Current Date
Madhya Pradesh

BJP सरकार में MP के तहसीलो में रिश्वत का बोलबाला; हर दिन पकड़े जा रहे हैं रिश्वत खोर, अपर कलेक्टर से लेकर चौकीदार तक

Published: November 12, 2024

रीवा. राजस्व विभाग के कर्मचारी को फिर रिश्वत लेते पकड़ा गया है। गुढ़ तहसील के नायब तहसीलदार कार्यालय में भृत्य को रीडर का प्रभार दिया गया था। लोकायुक्त टीम ने उसे नामांतरण के एवज में 35 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

गुढ़ के संदीप पांडेय ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि नामांतरण के आवेदन को दो माह से जानबूझकर उलझाया जा रहा है। हर बार नायब तहसीलदार का प्रभारी रीडर पुष्पेन्द्र मिश्रा (मूल पद भृत्य) रिश्वत की मांग कर रहा है। कुछ समय पहले ही उसने 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। बड़ी रकम होने से शिकायतकर्ता ने असमर्थता जाहिर की थी।

जिसके बाद 35 हजार रुपए में बात हुई। सोमवार दोपहर जैसे ही संदीप पांडेय ने आरोपी पुष्पेन्द्र मिश्रा एवं कोटवार बुद्धसेन साहू को रुपए दिए लोकायुक्त टीम ने दोनों को घर दबोचा। दोनों के हाथ धुलवाए गए तो लाल हो गए, जिससे साबित हुआ कि लोकायुक्त द्वारा दिए गए नोट ही आरोपियों ने लिए है। दोनों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

प्रकरण से जुड़ी प्रक्रिया के लिए देर शाम तक दोनों आरोपी लोकायुक्त टीम की अभिरक्षा में रहे। बाद में उन्हें मुचलके पर छोड़ दिया गया। नायब तहसीलदार के कार्यालय में यह कार्रवाई लोकायुक्त के निरीक्षक जियाउल हक के नेतृत्व में हुई साथ में डीएसपी प्रमेन्द्र कुमार सहित 12 सदस्यीय टीम मौजूद रही।

अधिकारियों को भी रकम देने की कही बात

शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी ने नामांतरण के बदले बड़ी रकम की मांग की थी। वह अड़ा रहा कि यह रकम ऊपर के अधिकारियों को भी देनी होती है। अब लोकायुक्त की टीम ने सभी पहलुओं को अपनी जांच में शामिल किया है। नायब तहसीलदार या तहसीलदार सहित अन्य किसी अधिकारी की यदि भूमिका पाई जाएगी तो संबंधित पर कार्रवाई होगी।

रसूख का धौंस जमाता था भृत्य
राजनीतिक दबाव के चलते अधिकारियों ने भृत्य को रीडर की कुर्सी पर बैठा दिया था। तब से यह लगातार प्रकरणों को डील करने लगा। वह आफिस के भीतर और बाहर दोनों जगह अपनी धौंस दिखाता था। अधिकारियों के नाम पर वह पहले भी रिश्वत लेता रहा है, पूर्व में नायब तहसीलदार के पास भी कुछ लोगों ने शिकायत की थी लेकिन किसी तरह की विभागीय कीरवाई नहीं हुई। जिसकी वजह से वह लगातार रिश्वत लेता रहा और आखिरकर पकड़ा गया। इतना ही नहीं यह भी अपने रिश्वत की रकम कोटवार के हाथ से लेता था।

रिश्वत मांगने की शिकायत आई थी। जिस पर गुढ़ के नायब तहसीलदार के रीडर जिसका मूल पद भृत्य है, रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। इस मामले में अन्य किसकी भूमिका है इसकी भी जांच की जाएगी।
जियाउल हक, निरीक्षक लोकायुक्त रीवा

Related Story
भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: मोदी कैबिनेट ने 9,072 करोड़ की 3 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी; MP-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों को मिलेगा ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ का तोहफा
February 24, 2026 भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: मोदी कैबिनेट ने 9,072 करोड़ की 3 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी; MP-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों को मिलेगा ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ का तोहफा
मऊगंज में राज्यपाल का आगमन: 25 फरवरी को जनजातीय समुदाय के बीच पहुँचेंगे मंगुभाई पटेल; कलेक्टर ने जाँची तैयारियाँ
February 24, 2026 मऊगंज में राज्यपाल का आगमन: 25 फरवरी को जनजातीय समुदाय के बीच पहुँचेंगे मंगुभाई पटेल; कलेक्टर ने जाँची तैयारियाँ
कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश का ‘स्वर्ण युग’: खाद्यान्न और दलहन उत्पादन में रचा इतिहास; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को घोषित किया ‘किसान कल्याण वर्ष’
February 24, 2026 कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश का ‘स्वर्ण युग’: खाद्यान्न और दलहन उत्पादन में रचा इतिहास; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को घोषित किया ‘किसान कल्याण वर्ष’
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर गिरफ्तारी की तलवार: इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल; यौन उत्पीड़न के आरोपों को बताया ‘सनातन के खिलाफ साजिश’
February 24, 2026 शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर गिरफ्तारी की तलवार: इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल; यौन उत्पीड़न के आरोपों को बताया ‘सनातन के खिलाफ साजिश’
दिल्ली के दिल में फिर ‘नस्लवाद’ का ज़हर: UPSC की छात्राओं को सरेआम कहा ‘सेक्स वर्कर’ और ‘मोमो’; रसूख के नशे में चूर कपल ने दी धमकी
February 24, 2026 दिल्ली के दिल में फिर ‘नस्लवाद’ का ज़हर: UPSC की छात्राओं को सरेआम कहा ‘सेक्स वर्कर’ और ‘मोमो’; रसूख के नशे में चूर कपल ने दी धमकी
कूटनीति का नया शिखर: प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक इजरायल यात्रा शुरू; ‘नेसेट’ को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय PM
February 24, 2026 कूटनीति का नया शिखर: प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक इजरायल यात्रा शुरू; ‘नेसेट’ को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय PM
मेरठ में भीषण अग्निकांड: शॉर्ट सर्किट ने उजाड़ दी खुशियां, 5 मासूम बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
February 24, 2026 मेरठ में भीषण अग्निकांड: शॉर्ट सर्किट ने उजाड़ दी खुशियां, 5 मासूम बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
एमपी के ‘स्कैवेंजर्स’ को मिला नया जीवन: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 5 लुप्तप्राय गिद्धों को जंगल में छोड़ा, वन्यजीव संरक्षण का संकल्प दोहराया
February 24, 2026 एमपी के ‘स्कैवेंजर्स’ को मिला नया जीवन: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 5 लुप्तप्राय गिद्धों को जंगल में छोड़ा, वन्यजीव संरक्षण का संकल्प दोहराया
झारखंड में दर्दनाक विमान हादसा: क्रैश हुई एयर एम्बुलेंस, डॉक्टर और मरीज समेत सभी 7 लोगों की मौत, जांच शुरू
February 24, 2026 झारखंड में दर्दनाक विमान हादसा: क्रैश हुई एयर एम्बुलेंस, डॉक्टर और मरीज समेत सभी 7 लोगों की मौत, जांच शुरू
REWA NEWS: शुक्ला वेयर हाउस में 8628 क्विंटल धान का ‘गबन’, विधानसभा में गूँजा 2.24 करोड़ की शार्टेज का मुद्दा
February 24, 2026 REWA NEWS: शुक्ला वेयर हाउस में 8628 क्विंटल धान का ‘गबन’, विधानसभा में गूँजा 2.24 करोड़ की शार्टेज का मुद्दा

Leave a Comment