Current Date
Madhya Pradesh

Regional Industry Conclave Rewa: मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश का संयुक्त सोलर ग्रिड लगेगा विन्ध्य में

Published: October 23, 2024
Regional Industry Conclave Rewa: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के समापन पर मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेस में पत्रकारों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कान्क्लेव की उपलब्धियों की जानकारी लेते हुए कहा कि रीवा का आयोजन सबसे सफल रहा। रीवा में कॉन्क्लेव के लिए सबसे शानदार व्यवस्थाएँ की गयी। रीवा में कान्क्लेव में 31 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव रीवा के औद्योगिक विकास के लिए क्रांतिकारी कदम साबित होगा। इसमें भाग लेने के लिए पूरे प्रदेश से 4 हजार से अधिक उद्यमियों ने पंजीयन कराया। इसमें 10 राज्यों के निवेशकों ने भागीदारी की साथ ही 300 से अधिक वायरसेलर मीटिंग की गयी। कार्यक्रम में 150 से अधिक विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया।
  • रीवा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 31 हजार करोड़ के मिले प्रस्ताव – मुख्यमंत्री
  • विन्ध्य में निवेश के लिए उद्योगपतियों में बहुत उत्साह है – मुख्यमंत्री
  • मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश का संयुक्त सोलर ग्रिड लगेगा विन्ध्य में – मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री ने प्रेस कान्फ्रेंस में दी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की उपलब्धियों की जानकारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में भाग लेने वाले सभी उद्योगपतियों ने मध्यप्रदेश की औद्योगिक नीति तथा सकारात्मक वातावरण की प्रशंसा की है। मध्यप्रदेश में सिद्धार्थ इंफाटेक 12 हजार 800 करोड़ रूपये, ऋत्विक प्रोजेक्ट 4 हजार करोड़ रूपये, केजीएस सीमेंट 14 हजार करोड़ रूपये, पतंजलि ग्रुप एक हजार करोड़ रूपये, रामा ग्रुप 500 करोड़ रूपये, सोलर एएमसी सर्विस प्रा.लि. 400 करोड़ रूपये, बीपीसीएल पेट्रोकेमिकल 300 करोड़ रूपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है। साथ ही शारदा मिनरल्स ग्रुप 225 करोड़ रूपये, एस गोयंका ग्रुप में 200 करोड़ रूपये, शिव शिक्त कंस्ट्रक्शन कंपनी 175 करोड़ रूपये, आडानी ग्रुप ने सिंगरौली में 2528 करोड़ रूपये, जय प्रकाश पावर बेंचर 750 करोड़ रूपये, एनटीपीसी ने सोलर प्लांट के लिए 103 करोड़ रूपये, अल्ट्राटेक सीमेंट लि. मैहर में 3000 करोड़ रूपये तथा निसर्ग इस्पात सीधी में एक हजार करोड़ रूपये तथा अन्य उद्योगों में 2063 करोड़ रूपये के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। इनसे लगभग 30 हजार लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पतंजलि ग्रुप उज्जैन में योग और आयुर्वेद का संस्थान बनाने जा रहा है। रीवा में पांचवीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से विन्ध्य के विकास को नई दिशा मिलेगी। निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सिंगरौली और कटनी में कन्टेनर डीपों बनाये जायेंगे। रीवा एवं सतना में नवीन औद्योगिक क्षेत्रों तथा सिंगरौली, सीधी, मऊगंज और मैहर में एमएसएमई विभाग के औद्योगिक क्षेत्र खोले जायेंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विन्ध्य क्षेत्र की पर्यटन संभावनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जायेगा। विन्ध्य में उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश का संयुक्त सोलर ग्रिप स्थापित किया जायेगा। इससे प्राप्त बिजली का दोनों प्रदेशों में आवश्यकता के अनुसार उपयोग होगा। रीवा में 10 मंजिला आईटी पार्क निर्माण का आज शिलान्यस किया गया है। इससे पूरे विन्ध्य में आईटी के क्षेत्र में तेजी के विकास को गति मिलेगी। प्रेस कान्फ्रेंस में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल जिले के प्रभारी मंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, श्री जनार्दन मिश्र, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, प्रमुख सचिव राघवेन्द्र कुमार सिंह, आयुक्त जनसंपर्क डॉ. सुदाम खाड़े, संचालक जनसंपर्क अंशुल गुप्ता तथा पत्रकारगण उपस्थित रहे।

