Current Date
Madhya Pradesh

जल जीवन मिशन घोटाला: PHE के सचिव ने ली बैठक; 136 करोड़ के घोटाले पर बात नहीं, एकल नलजल योजनाओं का मिला नया टारेगट

Published: November 9, 2024

रीवा. लोकसेवा यांत्रिकी विभाग के सचिव पी नरहरि ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेकर विभाग की योजनाओं की समीक्षा की।

उन्होंने जल जीवन मिशन के नल जल योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए टारगेट भी तय कर दिया है। जिस भ्रष्टाचार की वजह से योजना लेटलतीफी का शिकार हुई है उस पर बैठक में कोई बात नहीं हुई।

हाल ही में मिशन में 136 करोड़ का घोटाला एक जांच रिपोर्ट के जरिए सामने आया है। इसी बीच बैठक भी बुलाई गई, इस कारण स्थानीय अधिकारियों को कार्रवाई का डर था लेकिन बैठक में इसकी चर्चा नहीं हुई। नरहरि ने कहा कि जल जीवन मिशन हर घर में नल से शुद्ध पानी पहुंचाने योजना के सभी कार्य तय समय सीमा में पूरा करें।

पीएचई विभाग के उपयंत्री तथा जनपद के मुख्यकार्यपालन अधिकारी समन्वय से प्रयास करेंगे तभी नलजल योजनाओं का संचालन और संधारण हो सकेगा। एकल नलजल योजनाओं के कार्य 31 दिसम्बर तक हर हाल में पूरा करके लक्ष्य के अनुसार घरों में नल कनेक्शन दें। यह योजना आमजनता की स्वास्थ्य रक्षा, महिलाओं के सशक्तिकरण तथा जल संरक्षण के उद्देश्यों में भी सहायक है।

छूटे कार्य 15 दिसम्बर तक पूरा करें

विभाग के सचिव ने कहा, जिन एकल नलजल योजनाओं का कार्य 70 से 90 प्रतिशत तक पूरा हो गया है उनके छूटे कार्य 15 दिसम्बर तक पूरे कराकर योजना ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करें। जनपद के सीईओ पूर्ण नलजल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित कराकर उनका संचालन कराएं। हर नल में पर्याप्त और प्रतिदिन पानी पहुंचे तथा हर घर से जल कर की राशि मिले, इसे सुनिश्चित करें। पानी की नियमित आपूर्ति होगी तो जल कर भी अवश्य मिलेगा। बैठक में कमिश्नर बीएस जामोद, कलेक्टर प्रतिभा पाल, प्रभारी सीइओ जिपं सपना त्रिपाठी, प्रमुख अभियंता केके सोनगरिया, मुख्य अभियंता एचएस गौड़, अधीक्षण यंत्री एसएल धुर्वे, कार्यपालन यंत्री संजय पाण्डेय, जिला प्रबंधक जल जीवन मिशन चित्रांशु उपाध्याय सहित अन्य मौजूद रहे।

चार लाख लोगों तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य

दिसम्बर तक रीवा और मऊगंज जिलों के 3,90,229 घरों में नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य दिया गया है। जीवन मिशन के प्रबंध संचालक केवीएस चौधरी ने कहा कि रीवा और मऊगंज जिलों में पांच बड़ी समूह नलजल योजनाओं का कार्य चल रहा है। इनमें से कंदैला योजना से 109 में से 106 गांवों में पानी दिया जा रहा है। शेष चार योजनाओं का कार्य मार्च 2025 तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद हर घर में नल से पानी की आपूर्ति होने लगेगी।

Related Story
‘लाश के साथ रेप’ के आरोप से मचा राजनीतिक बवाल, कांग्रेस विधायक के बयान पर उठे सवाल
September 10, 2026 ‘लाश के साथ रेप’ के आरोप से मचा राजनीतिक बवाल, कांग्रेस विधायक के बयान पर उठे सवाल
Dubai: Interactive Session on Invest in Madhya Pradesh; मध्यप्रदेश उपलब्ध करवा रहा दुनिया की सबसे सस्ती बिजली, 2.17 पैसे प्रति यूनिट : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
September 9, 2026 Dubai: Interactive Session on Invest in Madhya Pradesh; मध्यप्रदेश उपलब्ध करवा रहा दुनिया की सबसे सस्ती बिजली, 2.17 पैसे प्रति यूनिट : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर घमासान, मरीजों की भीड़ से लेकर डॉक्टरों की अनुपस्थिति तक उठे सवाल
September 8, 2026 रीवा के संजय गांधी अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर घमासान, मरीजों की भीड़ से लेकर डॉक्टरों की अनुपस्थिति तक उठे सवाल
सागर : प्रशासन ने स्वीकारीं 13 मौतें; जहरीली शराब कांड की होगी मजिस्ट्रियल जांच, बंडा SDM-SDOP को हटाया
September 8, 2026 सागर : प्रशासन ने स्वीकारीं 13 मौतें; जहरीली शराब कांड की होगी मजिस्ट्रियल जांच, बंडा SDM-SDOP को हटाया
कई राज्यों में बारिश-बाढ़ और भूस्खलन की मार, मध्य प्रदेश में भी बिगड़े हालात
August 20, 2026 कई राज्यों में बारिश-बाढ़ और भूस्खलन की मार, मध्य प्रदेश में भी बिगड़े हालात
मध्य प्रदेश में मानसून फिर एक्टिव: पूर्वी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अब तक 12% कम हुई बरसात
August 20, 2026 मध्य प्रदेश में मानसून फिर एक्टिव: पूर्वी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अब तक 12% कम हुई बरसात
MP: रीवा में बारिश ने खोली विकास की पोल, पानी में बह गए प्रशासन के दावे
August 20, 2026 MP: रीवा में बारिश ने खोली विकास की पोल, पानी में बह गए प्रशासन के दावे
Special for Independence Day 2026: रक्त, स्वाभिमान और विश्वासघात: आज़ादी की वास्तविक गाथा और आज का भारत
August 15, 2026 Special for Independence Day 2026: रक्त, स्वाभिमान और विश्वासघात: आज़ादी की वास्तविक गाथा और आज का भारत
Independence Day 2026: PM मोदी बोले- कच्चे तेल के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता हमारी गलत सोच का कारण
August 15, 2026 Independence Day 2026: PM मोदी बोले- कच्चे तेल के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता हमारी गलत सोच का कारण
80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश: ‘अब छोटे सपनों से काम नहीं चलेगा, भारत को बड़े लक्ष्य तय करने होंगे’
August 15, 2026 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश: ‘अब छोटे सपनों से काम नहीं चलेगा, भारत को बड़े लक्ष्य तय करने होंगे’

Leave a Comment