Current Date
Madhya Pradesh

सिंगरौली: वीरों के बलिदान और त्याग से मिली है आजादी, हर व्यक्ति को इसका मोल समझना चाहिए – महापौर

Published: August 15, 2025

विंध्य भास्कर डैक्स, सिंगरौली: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम कार्यालय परिसर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल ने निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, प्रभारी आयुक्त नगर निगम आरपी बैस सहित पार्षदों और अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात राष्ट्रगान का गायन किया गया।

महापौर का संदेश
स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर नगरवासियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सबको देश और समाज के प्रति कर्तव्यों तथा संविधान के प्रति निष्ठा की याद दिलाता है।


उन्होंने कहा, “वीरों के बलिदान और त्याग से हमें आजादी मिली है। हर व्यक्ति को इसका मोल समझना चाहिए। हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों पर भी ध्यान देना चाहिए तथा बिना किसी भेदभाव के शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चलना चाहिए।”

निगम अध्यक्ष का संबोधन
नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय ने नगरवासियों तथा निगम के अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले शहीदों को याद करने का दिन है।

उन्होंने कहा, “सभी शासकीय अधिकारी व कर्मचारी संवेदनशील होकर अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें तथा शासन की योजनाओं व कार्यक्रमों को हर जरूरतमंद तक पहुंचाएं।”

प्रधानमंत्री की सेवा भावना का उल्लेख
श्री पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा भावना का उल्लेख करते हुए कहा, “जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बिना एक पल गंवाए राष्ट्र सेवा में निरंतर कार्य कर रहे हैं, उसी प्रकार हम सब मिलकर नगर के विकास के लिए कार्य करें।”

उन्होंने संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा नगर निगम अन्य महानगरों की तरह आगे बढ़े, ऐसा संकल्प लेकर हमें कार्य करना है।

हर घर तिरंगा अभियान
निगम अध्यक्ष ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे नगरवासियों के दिलों में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जागृत हो रही है।

उत्कृष्ट कार्य का सम्मान
समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को महापौर और निगम अध्यक्ष द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल की सदस्य श्यामला देवी, खुर्शीद आलम, रामनरेश शाह, संतोष शाह, अनिल बैस, नगर निगम की सहायक आयुक्त रूपाली द्विवेदी, सहायक यंत्री संतोष पाण्डेय, दिनेश तिवारी, प्रवीण गोस्वामी, डी.के सिंह, एस.एन द्विवेदी, प्रभारी अधिकारी नवजीवन विहार संतोष तिवारी, उपयंत्री विपिन तिवारी, अनुज सिंह, राकेश शर्मा सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Story
Rewa News: क्यौटी किले की सुरक्षा भगवान भरोसे: बिना वैध पसारा लाइसेंस के तैनात किए 6 गार्ड और गनमैन, पुलिस मौन
July 17, 2026 Rewa News: क्यौटी किले की सुरक्षा भगवान भरोसे: बिना वैध पसारा लाइसेंस के तैनात किए 6 गार्ड और गनमैन, पुलिस मौन
Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
July 2, 2026 Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
June 28, 2026 Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय
June 28, 2026 अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय
रीवा के ठेकेदार पर ईडी का बड़ा एक्शन: 55.60 करोड़ के फर्जी बिल लगाकर लिया सरकारी भुगतान, भोपाल में 3.97 करोड़ नकद जब्त
June 26, 2026 रीवा के ठेकेदार पर ईडी का बड़ा एक्शन: 55.60 करोड़ के फर्जी बिल लगाकर लिया सरकारी भुगतान, भोपाल में 3.97 करोड़ नकद जब्त
लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की संभावना से BJP गदगद, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; कौन सा बिल होगा पास?
June 13, 2026 लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की संभावना से BJP गदगद, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; कौन सा बिल होगा पास?
लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की ओर NDA, TMC के बाद अब इस दल में बड़ी बगावत के संकेत
June 13, 2026 लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की ओर NDA, TMC के बाद अब इस दल में बड़ी बगावत के संकेत
रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
May 8, 2026 रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
May 8, 2026 एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
May 8, 2026 तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?

Leave a Comment