Current Date
National

UGC सुनवाई: भेदभाव रोकने से जुड़े यूजीसी नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का स्टे; जाति का नया जंजाल रोका, हस्तक्षेप न किया तो खतरनाक असर, समाज बंटेगाः सीजेआई

Published: January 30, 2026

नई दिल्ली। शैक्षणिक संस्थानों में जाति आधारित भेदभाव रोकने से जुड़े यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को रोक लगा दी। कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया नियम अस्पष्ट हैं और इनका दुरुपयोग संभव है। इस मामले में हस्तक्षेप नहीं किया तो खतरनाक प्रभाव पड़ेगा और समाज बंटेगा। कोर्ट ने सुझाव दिया कि नियमों पर पुनर्विचार के लिए न्यायविदों की एक समिति बनानी चाहिए।

केंद्र और यूजीसी को नोटिस, अगली सुनवाई 19 मार्च को

सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच ने केंद्र सरकार और यूजीसी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी। नए नियम स्थगित रहने तक यूजीसी के 2012 के नियम लागू रहेंगे। बता दें कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने 13 जनवरी को यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा) विनियम, 2026 अधिसूचित किया था। इसे सामान्य वर्ग के खिलाफ भेदभावपूर्ण बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में तीन रिट याचिकाएं दायर की गई हैं। याचिकाकर्ता मृत्युंजय तिवारी, एडवोकेट विनीत जिंदल और राहुल दीवान ने नियमों की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी है। जिंदल ने विशेष तौर पर विनियम 3 (सी) को चुनौती दी है। उनकी दलील है कि भेदभाव की परिभाषा जाति निरपेक्ष होनी चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट
CJI ने पूछा- छात्रों से उत्तर-दक्षिण के भेद पर क्या होगा; वकील ने कहा- एससी रैगिंग करे तो भी पीड़ित पर केस संभव
विष्णु शंकर जैन (याचिकाकर्ता के वकील): भेदभाव को सिर्फ एससी, एसटी, ओबीसी के खिलाफ भेदभाव के रूप में परिभाषित किया है। सामान्य वर्ग बाहर है। यह मानना गलत है कि भेदभाव सिर्फ एक वर्ग के खिलाफ होता है। धारा 3(ई) पहले से है, तो 3 (सी) की क्या जरूरत है?
सीजेआई सूर्यकांतः दक्षिण का कोई छात्र उत्तर में या उत्तर का छात्र दक्षिण में पढ़ने जाए और उस पर अपमानजनक टिप्पणी हो। किसी की जाति भी पता न हो तो कौन-सा प्रावधान इसे कवर करेगा?
जैनः धारा 3(ई) सब कुछ कवर करती है।
याचिकाकर्ताः सामान्य वर्ग के फ्रेशर की रैगिंग कोई एससी वर्ग का सीनियर करे तो उसके पास कोई उपाय नहीं। उल्टे पीड़ित पर ही केस संभव है।
सीजेआईः क्या रैगिंग यूजीसी नियमों के तहत है?
याचिकाकर्ताः नहीं। ये कैसे माना गया कि भेदभाव सिर्फ जाति आधारित है? अधिकतर उत्पीड़न जूनियर-सीनियर के आधार पर होता है। नए सत्र में रैगिंग भी होगी और क्रॉस-शिकायतें भी।
सीजेआईः जाति रहित समाज की दिशा में हमने जो प्रगति की है, क्या अब उससे पीछे जा रहे हैं?
जस्टिस बागचीः शैक्षणिक संस्थानों में देश की एकता दिखनी चाहिए। हम विश्वविद्यालयों में स्वतंत्र और समान वातावरण बनाना चाहते हैं।
सीजेआईः नियमों की भाषा प्रथम दृष्टया अस्पष्ट है। इसका दुरुपयोग किया जा सकता है।
याचिकाकर्ताः राजनीतिक नेताओं के भी बयान हैं कि सामान्य वर्ग के छात्रों को भुगतना चाहिए।
सीजेआईः सॉलिसिटर जनरल, समिति बनाने पर विचार करें, जिसमें न्यायविद हों। दो-तीन ऐसे लोग हों, जो समाज को समझें। इसका कैंपस के बाहर क्या असर होगा, इस पर भी विचार करना चाहिए।
इंदिरा जयसिंहः कोर्ट में 2019 से एक याचिका लंबित है। उसमें 2012 के नियमों को चुनौती दी गई थी। उनकी जगह ही 2026 के नियम लाए गए हैं।
कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यूजीसी के नए नियमों पर स्टे रहने तक 2012 के पुराने नियम लागू रहेंगे।

Related Story
कई राज्यों में बारिश-बाढ़ और भूस्खलन की मार, मध्य प्रदेश में भी बिगड़े हालात
August 20, 2026 कई राज्यों में बारिश-बाढ़ और भूस्खलन की मार, मध्य प्रदेश में भी बिगड़े हालात
मध्य प्रदेश में मानसून फिर एक्टिव: पूर्वी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अब तक 12% कम हुई बरसात
August 20, 2026 मध्य प्रदेश में मानसून फिर एक्टिव: पूर्वी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अब तक 12% कम हुई बरसात
MP: रीवा में बारिश ने खोली विकास की पोल, पानी में बह गए प्रशासन के दावे
August 20, 2026 MP: रीवा में बारिश ने खोली विकास की पोल, पानी में बह गए प्रशासन के दावे
Special for Independence Day 2026: रक्त, स्वाभिमान और विश्वासघात: आज़ादी की वास्तविक गाथा और आज का भारत
August 15, 2026 Special for Independence Day 2026: रक्त, स्वाभिमान और विश्वासघात: आज़ादी की वास्तविक गाथा और आज का भारत
Independence Day 2026: PM मोदी बोले- कच्चे तेल के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता हमारी गलत सोच का कारण
August 15, 2026 Independence Day 2026: PM मोदी बोले- कच्चे तेल के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता हमारी गलत सोच का कारण
80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश: ‘अब छोटे सपनों से काम नहीं चलेगा, भारत को बड़े लक्ष्य तय करने होंगे’
August 15, 2026 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश: ‘अब छोटे सपनों से काम नहीं चलेगा, भारत को बड़े लक्ष्य तय करने होंगे’
PM Modi 80th Independence Day Speech: लाल जोधपुरी बांधेज से टाई-एंड-डाई पगड़ी तक, हर साल बदला पीएम मोदी का खास अंदाज
August 15, 2026 PM Modi 80th Independence Day Speech: लाल जोधपुरी बांधेज से टाई-एंड-डाई पगड़ी तक, हर साल बदला पीएम मोदी का खास अंदाज
80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन: ‘12 वर्षों में 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले’
August 15, 2026 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन: ‘12 वर्षों में 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले’
India Celebrates 80th Independence Day; लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी करेंगे राष्ट्र को संबोधित, पहली बार गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’
August 15, 2026 India Celebrates 80th Independence Day; लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी करेंगे राष्ट्र को संबोधित, पहली बार गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’
Rewa News: क्यौटी किले की सुरक्षा भगवान भरोसे: बिना वैध पसारा लाइसेंस के तैनात किए 6 गार्ड और गनमैन, पुलिस मौन
July 17, 2026 Rewa News: क्यौटी किले की सुरक्षा भगवान भरोसे: बिना वैध पसारा लाइसेंस के तैनात किए 6 गार्ड और गनमैन, पुलिस मौन

Leave a Comment