Current Date
Madhya Pradesh

Rewa News: अवैध कॉलोनियों में जारी नोटिस को लेकर नगर निगम रीवा का स्पष्टीकरण

Published: March 11, 2025

रीवा। नगर निगम रीवा द्वारा अवैध कॉलोनियों में जारी किए गए नोटिस को लेकर नागरिकों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे ने स्पष्ट किया है कि जिन भवन स्वामियों के पास वैध भवन अनुज्ञा (बिल्डिंग परमिशन) पहले से जारी है, एवं कालोनी विकास शुल्क जमा है उन्हें किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। नगर निगम का यह अभियान अवैध कॉलोनियों को वैधीकरण के तहत नियमित करने पात्र रहवासियों से विकाश शुल्क राशि जमा कराने और अवैध कॉलोनी निर्माण पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है। निगम अधिकारियों ने बताया कि नोटिस सभी को जारी किए गए हैं, लेकिन जिनके पास वैध दस्तावेज और भवन अनुज्ञा उपलब्ध हैं, लिखित रूप से अपनी आपत्ति नगर पालिक निगम में दे सकते है जिसका परीक्षण नियमानुसार किया जाकर सूचित किया जायेगा, उन्हें आपत्ति पूर्व राशि जमा कराने की आवश्यकता नही है। नगर निगम रीवा ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से भवन अनुज्ञा दिलाने या किसी प्रकार की राशि वसूलने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से अपील की जाती है कि वे किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को राशि न दें और यदि कोई इस प्रकार की गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है, तो इसकी तुरंत शिकायत नगर निगम कार्यालय व कंट्रोल रूम द्वारा जारी टोलफ्री नंबर 18008899711 में करें। नगर निगम की ओर से जनता को यह भी सूचित किया जाता है कि वे अधिकृत जानकारी के लिए सीधे नगर निगम कार्यालय से संपर्क करें और किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें।

Related Story
Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
July 2, 2026 Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
June 28, 2026 Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय
June 28, 2026 अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय
रीवा के ठेकेदार पर ईडी का बड़ा एक्शन: 55.60 करोड़ के फर्जी बिल लगाकर लिया सरकारी भुगतान, भोपाल में 3.97 करोड़ नकद जब्त
June 26, 2026 रीवा के ठेकेदार पर ईडी का बड़ा एक्शन: 55.60 करोड़ के फर्जी बिल लगाकर लिया सरकारी भुगतान, भोपाल में 3.97 करोड़ नकद जब्त
लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की संभावना से BJP गदगद, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; कौन सा बिल होगा पास?
June 13, 2026 लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की संभावना से BJP गदगद, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; कौन सा बिल होगा पास?
लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की ओर NDA, TMC के बाद अब इस दल में बड़ी बगावत के संकेत
June 13, 2026 लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की ओर NDA, TMC के बाद अब इस दल में बड़ी बगावत के संकेत
रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
May 8, 2026 रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
May 8, 2026 एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
May 8, 2026 तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
महिला आरक्षण को जल्द लागू करे सरकार- इकरा हसन
April 19, 2026 महिला आरक्षण को जल्द लागू करे सरकार- इकरा हसन

Leave a Comment