सरकारी करचारियों को बड़ा तोहफा, Salary में होगी भारी बढ़ोतरी खाते में आएंगे और भी पैसे जानिए कब से मिलेगा लाभ
मध्य प्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ के बाद अब महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने प्रदेश का बजट पेश किया है।
Fri, 10 Mar 2023
|

Employees teacher Salary Honorarium hike : मध्य प्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ के बाद अब महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने प्रदेश का बजट पेश किया है। इस बजट में किसानों से लेकर छात्रों तक को छत्तीसगढ़ सरकार से बेहतर सौगात मिली है। वही आंगनवाड़ी में काम करने वाले कार्यकर्ता, कर्मचारियों और शिक्षकों को भी वेतन में बढ़ोतरी और मानदेय का उपहार मिला है।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका के वेतन में बढ़ोतरी को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने आशा स्वंसेवक के वेतन में 3500 से बढ़ोतरी कर उसे 5000 कर दिया है। आंगनवाड़ी सेविकाओं की सैलरी 8325 रुपए से बढ़कर 10 हजार रुपए हो चुकी है। आंगनवाड़ी सहायिका के वेतन 4425 रुपए में बढ़ोतरी कर 5500 रुपए हो गया है।
ग्रुप प्रवर्तकों का मेहनताना 4700 रुपए से बढ़ाकर 6200 रुपए कर दिया गया है। मिनी आंगनवाड़ी में काम करने वाले सेवकों का मेहनत आना 5975 रुपए से बढ़कर 7200 रुपए कर दिया गया है। इसके अलावा आंगनबाड़ी मिनी आंगनवाड़ी में काम करने वाली सेविका सहायता के 20000 रिक्त पदों पर भर्तियां की जायेंगी। वहीं आंगनबाड़ियों की सहायता से खाने की होम डिलीवरी के लिए चैन मैनेजमेंट को भी तैयार किया जाएगा।
अच्छी बात यह है कि महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की सरकार का यह पहला बजट था। इससे पूर्व मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के आर्थिक सर्वेक्षण को विधानसभा में प्रस्तुत किया था। आशा है कि 2022 23 राज्य की अर्थव्यवस्था में विकास दर 6.8% रही हो।
इसी के साथ शिक्षकों को भी एक बड़ा उपहार मिला है। शिक्षक कर्मियों के लिए सैलरी में बढ़ोतरी को देखते हुए ₹10000 की वृद्धि की गई है। प्राथमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा कर्मचारियों की सैलरी में 6000 से ₹16000 और वही माध्यमिक शिक्षा कर्मचारियों की सैलरी में ₹8000 से ₹18000 की बढ़ोतरी की गई है। उच्च माध्यमिक शिक्षा कर्मचारी की सैलरी में 9000 से ₹20000 और पीएम श्री विद्यालय के लिए 5 वर्ष में 18 से 16 स्कूलों के लिए लगभग 1534 करोड़ रुपए आवंटित हुए हैं।