Current Date
National

BJP चुनाव मे व्यस्त; उत्तर प्रदेश के झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार रात भीषण आग लगने से 10 नवजात की मौत हो गई

Published: November 16, 2024

उत्तर प्रदेश के झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार रात भीषण आग लगने से 10 नवजात की मौत हो गई।

ये आग अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (एनआईसीयू) में लगी। झांसी के ज़िलाधिकारी अविनाश कुमार ने 10 नवजात की मौत की पुष्टि की है।

मुख्यमंत्री चुनावी प्रचार छोड़कर, ‘सब ठीक होने के झूठे दावे’ छोड़कर स्वास्थ्य और चिकित्सा की बदहाली पर ध्यान देना चाहिए: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने झांसी में 10 बच्चों की मौत होने की घटना को लेकर twitter पर कहा कि झाँसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्चों की मृत्यु एवं कई बच्चों के घायल होने का समाचार बेहद दुखद एवं चिंताजनक है। सबके प्रति संवेदनात्मक श्रद्धांजलि। आग का कारण ‘ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर’ में आग लगना बताया जा रहा है। ये सीधे-सीधे चिकत्सीय प्रबंधन व प्रशासन की लापरवाही का मामला है या फिर ख़राब क्वॉलिटी के आक्सीजन कॉन्संट्रेटर का। इस मामले में सभी ज़िम्मेदार लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई हो। मुख्यमंत्री जी चुनावी प्रचार छोड़कर, ‘सब ठीक होने के झूठे दावे’ छोड़कर स्वास्थ्य और चिकित्सा की बदहाली पर ध्यान देना चाहिए। जिन्होंने अपने बच्चे गंवाएं हैं, वो परिवारवाले ही इसका दुख-दर्द समझ सकते हैं। ये सरकारी ही नहीं, नैतिक ज़िम्मेदारी भी है। आशा है चुनावी राजनीति करनेवाले पारिवारिक विपदा की इस घड़ी में इसकी सच्ची जाँच करवाएंगे और अपने तथाकथित स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्रालय में ऊपर-से-नीचे तक आमूलचूल परिवर्तन करेंगे। रही बात उप्र के ‘स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री’ की तो उनसे कुछ नहीं कहना है क्योंकि उन्हीं के कारण आज उप्र में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व्यवस्था की इतनी बदहाली हुई है। संकीर्ण-साम्प्रदायिक राजनीति की निम्न स्तरीय टिप्पणियाँ करने में उलझे मंत्री जी को तो शायद ये भी याद नहीं होगा कि वो ‘स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री’ हैं। न तो उनके पास कोई शक्ति है न ही इच्छा शक्ति, बस उनके नाम की तख़्ती है। सबसे पहले उप्र भाजपा सरकार समस्त झुलसे बच्चों के लिए विश्वस्तरीय चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराए व जिन्होंने अपने बच्चों को खोया है, उन समस्त शोक संतप्त परिवारों को 1-1 करोड़ संवेदना राशि दे। गोरखपुर न दोहराया जाए।

 

 

वहीं शनिवार की तड़के यूपी के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक घटनास्थल पर पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट करके बताया है कि मृत नवजात बच्चों के परिजनों को पांच लाख रुपये और गंभीर घायलों को पचास हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

 

वहीं यूपी की मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इस घटना पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निंदा की है।
उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री को चुनाव प्रचार छोड़कर चिकित्सा के हालात पर ध्यान देना चाहिए।

10 बच्चों की मौत, दिल दहला देने वाली घटना: प्रियंका गांधी

झाँसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज से दहला देने वाली ख़बर आई है, जहाँ नवजात शिशुओं के सघन चिकित्सा कक्ष में आग लग जाने की वजह से दस बच्चों की मौत हो गई है।

शोक और सांत्वना के शब्द इस महाविपत्ति के समय व्यर्थ हैं। हमलोग इस मुश्किल परिस्थिति में परिजनों और अभिभावकों के साथ खड़े हैं।

