Current Date
Madhya Pradesh

Rewa News: बकरी कारोबारी से एसपी और थाना प्रभारी की धौंस देकर वसूली 30 हजार की रंगदारी, खुद को बता रहे थे यू-ट्यूबर

Published: November 7, 2024

Rewa News: बीती रात शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र के बनकुईया बायपास में एक कारोबारी के बकरी लोड ट्रक से करीब आधा दर्जन युवाओं ने कथित तौर पर 30 हजार रुपए की रंगदारी वसूल कर ली। सबसे बड़ी बात यह है कि खुद को यू-ट्यूबर बताने वाले युवाओं ने कार से पीछा कर ट्रक रोका और उसकी बकायदा सरकारी एजेंसियों की तरह तलाशी ली। साथ ही एसपी और थाना प्रभारी की धौंस देकर बकरियों से लदे चालक और खलासी को धमकाते रहे। बकरी कारोबारी ने इस मामले की लिखित शिकायत चोरहटा थाना में की है।

यही नहीं रंगदारी वसूलने वालों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल भी कर दिया गया है। एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है, जिसमें खुद को मीडियाकर्मी बता कर किसी से पैसे ऐंठे गए हैं। इसके पहले कालेज चौक पर हेडगेवार नगर के समीप सड़क की फुटपाथ पर गर्म कंबल बेंचने वाले एक बाहरी व्यापारी से पुलिस के नाम पर 10 हजार रूपए शहर छोड़कर चला गया। आए दिन हो रही श्री ऐसी घटनाओं पर पुलिस की उदासीनता कई सवाल खड़े करती है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

कारोबारी ने लिए इनके नाम

  • बकरी कारोबारी सोनू चिकवा ने विकास सिंह, धनेंद्र सिंह भदौरिया, गुरुदत्त तिवारी, रहीम खान और राकेश शुक्ला पर आरोप लगाय है कि इन लोगों ने उसके ट्रक में लदी बकरियां को न पकड़वाने की एवज में 30 हजार रुपए लिए हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी को बुलाने की बार-बार धमकी दे कर पहले 50 हजार की मांग किए, लेकिन बाद में 30 हजार पर मान गए।

मांगे थे 50 हजार रुपए

  • तलाशी के बाद एक ने चालक को कहा कि 50 हजार दे दो नही तो एसपी को बताते हैं। चालक ने इसकी जानकारी कारोबारी सोनू चिकवा को दी और बातचीत में आखिरकार 30 हजार रुपए में सौदा तय हो गया। आरोप है कि तीस हजार लेने के बाद तथाकथित कार खाना हो गए। उनका एक साथी बाइक से मौके आया था। ट्रक के खलासी ने इस घटना का वीडियो बनाया था, जिसे बुधवार सुबह सोशल मीडिया में वायरल किया गया। बाद में बकरी कारोबारी ने इसकी शिकायत चोरहटा थाना में दर्ज कराई है।

नागपुर जा रही थी बकरियां

  • ट्रक में रीवा से नागपुर के लिए बकरियां ले जाई जा रही थी। बताया जाता है कि बकरी कारोबारी सोनू चिकवा निवासी चिकान टोला रीवा यहां से बकरियां खरीदकर एक ट्रक में लोड करवाकर नागपुर भेज रहा था। मंगलवार की रात बनबुड्यां लिए रवाना हुए ट्रक के सामने एक कार अड़ाकर आधा दर्जन युवकों ने रॉक लिया। कारण पूछे जाने पर ट्रक चालक को कहा गया कि ट्रक की करवाओ, देखना है कि उसमें क्या लोड है, वरना एसपी और थाना प्रभारी को बुलाएंगे। उनकी बात सुनकर चालक सकते में आ गया जांच और ट्रक की तलाशी करवा दी। इस बीच कुछ युवक फोन पर बात करते हुए खुद को सरकारी एजेंसी से होने का एहसास भी करवा रहे थे।

 

  • ट्रक मालिक सोनू चिकया ने चोरहटा थाना में शिकायत दी है कि पांच लोगों ने कल रात 30 हजार रुपए जबरन वसूल किए हैं। साथ में एक वीडियो दिया है, जिससे पहचान की जा रही है। उसमें कुछ पत्रकार बताए जा रहे हैं। जांच कर रहे हैं। जांच की जा रही है, व्यापारी के कथन लिए गए है। घटना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। विवेक सिंह, एसपी रीवा।

 

Related Story
रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
May 8, 2026 रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
May 8, 2026 एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
May 8, 2026 तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
महिला आरक्षण को जल्द लागू करे सरकार- इकरा हसन
April 19, 2026 महिला आरक्षण को जल्द लागू करे सरकार- इकरा हसन
होर्मुज फिर बंद, दो भारतीय जहाजों पर चलाई गोलियां
April 19, 2026 होर्मुज फिर बंद, दो भारतीय जहाजों पर चलाई गोलियां
“शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र मार्ग”; सलैया में जनजातीय चौपाल लगाकार राज्यपाल ने जानी जमीनी हकीकत
February 26, 2026 “शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र मार्ग”; सलैया में जनजातीय चौपाल लगाकार राज्यपाल ने जानी जमीनी हकीकत
पीएम मोदी के संबोधन के दौरान इज़रायली संसद ‘नेसेट’ में हंगामा: विपक्ष का वॉकआउट, सरकार विरोधी नारों से गूँजा सदन
February 26, 2026 पीएम मोदी के संबोधन के दौरान इज़रायली संसद ‘नेसेट’ में हंगामा: विपक्ष का वॉकआउट, सरकार विरोधी नारों से गूँजा सदन
भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: मोदी कैबिनेट ने 9,072 करोड़ की 3 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी; MP-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों को मिलेगा ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ का तोहफा
February 24, 2026 भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: मोदी कैबिनेट ने 9,072 करोड़ की 3 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी; MP-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों को मिलेगा ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ का तोहफा
मऊगंज में राज्यपाल का आगमन: 25 फरवरी को जनजातीय समुदाय के बीच पहुँचेंगे मंगुभाई पटेल; कलेक्टर ने जाँची तैयारियाँ
February 24, 2026 मऊगंज में राज्यपाल का आगमन: 25 फरवरी को जनजातीय समुदाय के बीच पहुँचेंगे मंगुभाई पटेल; कलेक्टर ने जाँची तैयारियाँ
कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश का ‘स्वर्ण युग’: खाद्यान्न और दलहन उत्पादन में रचा इतिहास; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को घोषित किया ‘किसान कल्याण वर्ष’
February 24, 2026 कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश का ‘स्वर्ण युग’: खाद्यान्न और दलहन उत्पादन में रचा इतिहास; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को घोषित किया ‘किसान कल्याण वर्ष’

Leave a Comment