Current Date
Madhya PradeshNational

सागर : प्रशासन ने स्वीकारीं 13 मौतें; जहरीली शराब कांड की होगी मजिस्ट्रियल जांच, बंडा SDM-SDOP को हटाया

Published: September 8, 2026

सागर। बंडा व शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से मौतों के मामले में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। अफसरों पर कार्रवाई भी जारी है। सोमवार शाम कलेक्टर ने बंडा एसडीएम आरती यादव को हटा दिया। उनकी जगह संजय कुमार जैन को जिम्मा सौंपा है। रात में गृह विभाग ने बंडा एसडीओपी प्रदीप वाल्मिकी को हटाकर डीएसपी के रूप में पीएचक्यू भेज दिया। पीएचक्यू में का एसडीओपी बनाया गया है।

सोमवार को 10 और मौतों के साथ हताहत लोगों की कुल संख्या 29 पर पहुंच गई है। इसे प्रदेश में जहरीली शराब से सबसे बड़ी त्रासदी बताया जा रहा है। हालांकि प्रशासन ने कुल 13 मौतें ही स्वीकारी हैं। पोस्टमार्टम करने वाले और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। सूत्रों के अनुसार मृतकों का जब पोस्टमार्टम हुआ, तो शराब के साथ खाए गए चखना व खाना में बदबू, अंदरूनी अंग में रेडनेस बताई मिली। यह लक्षण पॉइजन के होते हैं।

सागर जिले के बंडा एवं शाहगढ़ क्षेत्र के ग्रामों में पहुंचकर जहरीली अवैध शराब के सेवन से हुई दुखद घटना से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।
  • सागर : प्रशासन ने स्वीकारीं 13 मौतें, सोमवार को सामने आए 10 नाम
  • जहरीली शराब कांड की होगी मजिस्ट्रियल जांच, बंडा SDM-SDOP को हटाया

अब विशेष अभियान
आबकारी विभाग अब प्रदेश में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान शुरू करेगा। हर जिले में संभावित स्थलों, संवेदनशील मार्गों, संलिप्त लोगों की सूची बनाकर निगरानी रखी जाएगी।

देवड़ा बोले- प्रशासनिक लापरवाही उजागर हुई है, अफसरों को नोटिस जारी किए
             उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सोमवार को कॉलेज अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों को निर्देश दिए कि प्रभावितों के इलाज में कोताही न बरती जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि चाहे छोटा अधिकारी हो या बड़ा, जांच के दायरे में आने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में प्रशासनिक लापरवाही उजागर हुई है। आबकारी विभाग ने भी किसी भी ब्रांड को क्लीनचिट नहीं दी है। संबंधित अफसरों को आरोप-पत्र जारी किए गए हैं।
अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी सख्त कार्यवाही, मुख्यमंत्री खुद कर रहे मॉनिटरिंग

जांच के छह बिंदु तय
1. घटना किन परिस्थितियों में हुई। कारण, दोषी व्यक्तियों की जानकारी?
2. क्या मृत्यु का वास्तविक कारण अमानक/अवैध शराब का सेवन ही था?
3. अवैध शराब का निर्माण, स्टॉक, वितरण किस स्तर पर, किसके द्वारा?
4. क्या नियामकीय विभाग द्वारा कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरती गई?
5. घटना के लिए मुख्य रूप से कौन-कौन से व्यक्ति उत्तरदायी है?
6. भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने कदम उठाए जाने के सुझाव।

7 सितंबर को हुई मौतें
1. श्याम बाई (69) 2. कृष्ण कुमार लोधी (33) 3. कैलाश अहिरवार (40) 4. भगवान सिंह लोधी (35) 5. देशकुमार उर्फ भूरे 6. भोपाली (45) 7. रामसिंह लोधी (40) 8. शंकर आदिवासी 9. महेश रावत (55) और 10. नीलेश लोधी।

Related Story
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर घमासान, मरीजों की भीड़ से लेकर डॉक्टरों की अनुपस्थिति तक उठे सवाल
September 8, 2026 रीवा के संजय गांधी अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर घमासान, मरीजों की भीड़ से लेकर डॉक्टरों की अनुपस्थिति तक उठे सवाल
सागर : प्रशासन ने स्वीकारीं 13 मौतें; जहरीली शराब कांड की होगी मजिस्ट्रियल जांच, बंडा SDM-SDOP को हटाया
September 8, 2026 सागर : प्रशासन ने स्वीकारीं 13 मौतें; जहरीली शराब कांड की होगी मजिस्ट्रियल जांच, बंडा SDM-SDOP को हटाया
कई राज्यों में बारिश-बाढ़ और भूस्खलन की मार, मध्य प्रदेश में भी बिगड़े हालात
August 20, 2026 कई राज्यों में बारिश-बाढ़ और भूस्खलन की मार, मध्य प्रदेश में भी बिगड़े हालात
मध्य प्रदेश में मानसून फिर एक्टिव: पूर्वी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अब तक 12% कम हुई बरसात
August 20, 2026 मध्य प्रदेश में मानसून फिर एक्टिव: पूर्वी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अब तक 12% कम हुई बरसात
MP: रीवा में बारिश ने खोली विकास की पोल, पानी में बह गए प्रशासन के दावे
August 20, 2026 MP: रीवा में बारिश ने खोली विकास की पोल, पानी में बह गए प्रशासन के दावे
Special for Independence Day 2026: रक्त, स्वाभिमान और विश्वासघात: आज़ादी की वास्तविक गाथा और आज का भारत
August 15, 2026 Special for Independence Day 2026: रक्त, स्वाभिमान और विश्वासघात: आज़ादी की वास्तविक गाथा और आज का भारत
Independence Day 2026: PM मोदी बोले- कच्चे तेल के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता हमारी गलत सोच का कारण
August 15, 2026 Independence Day 2026: PM मोदी बोले- कच्चे तेल के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता हमारी गलत सोच का कारण
80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश: ‘अब छोटे सपनों से काम नहीं चलेगा, भारत को बड़े लक्ष्य तय करने होंगे’
August 15, 2026 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश: ‘अब छोटे सपनों से काम नहीं चलेगा, भारत को बड़े लक्ष्य तय करने होंगे’
PM Modi 80th Independence Day Speech: लाल जोधपुरी बांधेज से टाई-एंड-डाई पगड़ी तक, हर साल बदला पीएम मोदी का खास अंदाज
August 15, 2026 PM Modi 80th Independence Day Speech: लाल जोधपुरी बांधेज से टाई-एंड-डाई पगड़ी तक, हर साल बदला पीएम मोदी का खास अंदाज
80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन: ‘12 वर्षों में 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले’
August 15, 2026 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन: ‘12 वर्षों में 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले’

Leave a Comment