Current Date
Madhya Pradesh

MP में नर्सिंग छात्राओं से छेडख़ानी का मामला… डीन ने डॉक्टर को किया निलंबित, पुलिस मामले से दूर

Published: July 14, 2025

रीवा। नर्सिंग छात्राओं के साथ छेडख़ानी करने वाले चिकित्सक मो.अशरफ को श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ सुनील अग्रवाल ने निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय मेडिकल कॉलेज रहेगा। ईएनटी विभाग में पदस्थ मो. अशरफ सह प्रध्यापक ओटो राइनो लैरिगोलॉजी पर शासकीय नर्सिंग कालेज की द्वितीय वर्ष छात्राओं ने छेडख़ानी का आरोप लगाया था। नर्सिंग कॉलेज की 80 छात्राओं ने मेडिकल कॉलेज को डीन लिखित शिकायत की थी।

ईएनटी विभाग के चिकित्सक पर 80 छात्राओं ने लगाए थे आरोप

इस पर जांच उपरांत डीन ने चिकित्सक को निलंबित कर दिया है लेकिन पुलिस को मामला नहीं सौंपा है। वहीं पुलिस अधिकारियो ने इस मामल में संज्ञान नहीं लिया है।
बता दें कि गत सप्ताह में गांधी मेमोरियल चिकित्सालय के नेत्र विभाग में बीएसएसी द्वितीय वर्ष की छात्राओं की ड्यूटी लगाई जाती है। इस दौरान नर्सिंग छात्राओं के साथ मो. अशरफ ने ेछेडख़ानी की। इसे पर नर्सिंग कालेज की छात्राओं ने एतराज जताते हुए डीन को शिकायत की। इसके बाद डीन से नेत्र विभाग में नर्सिंग छात्रों को ड्यूटी प्रतिबंधित कर चिकित्सक के खिलाफ जांच के आदेश दिए। जांच उपरांत चिकित्सक को निलंबित कर दिया है।

जांच में बचाव के लगे थे आरोप
बताया जा रहा है कि चिकित्सक पर छेडख़ानी को आरोप लगने के जांच में शामिल चिकित्सकों ने चिकित्सका को क्लीनचिट देने का प्रयास किया था। लेकिन छात्रों के रूख देखते हुए ओर बढ़ते दबाव को देखते हुए चिकित्सक को डीन ने निलंबित कर दिया है।

Related Story
Gold Silver Price Today: करवा चौथ पर सोना महंगा, चांदी में गिरावट; जानिए 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा भाव
October 29, 2026 Gold Silver Price Today: करवा चौथ पर सोना महंगा, चांदी में गिरावट; जानिए 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा भाव
नागपुर में जीत के बाद अभिजीत वंजारी का BJP पर बड़ा दावा, बोले- अब यह कांग्रेस का गढ़; EVM पर भी उठाए सवाल
October 29, 2026 नागपुर में जीत के बाद अभिजीत वंजारी का BJP पर बड़ा दावा, बोले- अब यह कांग्रेस का गढ़; EVM पर भी उठाए सवाल
रीवा में एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल की मान्यता पर संकट, जांच में मिलीं गंभीर खामियां; डीईओ ने जारी किया नोटिस
October 29, 2026 रीवा में एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल की मान्यता पर संकट, जांच में मिलीं गंभीर खामियां; डीईओ ने जारी किया नोटिस
दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; तापमान में आएगी गिरावट
October 29, 2026 दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; तापमान में आएगी गिरावट
राहुल गांधी अमित शाह मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का बड़ा फैसला; आठ साल पुराने मुकदमे का हुआ अंत
October 26, 2026 राहुल गांधी अमित शाह मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का बड़ा फैसला; आठ साल पुराने मुकदमे का हुआ अंत
त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
October 16, 2026 त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
October 11, 2026 रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
October 11, 2026 Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
October 11, 2026 Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?
October 11, 2026 Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?

Leave a Comment