Current Date
Madhya Pradesh

WOMEN & CHILD DEVELOPM: महिला एवं बाल विकास विभाग में आजीविका मिशन जैसा भर्ती घोटाला !

Published: May 22, 2025

भोपाल: महिला बाल विकास विभाग में आजीविका मिशन जैसा भर्ती घोटाला सामने आया है। केंद्र सरकार की मिशन शक्ति योजना में सभी जिलों के लिए महिला हब बनाया गया है। इसके लिए जिला मिशन समन्वयक समेत आठ कर्मचारियों की भर्ती की जानी थी। विभाग ने मुंबई की कंपनी टी एंड एम को आउटसोर्सिंग पर भर्ती का ठेका दे दिया। कंपनी ने मनमाफिक ढंग से कर्मचारियों की भर्ती कर ली। चयनित लोगों से लाखों रुपए वसूलने के आरोप हैं। बदले में न योग्यता का परीक्षण किया गया न ही वांछित अनुभव को परखा गया। मामले की शिकायत लोकायुक्त, ईओडब्ल्यू के साथ मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को की गई है। भर्ती को लेकर विभाग के आला अधिकारी भी चुप हैं।

  • बगैर टैंडर के मुंबई की कम्पनी को थमाया काम
  • आवेदकों से लाखों रुपए लेकर की मिशन शक्ति में की गई भर्तियां
  • महिलाओं के सशक्तिकरण के काम के लिए 80 प्रतिशत पुरुषों की भर्ती

चार सौ पदों पर चयनः जिला स्तरीय हब के लिए समन्वयक, जेंडर स्पेशलिस्ट, फाइनेंस स्पेशलिस्ट, अकाउंट सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत आठ पद पर भर्तियां की गई हैं। मिशन शक्ति में महिलाओं के सशक्तिकरण का काम होना है लेकिन विभाग ने 80 फीसदी कर्मचारियों के रूप में पुरुष आवेदकों को चयनित कर लिया।

फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र : अधिकतर आवेदकों के पास
महिलाओं के डोमेन में काम करने के वास्तविक अनुभव नहीं थे। इसके बावजूद कंपनी ने बगैर परीक्षण किए आवेदकों से सांठगांठ कर नियुक्ति कर दीं। ऐसे तमाम महिला आवेदक थी जिन्हें बालिका गृहों, वन स्टॉप सेंटर और स्वाधार गृह में काम करने के अनुभव थे लेकिन कंपनी ने सभी दरकिनार कर फर्जी अनुभव वालों का चयन कर लिया।

परीक्षा के नाम पर तमाशा
कंपनी ने भोपाल में परीक्षा का आयोजन किया, जिसमें आवेदकों को अंग्रेजी भाषा में पेपर हल करने को दिया गया। जबकि मप्र हिंदी भाषी राज्य है। अपनी कारगुजारियों को छिपाने के लिए परीक्षा का प्रश्रपत्र सभी से वापिस भी ले लिया। 300 रुपए हर आवेदक से लेकर कंपनी ने लाखों रुपए की वसूली कर ली।

वेरिफिकेशन के नाम पर की गई धांधली
कंपनी ने आवेदकों को 19 मई रविवार को दस्तावेज परीक्षण के लिए मेल किए और अगले दिन 12 बजकर 30 मिनिट पर भोपाल बुलाया। जिन आवेदकों से कंपनी के कारिंदों की सेटिंग नहीं हुई उन्हें जानबूझकर 24 घण्टे का समय दिया गया। बताए गए पते पर पहले तो कोई मिला नहीं बाद में एक ट्रेवल्स एजेंसी की दुकान पर कंपनी का पोस्टर लगा कर वैरिफिकेशन का नाटक किया गया। आवेदकों के पास कंपनी के कर्मचारियों की रिकार्डिंग है, जो बार-बार यह पूछ रहे थे कि आपने किससे सेटिंग की है? क्या आपने सब फुलफिल कर दिया है?