Related Story
सुप्रीम कोर्ट में मेधा रूपम की याचिका की ‘आउट-ऑफ-टर्न’ लिस्टिंग पर सवाल, मामला नोएडा श्रमिक आंदोलन और आकृति चौधरी की NSA हिरासत से जुड़ा
September 25, 2026 सुप्रीम कोर्ट में मेधा रूपम की याचिका की ‘आउट-ऑफ-टर्न’ लिस्टिंग पर सवाल, मामला नोएडा श्रमिक आंदोलन और आकृति चौधरी की NSA हिरासत से जुड़ा
चुनाव आयोग में अंदरूनी मतभेद: दो आयुक्तों ने 10 माह में 14 बार उठाई आपत्तियां
September 24, 2026 चुनाव आयोग में अंदरूनी मतभेद: दो आयुक्तों ने 10 माह में 14 बार उठाई आपत्तियां
चुनाव आयोग में 10 माह में 14 बार उठे विरोध के स्वर; दो निर्वाचन आयुक्तों ने फैसलों पर जताई आपत्ति, नए मतदाता, नाम हटाने और वोटर डेटाबेस के केंद्रीकरण पर उठाए सवाल
September 24, 2026 चुनाव आयोग में 10 माह में 14 बार उठे विरोध के स्वर; दो निर्वाचन आयुक्तों ने फैसलों पर जताई आपत्ति, नए मतदाता, नाम हटाने और वोटर डेटाबेस के केंद्रीकरण पर उठाए सवाल
MP में चलेंगी भगवा बसें; भोपाल में कल शुभारंभ, प्रथम चरण में रीवा से 35 मार्गों पर 184 बसें चलेंगी सुगम में समायोजित होगी सूत्र सेवा
September 24, 2026 MP में चलेंगी भगवा बसें; भोपाल में कल शुभारंभ, प्रथम चरण में रीवा से 35 मार्गों पर 184 बसें चलेंगी सुगम में समायोजित होगी सूत्र सेवा
SRI का मुद्दा : चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों के खुलासे के बाद छिड़ी सियासी रार
September 24, 2026 SRI का मुद्दा : चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों के खुलासे के बाद छिड़ी सियासी रार
मध्यप्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
September 24, 2026 मध्यप्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Chief Minister Dr. Mohan Yadav: सीधी के बलराम कृषि महोत्सव को मुख्यमंत्री ने वर्चुअली किया संबोधित; मिलेट उत्पादन, उद्यानिकी, पशुपालन और कृषि आधारित उद्योगों से आय बढ़ाने पर जोर
September 24, 2026 Chief Minister Dr. Mohan Yadav: सीधी के बलराम कृषि महोत्सव को मुख्यमंत्री ने वर्चुअली किया संबोधित; मिलेट उत्पादन, उद्यानिकी, पशुपालन और कृषि आधारित उद्योगों से आय बढ़ाने पर जोर
Sidhi industrial investment: सीधी के बाड़ीटोला औद्योगिक क्षेत्र में 100 करोड़ के निवेश की संभावना
September 24, 2026 Sidhi industrial investment: सीधी के बाड़ीटोला औद्योगिक क्षेत्र में 100 करोड़ के निवेश की संभावना
Rewa Transport and Mining Departments News; परिवहन एवं खनिज विभाग राजस्व वसूली में तेजी लाएं : कमिश्नर शीलेंद्र सिंह
September 23, 2026 Rewa Transport and Mining Departments News; परिवहन एवं खनिज विभाग राजस्व वसूली में तेजी लाएं : कमिश्नर शीलेंद्र सिंह
Agriculture Department Rewa News: धान की फसल में पत्ती लपेटक कीट के प्रकोप की आशंका, किसान नियमित निगरानी करें
September 23, 2026 Agriculture Department Rewa News: धान की फसल में पत्ती लपेटक कीट के प्रकोप की आशंका, किसान नियमित निगरानी करें