Current Date
National

Schools Closed: 5वीं तक के स्कूल बंद, जानिए CM ने क्यों लिया यह फैसला

Published: November 15, 2024

Schools Closed: बढ़ते प्रदूषण के कारण सभी प्राथमिक विद्यालय अगले आदेश तक बंद कर दिए गए है। सभी प्राथमिक कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन किया जाएगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने यह घोषणा की है।

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में बढ़ते प्रदूषण के कारण सभी प्राथमिक विद्यालय (Primary Schools)अगले आदेश तक बंद कर दिए गए है। सभी प्राथमिक कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन किया जाएगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने यह घोषणा की है। दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो गई है। गुरुवार को AQI में हवा की गुणवत्ता 450 के पार पहुंच गई, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है। दिल्ली-NCR में फैली जहरीली धुंध के कारण अब वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने 15 नवंबर की सुबह 8 बजे से दिल्ली-एनसीआर में जीआरएपी के चरण-3 को लागू करने का निर्णय लिया है। दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 लागू होने के बाद से खनन, निर्माण और बीएस 3 व डीजल गाड़ियों पर शुक्रवार से प्रतिबंध लग जाएगा।

दिल्ली में पांचवीं तक के स्कूल बंद
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सीएम आतिशी ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम आतिशी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण अगले निर्देश तक दिल्ली के सभी प्राथमिक विद्यालय ऑनलाइन क्लास में शिफ्ट हो जाएंगे। बता दें कि सीएम आतिशी के अनुसार दिल्ली में 5वीं तक के छात्र अब स्कूल (Delhi Primary Schools Closed) नहीं आएंगे और उनकी पढ़ाई ऑनलाइन ही होगी।

15 नवंबर से इन चीजों पर रहेगी रोक
दिल्ली में 15 नवंबर से ग्रैप -3 लागू हो जाएगा। ग्रैप -3 लागू होने के बाद दिल्ली-एनसीआर में कई चीजों पर पाबंदी लग जाएगी। इसमें दिल्ली एनसीआर में गैर आवश्यक निर्माण और डिमोलिशन के काम को बंद कर दिया जाएगा। बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल इंजन वाले वाहनों को सड़क पर नहीं चला सकेंगे। ग्रैप-3 लागू होने के बाद प्रदूषण फैलाने वाले कुछ उद्योगों को बंद रखने का निर्देश दिया जाता है। इसके अलावा निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने और प्रदूषण कम करने में सहयोग करने की सलाह दी जाती है। वहीं कचरे और अन्य सामग्रियों को जलाने पर भी प्रतिबंद रहेगा, जिससे धुएं से प्रदूषम के फैलने को रोका जा सके।

प्रियंका गांधी ने प्रदूषण को लेकर जताई नाराजगी


दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने एक्स पर दिल्ली के प्रदूषण का एक वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि वायनाड से दिल्ली वापस आना एक गैस चेंबर में प्रवेश करने जैसा था। हवा से देखने पर धुंध की चादर और भी चौंकाने वाली लगती है।

वायनाड की हवा खूबसूरत है और वहां पर AQI 35 है। दिल्ली का प्रदूषण हर साल बदतर होता जा रहा है। हमें वाकई मिलकर काम करना चाहिए और स्वच्छ हवा के लिए कोई उपाय खोजना चाहिए। यह किसी पार्टी या किसी और पार्टी से परे है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस की समस्याओं वाले लोगों के लिए सांस लेना व्यावहारिक रूप से असंभव है। हमें बस इसके बारे में कुछ करना होगा।

Related Story
Special for Independence Day 2026: रक्त, स्वाभिमान और विश्वासघात: आज़ादी की वास्तविक गाथा और आज का भारत
August 15, 2026 Special for Independence Day 2026: रक्त, स्वाभिमान और विश्वासघात: आज़ादी की वास्तविक गाथा और आज का भारत
Independence Day 2026: PM मोदी बोले- कच्चे तेल के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता हमारी गलत सोच का कारण
August 15, 2026 Independence Day 2026: PM मोदी बोले- कच्चे तेल के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता हमारी गलत सोच का कारण
80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश: ‘अब छोटे सपनों से काम नहीं चलेगा, भारत को बड़े लक्ष्य तय करने होंगे’
August 15, 2026 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश: ‘अब छोटे सपनों से काम नहीं चलेगा, भारत को बड़े लक्ष्य तय करने होंगे’
PM Modi 80th Independence Day Speech: लाल जोधपुरी बांधेज से टाई-एंड-डाई पगड़ी तक, हर साल बदला पीएम मोदी का खास अंदाज
August 15, 2026 PM Modi 80th Independence Day Speech: लाल जोधपुरी बांधेज से टाई-एंड-डाई पगड़ी तक, हर साल बदला पीएम मोदी का खास अंदाज
80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन: ‘12 वर्षों में 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले’
August 15, 2026 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन: ‘12 वर्षों में 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले’
India Celebrates 80th Independence Day; लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी करेंगे राष्ट्र को संबोधित, पहली बार गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’
August 15, 2026 India Celebrates 80th Independence Day; लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी करेंगे राष्ट्र को संबोधित, पहली बार गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’
Rewa News: क्यौटी किले की सुरक्षा भगवान भरोसे: बिना वैध पसारा लाइसेंस के तैनात किए 6 गार्ड और गनमैन, पुलिस मौन
July 17, 2026 Rewa News: क्यौटी किले की सुरक्षा भगवान भरोसे: बिना वैध पसारा लाइसेंस के तैनात किए 6 गार्ड और गनमैन, पुलिस मौन
Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
July 2, 2026 Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
June 28, 2026 Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय
June 28, 2026 अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय

Leave a Comment