Current Date
NationalMadhya Pradesh

रीवा की ऐतिहासिक उपलब्धि: सैनिक स्कूल खेल महाकुंभ का समापन; थल सेना अध्यक्ष और नौसेना प्रमुख का भावुक मिलन

Published: November 1, 2025

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा स्थित सैनिक स्कूल की धरती ने शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025 को एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनी। यहां आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रतियोगिता 2025 का भव्य समापन समारोह हुआ, जो न केवल खेल कौशल का उत्सव था, बल्कि देश के सैन्य गौरव का संगम भी बना। यह कार्यक्रम इसलिए भी अद्वितीय रहा क्योंकि इस अवसर पर देश की सेना के दो प्रमुख— थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी—दोनों ही सैनिक स्कूल रीवा के पूर्व छात्र और सहपाठी, एक साथ उपस्थित रहे।

विजेता एवं उप विजेता टीमों को पुरस्कार स्वरूप ट्राफी प्रदान की गई, लेकिन इस अवसर पर दिए गए उद्बोधनों ने कैडेट्स और उपस्थित जनसमूह को अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के गहरे मायने समझाए।

दिल्ली-NCR में बादल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड; यूपी, पंजाब, हरियाणा में बारिश का अलर्ट!

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल: खेल भावना सर्वोपरि
समारोह के मुख्य अतिथि, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि “जीत-हार से ज्यादा जरूरी है खेल भावना से खेलों में भाग लेना।” उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हार किसी भी खिलाड़ी को निराश नहीं करनी चाहिए, बल्कि जीतने के लिए दोगुने प्रयास करने का संकल्प लेना चाहिए।

श्री शुक्ल ने इस दिन को रीवा के लिए “ऐतिहासिक” बताया। उन्होंने गर्व से कहा कि रीवा और विंध्य की धरा के लिए यह सौभाग्य की बात है कि देश की सेना के दो प्रमुख, जो इसी स्कूल के पूर्व छात्र हैं, आज एक मंच पर मौजूद हैं और उनके हाथों से विजेता टीमों को पुरस्कार मिल रहे हैं। उन्होंने रेखांकित किया कि रीवा की पहचान अब केवल सफेद शेर या एशिया के सबसे बड़े सोलर प्लांट तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वह धरती है, जिसने देश के तीन सेना प्रमुखों में से दो को दिया है और वे दोनों इसी स्कूल के सहपाठी भी हैं।

उप मुख्यमंत्री ने सेना प्रमुखों का दिल से अभिनंदन करते हुए भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का स्मरण किया। उन्होंने सेना नायकों को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का हीरो बताते हुए कहा कि इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने आक्रमण और आधुनिक रक्षा प्रणाली का प्रदर्शन करते हुए दुश्मनों के ठिकानों को सफलतापूर्वक नेस्तनाबूद कर दिया था। उप मुख्यमंत्री ने सेना प्रमुखों को सम्मान स्वरूप सफेद शेर की प्रतिकृति भेंट की।

एडमिरल त्रिपाठी: उद्देश्य, संयम और निरंतर प्रयास
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में खेल के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि “खेल चरित्र निर्माण का माध्यम है।” उन्होंने कहा कि खेल का मैदान केवल मनोरंजन का स्थान नहीं है, बल्कि वह जीवन की दिशा भी दिखाता है। रीवा सैनिक स्कूल में अपनी वापसी पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि गुरुजनों द्वारा दी गई शिक्षा और अनुशासन ने ही उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया।

एडमिरल त्रिपाठी ने कैडेट्स से दृढ़ निश्चय और मनोयोग से अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने इस बात पर विशेष प्रसन्नता व्यक्त की कि खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले कुल 540 विद्यार्थियों में 201 लड़कियाँ भी शामिल थीं, जो महिला सशक्तिकरण और देश के भविष्य के लिए एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कैडेट्स को संदेश दिया कि उद्देश्य, संयम और निरंतर प्रयास के साथ ही हम ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को पूरा कर पाएंगे। उन्होंने स्कूल के लिए दो लाख रुपये की चेक भी प्रदान की।