Related Story
भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: मोदी कैबिनेट ने 9,072 करोड़ की 3 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी; MP-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों को मिलेगा ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ का तोहफा
February 24, 2026 भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: मोदी कैबिनेट ने 9,072 करोड़ की 3 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी; MP-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों को मिलेगा ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ का तोहफा
मऊगंज में राज्यपाल का आगमन: 25 फरवरी को जनजातीय समुदाय के बीच पहुँचेंगे मंगुभाई पटेल; कलेक्टर ने जाँची तैयारियाँ
February 24, 2026 मऊगंज में राज्यपाल का आगमन: 25 फरवरी को जनजातीय समुदाय के बीच पहुँचेंगे मंगुभाई पटेल; कलेक्टर ने जाँची तैयारियाँ
कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश का ‘स्वर्ण युग’: खाद्यान्न और दलहन उत्पादन में रचा इतिहास; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को घोषित किया ‘किसान कल्याण वर्ष’
February 24, 2026 कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश का ‘स्वर्ण युग’: खाद्यान्न और दलहन उत्पादन में रचा इतिहास; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को घोषित किया ‘किसान कल्याण वर्ष’
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर गिरफ्तारी की तलवार: इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल; यौन उत्पीड़न के आरोपों को बताया ‘सनातन के खिलाफ साजिश’
February 24, 2026 शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर गिरफ्तारी की तलवार: इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल; यौन उत्पीड़न के आरोपों को बताया ‘सनातन के खिलाफ साजिश’
दिल्ली के दिल में फिर ‘नस्लवाद’ का ज़हर: UPSC की छात्राओं को सरेआम कहा ‘सेक्स वर्कर’ और ‘मोमो’; रसूख के नशे में चूर कपल ने दी धमकी
February 24, 2026 दिल्ली के दिल में फिर ‘नस्लवाद’ का ज़हर: UPSC की छात्राओं को सरेआम कहा ‘सेक्स वर्कर’ और ‘मोमो’; रसूख के नशे में चूर कपल ने दी धमकी
कूटनीति का नया शिखर: प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक इजरायल यात्रा शुरू; ‘नेसेट’ को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय PM
February 24, 2026 कूटनीति का नया शिखर: प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक इजरायल यात्रा शुरू; ‘नेसेट’ को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय PM
मेरठ में भीषण अग्निकांड: शॉर्ट सर्किट ने उजाड़ दी खुशियां, 5 मासूम बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
February 24, 2026 मेरठ में भीषण अग्निकांड: शॉर्ट सर्किट ने उजाड़ दी खुशियां, 5 मासूम बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
एमपी के ‘स्कैवेंजर्स’ को मिला नया जीवन: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 5 लुप्तप्राय गिद्धों को जंगल में छोड़ा, वन्यजीव संरक्षण का संकल्प दोहराया
February 24, 2026 एमपी के ‘स्कैवेंजर्स’ को मिला नया जीवन: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 5 लुप्तप्राय गिद्धों को जंगल में छोड़ा, वन्यजीव संरक्षण का संकल्प दोहराया
झारखंड में दर्दनाक विमान हादसा: क्रैश हुई एयर एम्बुलेंस, डॉक्टर और मरीज समेत सभी 7 लोगों की मौत, जांच शुरू
February 24, 2026 झारखंड में दर्दनाक विमान हादसा: क्रैश हुई एयर एम्बुलेंस, डॉक्टर और मरीज समेत सभी 7 लोगों की मौत, जांच शुरू
REWA NEWS: शुक्ला वेयर हाउस में 8628 क्विंटल धान का ‘गबन’, विधानसभा में गूँजा 2.24 करोड़ की शार्टेज का मुद्दा
February 24, 2026 REWA NEWS: शुक्ला वेयर हाउस में 8628 क्विंटल धान का ‘गबन’, विधानसभा में गूँजा 2.24 करोड़ की शार्टेज का मुद्दा

Leave a Comment