कमिश्नर शीलेंद्र सिंह
September 23, 2026 Rewa News: बीएड-एमएड की निर्धारित सीटों पर शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करें : कमिश्नर शीलेंद्र सिंह
Rewa Municipal Corporation News: जर्जर एवं भयप्रद भवन पर नगर निगम की कार्रवाई, ध्वस्त कराया भवन
September 23, 2026 Rewa Municipal Corporation News: जर्जर एवं भयप्रद भवन पर नगर निगम की कार्रवाई, ध्वस्त कराया भवन
Rewa Municipal Corporation News: स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, ई-अटेंडेंस की होगी नियमित मॉनिटरिंग: निगम आयुक्त
September 23, 2026 Rewa Municipal Corporation News: स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, ई-अटेंडेंस की होगी नियमित मॉनिटरिंग: निगम आयुक्त
Rewa News: जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश, स्थानांतरण के बाद कार्यमुक्ति के आवेदन पर व्याख्याता का एक दिन का वेतन काटने के आदेश
September 23, 2026 Rewa News: जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश, स्थानांतरण के बाद कार्यमुक्ति के आवेदन पर व्याख्याता का एक दिन का वेतन काटने के आदेश
गांव-गांव अवैध शराब बिक्री पर सख्ती के निर्देश, सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और कंपोजिट दुकानों की शत-प्रतिशत सैंपलिंग के आदेश: कमिश्नर शीलेंद्र सिंह
September 23, 2026 गांव-गांव अवैध शराब बिक्री पर सख्ती के निर्देश, सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और कंपोजिट दुकानों की शत-प्रतिशत सैंपलिंग के आदेश: कमिश्नर शीलेंद्र सिंह

Leave a Comment