जनरल द्विवेदी: भरोसा और समर्पण है आधार
थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने कैडेट्स को जीवन का महत्वपूर्ण सबक देते हुए कहा कि “ऐसे बनें कि दूसरे आप पर भरोसा करें।” उन्होंने खेल के मैदान में सीखे गए अनुशासन और देश के प्रति समर्पण भाव को नागरिक सेवा का आधार बताया। अपने विद्यालय में उपस्थित होने को सौभाग्य बताते हुए, उन्होंने कैडेट्स के उज्जवल भविष्य की कामना की।

ऐतिहासिक जीत! भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर महिला वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में बनाई जगह

जनरल द्विवेदी ने याद दिलाया कि 31 अक्टूबर को एकता दिवस है और 1 नवम्बर को मध्य प्रदेश अपना 70वां स्थापना दिवस मना रहा है। उन्होंने रीवा और विंध्य की धरा के उन वीर पूर्व सैनिकों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि उनकी वीरता और समर्पण को आने वाली पीढ़ी हमेशा याद रखेगी। उन्होंने बताया कि जब भी वह असमंजस में होते हैं, तो उनके शिक्षकों की सीख ही उनके काम आती है। उन्होंने कैडेट्स को शारीरिक और मानसिक तौर पर सुदृढ़ रहने की सलाह दी और आत्मनिर्भर देश के निर्माण में दृढ़ निश्चय के साथ कर्तव्य निभाने पर ज़ोर दिया।

दोनों सेना प्रमुखों ने उप मुख्यमंत्री को भी सम्मान स्वरूप ब्रह्मोस एवं शिप मॉडल की प्रतिकृति भेंट की।

प्रतियोगिता का सार-संक्षेप
सैनिक स्कूल रीवा के प्राचार्य कर्नल अविनाश रावल ने आभार प्रदर्शन करते हुए नेशनल गेम्स के सफल आयोजन की जानकारी दी।

इवेंट/पुरस्कार विजेता उप विजेता
बास्केटबाल (जूनियर) सैनिक स्कूल कपूरथला सैनिक स्कूल झुंझनू
वालीबाल सैनिक स्कूल नालंदा सैनिक स्कूल झुंझनू
एथलेटिक्स अमरावती नगर खाराखेरी
सांस्कृतिक आयोजन सैनिक स्कूल चंद्रपुर पुंगलवा गोलपावा
ओवर आल ट्राफी सैनिक स्कूल झुंझनू

 

इस भव्य समापन समारोह में सांसद रीवा जनार्दन मिश्र, सांसद सतना गणेश सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता सहित गणमान्यजन, जनप्रतिनिधि, सैनिक स्कूलों के प्राचार्य, ऑफीसियल्स, छात्र-छात्राएँ तथा स्थानीय जन उपस्थित रहे। यह आयोजन खेल, अनुशासन और सैन्य गौरव की एक अमिट छाप छोड़ गया।

Related Story
Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
July 2, 2026 Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
June 28, 2026 Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय
June 28, 2026 अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय
रीवा के ठेकेदार पर ईडी का बड़ा एक्शन: 55.60 करोड़ के फर्जी बिल लगाकर लिया सरकारी भुगतान, भोपाल में 3.97 करोड़ नकद जब्त
June 26, 2026 रीवा के ठेकेदार पर ईडी का बड़ा एक्शन: 55.60 करोड़ के फर्जी बिल लगाकर लिया सरकारी भुगतान, भोपाल में 3.97 करोड़ नकद जब्त
लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की संभावना से BJP गदगद, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; कौन सा बिल होगा पास?
June 13, 2026 लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की संभावना से BJP गदगद, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; कौन सा बिल होगा पास?
लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की ओर NDA, TMC के बाद अब इस दल में बड़ी बगावत के संकेत
June 13, 2026 लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की ओर NDA, TMC के बाद अब इस दल में बड़ी बगावत के संकेत
रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
May 8, 2026 रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
May 8, 2026 एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
May 8, 2026 तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
महिला आरक्षण को जल्द लागू करे सरकार- इकरा हसन
April 19, 2026 महिला आरक्षण को जल्द लागू करे सरकार- इकरा हसन

Leave a Comment