Current Date
Madhya Pradesh

रीवा-सीधी हाइवे को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया शुरू, भूमि खरीदी-बिक्री पर रोक

Published: November 7, 2024

Rewa News: रीवा-सीधी नेशनल हाइवे 39 को टू-लेन से चौड़ीकरण कर फोरलेन किया जाएगा। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने हाल ही में भूमि खरीद और बिक्री पर रोक लगा दी है, ताकि अनाधिकृत लेन-देन रोका जा सके।
गुढ़ क्षेत्र के एसडीएम ने आदेश जारी किया है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के द्वारा रीवा-सीधी खंड के चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश जारी किया गया है, जिसके तहत इस मार्ग पर भूमि के क्रय विक्रय, बटांकन और डायवर्जन पर रोक लगा दी गई है। आदेश के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति इस समय भूमि की खरीदी-बिक्री या बटांकन करता है तो उसकी जिम्मेदारी उसकी खुद की होगी।

  1. कुछ दिन पहले खरीदी गई भूमियों का बटांकन भी रोका गया
  2. रीवा-सीधी हाइवे को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया शुरू, भूमि खरीदी-बिक्री पर रोक
  3. मुआवजा के लालच में गुढ़ क्षेत्र में सडक किनारे तेजी से हो रही थी भूमि की खरीद-बिक्री

तेजी से हो रही थी जमीन की बिक्री

हाइवे के चौड़ीकरण की जानकारी सामने आने के बाद से ही सडक किनारे भूमि की खरीदी-बिक्री तेज हो गई थी। कुछ दिनों से लोग प्लाटिंग कर भूमि की बिक्री कर रहे थे। कई लोग तो ऐसे हैं जिनके बीच रुपयों का लेन-देन भी हो चुका है और अब रजिस्ट्री कराने की तैयारी थी। इस बीच पांच नवंबर को
दोपहर बाद से रजिस्ट्री पर रोक लगा दी गई। जिसके चलते क्रेता पैसा फंसने से परेशान हैं। कई किसानों ने बताया कि बेटी की शादी के लिए वह भूमि की बिक्री कर रहे थे। विवाह की तारीख भी तय हो चुकी है, ऐसे में रजिस्ट्री नहीं होने पर रुपए की व्यवस्था कर पाना मुश्किल भरा काम होगा।

इन गांवों की खरीदी-बिक्री रोकी

रीवा जिले में गुढ़ तहसील के प्रभावित ग्राम खड्‌डा, उगरी (अवधेशपुर), रीठी, गहसांव, पुरास, बड़ागांव, भीटी, गेरुई, पकरा, बंजारी, मुडिया, नारायणपुर, गांजर, पड़ेरुआ, अमिलिहा, बरिगवां, भटिगवां, गुढ़वा, बदवार, बरसैतादेश, हटवा की भूमि का क्रय-विक्रय, बटांकन एवं डायवर्जन की प्रक्रिया पर रोक लगाई गई है।

भूमि खरीदी-बिक्री पर रोक
भूमि खरीदी-बिक्री पर रोक

16 किमी पहले से बनी है फोरलेन

रीवा-सीधी मार्ग में 16 किमी सडक पहले से फोरलेन है, जिसमें 2.28 किमी मोहनिया टनल भी शामिल है। लगभग 60 किमी सडक और फोरलेन किया जाना है। मोहनिया टनल से चुरहट के पास सर्रा तक मार्ग फोरलेन है। वहां से सीधी के लिए फोरलेन निर्माण कराया जाएगा। सोन नदी का पुल भी अभी दो लेन का है। इसकी चौड़ाई बढ़ाने के लिए एक और दो लेन का पुल बनाना होगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने रीवा-सीधी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण की जानकारी दी है। इसलिए तत्काल प्रभाव से सडक के आसपास की भूमि की खरीदी-बिक्री पर रोक लगाई है। साथ ही सर्वे और अन्य प्रक्रियाओं के बाद अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी।
अनुराग तिवारी, एसडीएम गुढ़ (रीवा)

Related Story
त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
October 16, 2026 त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
October 11, 2026 रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
October 11, 2026 Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
October 11, 2026 Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?
October 11, 2026 Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?
Maa Shailputri Aarti: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन पढ़ें मां शैलपुत्री की संपूर्ण आरती और मंत्र
October 11, 2026 Maa Shailputri Aarti: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन पढ़ें मां शैलपुत्री की संपूर्ण आरती और मंत्र
Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर की ओर आज फिर कूच, सभी मेट्रो स्टेशन खुले
October 11, 2026 Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर की ओर आज फिर कूच, सभी मेट्रो स्टेशन खुले
Delhi CJP Protest Live Update: अभिजीत दिपके और अन्य नेता हिरासत में
October 10, 2026 Delhi CJP Protest Live Update: अभिजीत दिपके और अन्य नेता हिरासत में
दिल्ली में अघोषित आपातकाल? Delhi Protest में कड़ी सुरक्षा; सड़कों पर बैरिकेडिंग, युवाओं की हिरासत और मीडिया की स्वतंत्रता पर सवाल
October 10, 2026 दिल्ली में अघोषित आपातकाल? Delhi Protest में कड़ी सुरक्षा; सड़कों पर बैरिकेडिंग, युवाओं की हिरासत और मीडिया की स्वतंत्रता पर सवाल
दिल्ली CJP Protest Live Update: दिल्ली में CJP प्रदर्शन: 45 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, सुरक्षा कड़ी
October 10, 2026 दिल्ली CJP Protest Live Update: दिल्ली में CJP प्रदर्शन: 45 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, सुरक्षा कड़ी

Leave a Comment