खुलेआम महिला बाल विकास का नाम उपयोग
कंपनी ने अपने पत्राचार में मप्र महिला बाल विकास के नाम का उपयोग किया। आवेदकों ने इसी नाम पर कंपनी के कारिंदों को मोटी रकम थमा दी। इस मामले की शिकायत आयुक्त कार्यालय को की गई लेकिन स्थापना संयुक्त संचालक ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि विभाग कोई भर्ती नही कर रहा जबकि कंपनी विभाग के नाम का खुलकर उपयोग कर रही थी।

कंपनी को अवैध रूप से दी गई भर्ती
आयुक्त कार्यालय द्वारा टी एंड एम कंपनी को सुनियोजित तरीके से भर्ती का काम दिया गया ताकि प्रदेश भर से करोड़ों की वसूली की जा सके। नियमानुसार नई योजना के लिए कंपनियों से निविदा बुलाई जानी चाहिए थी लेकिन अफसरों ने बगैर टेंडर के ही कंपनी को यह काम दे दिया।

लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू में शिकायत : आवेदकों के समूह
मामले की शिकायत लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू की करने जा रहा है। आवेदक हरीश शर्मा, मोना केवट, पंकज अहिरवार आदि ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से समय मांगा है।

जिम्मेदारों ने नहीं दिया जवाब
इस पूरे प्रकरण में वास्तविकता जानने के लिए महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, प्रमुख सचिव अरुण शमी राव, आयुक्त सूफिया फारुखी एवं संयक्त संचालक स्थापना अक्षय श्रीवास्तव को फोन किए गए, लेकिन किसी ने भी फोन रिसीव नहीं किया। उसके बाद व्हाट्सअप पर भी सवाल भेजे गए, लेकिन तब भी किसी का जवाब नहीं आया।

Related Story
महिला आरक्षण को जल्द लागू करे सरकार- इकरा हसन
April 19, 2026 महिला आरक्षण को जल्द लागू करे सरकार- इकरा हसन
होर्मुज फिर बंद, दो भारतीय जहाजों पर चलाई गोलियां
April 19, 2026 होर्मुज फिर बंद, दो भारतीय जहाजों पर चलाई गोलियां
“शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र मार्ग”; सलैया में जनजातीय चौपाल लगाकार राज्यपाल ने जानी जमीनी हकीकत
February 26, 2026 “शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र मार्ग”; सलैया में जनजातीय चौपाल लगाकार राज्यपाल ने जानी जमीनी हकीकत
पीएम मोदी के संबोधन के दौरान इज़रायली संसद ‘नेसेट’ में हंगामा: विपक्ष का वॉकआउट, सरकार विरोधी नारों से गूँजा सदन
February 26, 2026 पीएम मोदी के संबोधन के दौरान इज़रायली संसद ‘नेसेट’ में हंगामा: विपक्ष का वॉकआउट, सरकार विरोधी नारों से गूँजा सदन
भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: मोदी कैबिनेट ने 9,072 करोड़ की 3 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी; MP-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों को मिलेगा ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ का तोहफा
February 24, 2026 भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: मोदी कैबिनेट ने 9,072 करोड़ की 3 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी; MP-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों को मिलेगा ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ का तोहफा
मऊगंज में राज्यपाल का आगमन: 25 फरवरी को जनजातीय समुदाय के बीच पहुँचेंगे मंगुभाई पटेल; कलेक्टर ने जाँची तैयारियाँ
February 24, 2026 मऊगंज में राज्यपाल का आगमन: 25 फरवरी को जनजातीय समुदाय के बीच पहुँचेंगे मंगुभाई पटेल; कलेक्टर ने जाँची तैयारियाँ
कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश का ‘स्वर्ण युग’: खाद्यान्न और दलहन उत्पादन में रचा इतिहास; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को घोषित किया ‘किसान कल्याण वर्ष’
February 24, 2026 कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश का ‘स्वर्ण युग’: खाद्यान्न और दलहन उत्पादन में रचा इतिहास; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को घोषित किया ‘किसान कल्याण वर्ष’
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर गिरफ्तारी की तलवार: इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल; यौन उत्पीड़न के आरोपों को बताया ‘सनातन के खिलाफ साजिश’
February 24, 2026 शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर गिरफ्तारी की तलवार: इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल; यौन उत्पीड़न के आरोपों को बताया ‘सनातन के खिलाफ साजिश’
दिल्ली के दिल में फिर ‘नस्लवाद’ का ज़हर: UPSC की छात्राओं को सरेआम कहा ‘सेक्स वर्कर’ और ‘मोमो’; रसूख के नशे में चूर कपल ने दी धमकी
February 24, 2026 दिल्ली के दिल में फिर ‘नस्लवाद’ का ज़हर: UPSC की छात्राओं को सरेआम कहा ‘सेक्स वर्कर’ और ‘मोमो’; रसूख के नशे में चूर कपल ने दी धमकी
कूटनीति का नया शिखर: प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक इजरायल यात्रा शुरू; ‘नेसेट’ को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय PM
February 24, 2026 कूटनीति का नया शिखर: प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक इजरायल यात्रा शुरू; ‘नेसेट’ को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय PM

Leave a Comment