Current Date
Madhya Pradesh

Sport News: संभाग स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में रीवा विजेता और सतना उपविजेता रहा, टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रीवा ने मारी बाजी

Published: October 26, 2024

Sport News: मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निर्देशित संभाग स्तरीय क्रिकेट महिला प्रतियोगिता के आज तीसरे दिन एमपीसी ग्राउंड क्रमांक 2 मे 20-20 ओवर के दो मैच खेले गये जिसमें पहला मैच सीधी और शहडोल जिले के बीच खेला गया। जिसमें सीधी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते 123 रन 20 ओवर में 7 विकेट खोकर बनाए। जबाव में शहडोल की पूरी टीम 16 ओवर में 89 रन बनाकर आल आउट हो गई। सीधी ने यह मैच 33 रन से जीतकर कर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता का अंतिम लीग मैच सतना और रीवा के बीच खेला गया जिसमें सतना ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में रीवा की बेहतर बालिंग के सामने 62 रन में ढेर हो गयी।

रीवा को जीत के लिए 63 रनो का लक्ष्य मिला। रीवा की पारी की शुरुआत आज अच्छी नहीं रही और दूसरे ओवर में ओपनर प्रीति सिंह का विकेट गिरा जब रीवा का स्कोर 12 रन था रीवा के तीन विकेट मात्र 45 रनो के पर गिर गय, उसके बाद रीवा के बैटर पारी को संभालते हुए 11 ओवर में 63 रनो बना कर 7 विकेट से मैच जीत लिया। पूरी प्रतियोगिता लीग पद्धति से खेली गयी, रीवा ने तीनों मैच जीत कर 6 अंक प्राप्त किए, सतना ने दो मैच जीत कर 4 अंक, और सीधी ने एक मैच जीत कर 2 अंक प्राप्त किये। इस इस प्रकार रीवा जिला विजेत, सतना उपविजेता और सीधी तीसरे नंबर पर और शहडोल जिला चौथे स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग रीवा संभाग डॉ आरपी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, इनके साथ संचालक शारीरिक शिक्षा विभाग डॉ रामभूषण मिश्रा सहआयोजक सचिव डॉ संजीव कुमार मिश्रा डा रावेन्द्र सिंह, डा पुष्पेंद्र पांडे, डॉक्टर उपेंद्र
पांडे, डॉ वेणु माधव पांडे, विपिन वर्मा, डॉ उमेश पाठक, डॉ राहुल शर्मा, डॉ श्रवण कुमार मौर्य और विभिन्न जिलों कोच उपस्थित रहे।

टीम मैनेजर व और खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया
प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर पुरस्कार वितरण किया गया। शारीरिक शिक्षा विभाग एपीएसयू रीवा द्वारा विजेता उपविजेता के पुरस्कार के अतिरिक्त बेस्ट बैटर, बेस्ट बॉलर बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के पुरस्कार भी वितरित किए गया जिसमें बेस्ट बैटर ऑफ टूर्नामेंट का पुरस्कार रीवा जिले की सारिका सिंह को, बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रीवा जिले की काजल सिंह को और बेस्ट बॉलर का पुरस्कार रीवा जिले की अर्चिता बघेल को दिया गय।

टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रीवा ने मारी बाजी

संभाग स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर आरती सक्सेना के मुख्य आतिथ्य और प्रोफेसर रामभूषन मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में रीवा, सतना शहडोल और सीधी जिलों की टीमों ने भाग लिया। महाविद्यालय के स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉक्टर हबीब खान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लीग पद्धति से खेली इस प्रतियोगिता में रीवा की टीम ने अपने तीनों मैच जीतकर विजेता होने का गौरव हासिल किया।

इस वर्ग में सतना की टीम उपविजेता रही जबकि पुरुषों के वर्ग में भी रीवा की टीम अपने सभी मैच जीतकर चैंपियन बनी। इस वर्ग में सीधी की टीम दूसरे, सतना तीसरे और शहडोल की टीम आखिरी स्थान पर रही। निर्णायक के रूप में डॉक्टर विनोद तिवारी, डॉक्टर अभिषेक कुमार, डॉक्टर रविन्द्र नाथ सिंह तथा आयोजक महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉक्टर राजेश भारती के अलावा अन्य क्रीड़ा अधिकारियों डॉक्टर शिल्पा शर्मा डॉक्टर रावेंद्र सिंह, डॉक्टर अजय यादव डॉक्टर उमेश पाठक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Story
त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
October 16, 2026 त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
October 11, 2026 रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
October 11, 2026 Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
October 11, 2026 Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?
October 11, 2026 Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?
Maa Shailputri Aarti: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन पढ़ें मां शैलपुत्री की संपूर्ण आरती और मंत्र
October 11, 2026 Maa Shailputri Aarti: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन पढ़ें मां शैलपुत्री की संपूर्ण आरती और मंत्र
Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर की ओर आज फिर कूच, सभी मेट्रो स्टेशन खुले
October 11, 2026 Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर की ओर आज फिर कूच, सभी मेट्रो स्टेशन खुले
Delhi CJP Protest Live Update: अभिजीत दिपके और अन्य नेता हिरासत में
October 10, 2026 Delhi CJP Protest Live Update: अभिजीत दिपके और अन्य नेता हिरासत में
दिल्ली में अघोषित आपातकाल? Delhi Protest में कड़ी सुरक्षा; सड़कों पर बैरिकेडिंग, युवाओं की हिरासत और मीडिया की स्वतंत्रता पर सवाल
October 10, 2026 दिल्ली में अघोषित आपातकाल? Delhi Protest में कड़ी सुरक्षा; सड़कों पर बैरिकेडिंग, युवाओं की हिरासत और मीडिया की स्वतंत्रता पर सवाल
दिल्ली CJP Protest Live Update: दिल्ली में CJP प्रदर्शन: 45 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, सुरक्षा कड़ी
October 10, 2026 दिल्ली CJP Protest Live Update: दिल्ली में CJP प्रदर्शन: 45 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, सुरक्षा कड़ी

Leave a Comment