Current Date
National

Shardiya Navratri 2025: दुर्गा अष्टमी के दिन बन रहे कई शुभ-अशुभ योग

Published: September 30, 2025

Shardiya Navratri 2025: आज शारदीय नवरात्र का आठवां दिन है। इस दिन मां महागौरी की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही इस दिन कन्या पूजन भी किया जाता है। कन्या पूजन के दिन कई योग भी बन रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आज का पंचांग।
आज का पंचांग
आज यानी 30 सितंबर को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस तिथि पर मां महागौरी (Maa Mahagauri) की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही कन्या पूजन भी किया जाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, कन्या पूजन करने से साधक को मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। अष्टमी तिथि पर कई अद्भुत योग भी बन रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आज का पंचांग के बारे में।

तिथि: शुक्ल अष्टमी
मास पूर्णिमांत: अश्विन
दिन: मंगलवार
संवत्: 2082
तिथि: अष्टमी सायं 06 बजकर 06 मिनट तक
योग: शोभन 01 बजकर 03 मिनट तक
करण: बलव (पूर्ण रात्रि)
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय: सुबह 06 बजकर 13 मिनट पर
सूर्यास्त: शाम 06 बजकर 08 मिनट पर
चंद्रमा का उदय: दोपहर 01 बजकर 42 मिनट पर
चन्द्रास्त: शाम 11 बजकर 12 मिनट पर
सूर्य राशि: कन्या
चंद्र राशि: धनु
पक्ष: शुक्ल


शुभ समय अवधि
अभिजीत मुहूर्त: प्रातः 11 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक
अमृत काल: 01 अक्टूबर को प्रातः 02 बजकर 56 मिनट से 04 बजकर 40 मिनट तक
अशुभ समय अवधि
राहुकाल: दोपहर 03 बजकर 09 मिनट से दोपहर 04 बजकर 39 मिनट तक
गुलिक काल: दोपहर 12 बजकर 11 बजे से दोपहर 01 बजकर 40 मिनट तक
यमगण्ड: प्रातः 09 बजकर 12 बजे से प्रातः 10 बजकर 41 बजकर मिनट तक

आज का नक्षत्र
आज चंद्रदेव मूल नक्षत्र में रहेंगे…
मूल नक्षत्र- प्रातः 06 बजकर 17 मिनट तक
सामान्य विशेषताएं: क्रोधी, स्थिर मन, अनुशासनप्रिय, आक्रामक, गंभीर व्यक्तित्व, उदार, मिलनसार, दानशील, ईमानदार, कानून का पालन करने वाले, अहंकारी और बुद्धिमान

नक्षत्र स्वामी: केतु देव
राशि स्वामी: बृहस्पति देव
देवता: निरति (विनाश की देवी)
प्रतीक: पेड़ की जड़े

दुर्गा अष्टमी का धार्मिक महत्व
अष्टमी नवरात्र का आठवां दिन है और यह मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की आराधना का विशेष दिन माना जाता है। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं और देवी को फूल, धूप और दीप अर्पित करते हैं।

अष्टमी का दिन शक्ति, शुद्धि और समर्पण का प्रतीक है। इसे करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक स्थिरता और संकल्प की वृद्धि होती है। विशेष रूप से कन्या पूजन और हवन-यज्ञ इस दिन अत्यंत शुभ माने जाते हैं।

अष्टमी अवधि-
अष्टमी तिथि प्रारंभ – 29 सितंबर 2025 को शाम 04 बजकर 31 मिनट तक
अष्टमी तिथि समाप्त – 30 सितंबर 2025 को शाम 06 बजकर 06 मिनट तक

Related Story
Rewa News: क्यौटी किले की सुरक्षा भगवान भरोसे: बिना वैध पसारा लाइसेंस के तैनात किए 6 गार्ड और गनमैन, पुलिस मौन
July 17, 2026 Rewa News: क्यौटी किले की सुरक्षा भगवान भरोसे: बिना वैध पसारा लाइसेंस के तैनात किए 6 गार्ड और गनमैन, पुलिस मौन
Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
July 2, 2026 Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
June 28, 2026 Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय
June 28, 2026 अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय
रीवा के ठेकेदार पर ईडी का बड़ा एक्शन: 55.60 करोड़ के फर्जी बिल लगाकर लिया सरकारी भुगतान, भोपाल में 3.97 करोड़ नकद जब्त
June 26, 2026 रीवा के ठेकेदार पर ईडी का बड़ा एक्शन: 55.60 करोड़ के फर्जी बिल लगाकर लिया सरकारी भुगतान, भोपाल में 3.97 करोड़ नकद जब्त
लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की संभावना से BJP गदगद, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; कौन सा बिल होगा पास?
June 13, 2026 लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की संभावना से BJP गदगद, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; कौन सा बिल होगा पास?
लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की ओर NDA, TMC के बाद अब इस दल में बड़ी बगावत के संकेत
June 13, 2026 लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की ओर NDA, TMC के बाद अब इस दल में बड़ी बगावत के संकेत
रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
May 8, 2026 रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
May 8, 2026 एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
May 8, 2026 तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?

Leave a Comment