UP Chief Minister Yogi Adityanath: रीवा। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सेमरिया पहुंचे। जहां 11 बजे से सभा को सम्बोधित किया। सभा में उन्होने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा पर हमेशा तंज कसते आ रही है कि मंदिर वही बनाएंगे पर तारीख नहीं बनाएंगे। वहीं भाजपा बोली रहती ढाचा गिराएंगे ,रामलला का मंदिर वही बनाएंगे ,अब तारीख बता रहें है 22 जनवरी। 22 जनवरी वह तारीख जब पीएम श्रीराम मंदिर में रामलला को विराजमान करेंगे। यही भाजपा व कांग्रेस में अंतर है। भाजपा को कहती है वह करती है। कांग्रेस होती तो अयोध्या में श्रीराम मंदिर नहीं बनता है। कांग्रेस हमेशा बेकूफ बनाया है। इसलिए मध्य प्रदेश में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुले है यह देखना आप की जिम्मेदारी है।
भाजपा की रथ यात्रा सभा के दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा और केन्द्र की डबल इंजन की सरकार ने अठारह सालों में प्रदेश को बीमारू राज्य से समृद्धि बनाया दिया है। कृषि क्षेत्र से लेकर आर्थिक क्षेत्र में विकास किया है। सड़को को जाल बिछाया है। वहीं लाड़ली बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने खाते में पैसा डाल रही है। इसलिए भाजपा लोगों के लिएसमय की जरूरतहै जबकि कांग्रेस सिर्फ लोगों को ठगने काम किया है। कांग्रेस सिर्फ झूठे वायदे की घोषणा करते है। वहीं हाथा की पेट इतना बड़ा है कि वह सबकुछ खा जाएगा।
भाषण में श्रीराम
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के भाषण में उन्होंने सबसे अधिक हिंदू मतदाताओं को साधने के लिए श्रीराम मंदिर से जोड़ने का प्रयास किया है। उनके भाषण में शिवराज सरकार की योजनाओं गिनाने के बाद श्रीराम मंदिर बनाने का श्रेय भाजपा को देने में लगे रहे है। जबकि यह अलग बात है कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश उपरांत अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनने का रास्ता साफ हुआा है।