Current Date
Madhya Pradesh

Rewa News: JE प्रदीप दुबे पर अवैध वसूली का आरोप; रूपयें ना देने पर मनमानी प्रकरण बनाने का आरोप

Published: May 9, 2025

रीवा। विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी पर मनमानी प्रकरण तैयार करने का आरोप लगाया गया है। इसकी शिकायत उपभोक्ता ने कंपनी के प्रबंध संचालक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से की है। शहर के वार्ड क्रमांक 15 के रतहरी निवासी महेश प्रसाद तिवारी ने बताया कि उनके घर में पत्नी के अलावा कोई नहीं था। इसी बीच विद्युत वितरण कंपनी के नेहरू नगर से जेई प्रदीप दुबे (प्रदीप दुबे विद्युत वितरण कंपनी, जबलपुर में जेई (ओ एंड एम) के पद पर कार्यरत हैं।) अपनी टीम के साथ पहुंचे। जांच के नाम पर पूरे घर की तलाशी ली और फिर कार्यालय पहुंचकर एक प्रकरण दर्ज करा दिया है। जिसमें बिजली चोरी का आरोप लगाया गया है। प्रकरण में लिखा गया है कि सर्विस लाइन को काटकर बिजली की चोरी की जा रही है। इस पर उपभोक्ता महेश प्रसाद ने कहा है कि उनके घर में खंभे से लेकर मीटर तक केबिल में किसी तरह का कट नहीं है। इसकी जांच कराई जाए और झूठा प्रकरण तैयार करने वाले जेई प्रदीप दुबे के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
सूत्र के अनुसार बताया गया है कि जेई प्रदीप दुबे रतहर, रतहरी, अकोला बस्ती, ग्रामीण क्षेत्र तरफ जांच कर रहे हैं और इन पर अवैध वसूली का भी आरोप लग रहा है। कहा गया है कि यह हर घर में मनमानी तौर पर घुसते हैं और बदतमीजी भी करते हैं। विधुत चोरी, ओभर लोड का प्रकरण तैयार करने की धमकी देते है हुए रूपयो की भी मांग करते हैं। इनसे उपभोक्ता परेशान हो चुके हैं। यह ना तो सर्विस लाइन की जांच करते हैं ना ही मीटर देखते हैं। यह जाते है और सीधे घरों में अंदर घुस जाते हैं… घर में कौन है, कौन नहीं… इससे इनको कोई मतलब नहीं है महिलाओं के साथ अभद्रता करने कि भी शिकायत आई हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि उनके टीम में यह स्वयं, एक लाइन मैन और इनका ड्राइवर साथ में रहता है। इनके साथ कोई भी महिला कर्मचारी नहीं रहती है और जिन घरों में केवल महिलाएं रहती हैं वहां यह बदतमीजी के साथ जांच करते हैं।

Related Story
सुप्रीम कोर्ट में मेधा रूपम की याचिका की ‘आउट-ऑफ-टर्न’ लिस्टिंग पर सवाल, मामला नोएडा श्रमिक आंदोलन और आकृति चौधरी की NSA हिरासत से जुड़ा
September 25, 2026 सुप्रीम कोर्ट में मेधा रूपम की याचिका की ‘आउट-ऑफ-टर्न’ लिस्टिंग पर सवाल, मामला नोएडा श्रमिक आंदोलन और आकृति चौधरी की NSA हिरासत से जुड़ा
चुनाव आयोग में अंदरूनी मतभेद: दो आयुक्तों ने 10 माह में 14 बार उठाई आपत्तियां
September 24, 2026 चुनाव आयोग में अंदरूनी मतभेद: दो आयुक्तों ने 10 माह में 14 बार उठाई आपत्तियां
चुनाव आयोग में 10 माह में 14 बार उठे विरोध के स्वर; दो निर्वाचन आयुक्तों ने फैसलों पर जताई आपत्ति, नए मतदाता, नाम हटाने और वोटर डेटाबेस के केंद्रीकरण पर उठाए सवाल
September 24, 2026 चुनाव आयोग में 10 माह में 14 बार उठे विरोध के स्वर; दो निर्वाचन आयुक्तों ने फैसलों पर जताई आपत्ति, नए मतदाता, नाम हटाने और वोटर डेटाबेस के केंद्रीकरण पर उठाए सवाल
MP में चलेंगी भगवा बसें; भोपाल में कल शुभारंभ, प्रथम चरण में रीवा से 35 मार्गों पर 184 बसें चलेंगी सुगम में समायोजित होगी सूत्र सेवा
September 24, 2026 MP में चलेंगी भगवा बसें; भोपाल में कल शुभारंभ, प्रथम चरण में रीवा से 35 मार्गों पर 184 बसें चलेंगी सुगम में समायोजित होगी सूत्र सेवा
SRI का मुद्दा : चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों के खुलासे के बाद छिड़ी सियासी रार
September 24, 2026 SRI का मुद्दा : चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों के खुलासे के बाद छिड़ी सियासी रार
मध्यप्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
September 24, 2026 मध्यप्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Chief Minister Dr. Mohan Yadav: सीधी के बलराम कृषि महोत्सव को मुख्यमंत्री ने वर्चुअली किया संबोधित; मिलेट उत्पादन, उद्यानिकी, पशुपालन और कृषि आधारित उद्योगों से आय बढ़ाने पर जोर
September 24, 2026 Chief Minister Dr. Mohan Yadav: सीधी के बलराम कृषि महोत्सव को मुख्यमंत्री ने वर्चुअली किया संबोधित; मिलेट उत्पादन, उद्यानिकी, पशुपालन और कृषि आधारित उद्योगों से आय बढ़ाने पर जोर
Sidhi industrial investment: सीधी के बाड़ीटोला औद्योगिक क्षेत्र में 100 करोड़ के निवेश की संभावना
September 24, 2026 Sidhi industrial investment: सीधी के बाड़ीटोला औद्योगिक क्षेत्र में 100 करोड़ के निवेश की संभावना
Rewa Transport and Mining Departments News; परिवहन एवं खनिज विभाग राजस्व वसूली में तेजी लाएं : कमिश्नर शीलेंद्र सिंह
September 23, 2026 Rewa Transport and Mining Departments News; परिवहन एवं खनिज विभाग राजस्व वसूली में तेजी लाएं : कमिश्नर शीलेंद्र सिंह
Agriculture Department Rewa News: धान की फसल में पत्ती लपेटक कीट के प्रकोप की आशंका, किसान नियमित निगरानी करें
September 23, 2026 Agriculture Department Rewa News: धान की फसल में पत्ती लपेटक कीट के प्रकोप की आशंका, किसान नियमित निगरानी करें

Leave a Comment