विंध्य भास्कर/डेस्क रिपोर्टर: देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर चल रही है। इस बार कोरोना का प्रकोप पहले के मुकाबले कई गुना ज्यादा है। ऐसे में हर कोई इस खतरनाक बीमारी की चपेट में आ रहा है। रोजाना कोरोना के लाखों केस सामने आ रहे हैं। रोज हजारों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। अस्पताल में मरीजों के लिए जगह नहीं है। बेड और ऑक्सीजन की कमी हो रही है। ऐसे में देश की जनता परेशान है। जनता का गुस्सा सरकार पर फूट रहा है और वो सरकार की आलोचना कर रहे हैं।
अब बिग बॉस राखी सावंत ने सरकार को जमकर लताड़ लगाई है। राखी ने सरकार पर साधा निशाना राखी सावंत आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वो बेबाकी से हर मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं। अब हाल ही में ‘बिग बॉस 14′ फेम राखी सावंत ने ऑक्सीजन की कमी के कारण और कोविड के चलते मरीजों की मौत पर दुख जताया है। साथ ही, उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद और सलमान खान को देश का प्रधानमंत्री बना देना चाहिए।बोली की आज देश बर्बाद हो गया।’