Current Date
Madhya Pradesh

भाजपा विधायक बोले: मजार का अतिक्रमण हटाओ ; मुस्लिम पक्ष बोला-पहले विधायक का घर हटाओ

Published: October 4, 2024

रीवा के त्योंथर से भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने सोशल मीडिया में धर्म के नाम पर अतिक्रमण और मजार को लेकर एक पोस्ट कर दी। जो चर्चा का विषय बन गई है। शुक्रवार को पोस्ट पर सफाई देते हुए उन्होंने एक बयान भी दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि नवरात्रि के शुभ अवसर पर मजार का अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए।

फेसबुक पोस्ट से हुई मामले की शुरुआत

विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि धर्म के नाम पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। प्रशासन को इस पर संज्ञान लेते हुए कार्यवाही करनी चाहिए। सिद्धार्थ तिवारी ने फेसबुक एकाउंट में की गई पोस्ट में लिखा है कि रीवा शहर के सबसे व्यस्ततम अमहिया क्षेत्र में गुंबदनुमा मजार रोड पर बना दी गई है। पहले यहां सिर्फ एक छोटी सी मजार थी, धीरे-धीरे कब्जा बढ़ता गया और अब यह अतिक्रमण पूरी तरह से सड़क पर आ चुका है। यातायात बाधित हो रहा है।

विधायक बोले- नवरात्रि के शुभ अवसर पर अतिक्रमण पर हो कार्रवाई

मैंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। आते-जाते हुए मुझे लगा कि अतिक्रमण है। जिसकी वजह से लोगों को आने-जाने में असुविधा हो रही है। मैं इसी अमहिया में पैदा हुआ है। मेरे पिता का जन्म भी यही हुआ था। पिछले 7-8 दशकों से यहां हमारा घर रहा है।

जब हम छोटे थे, अमहिया मोड़ से होकर गुजरा करते थे। उस समय एक छोटा सा 3 बाय 3 का चबूतरा हुआ करता था। जिस पर चादर डाली होती थी। शायद कुछ लोगों की आस्था का प्रतीक भी रहा होगा। उस जमाने में किनारे पर छोटा सा बनाया हुआ था। तब मजार की वजह से आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होती थी। लेकिन पिछले कुछ समय से मैं देख रहा हूं कि उस 3 बाय 3 की मजार को भव्य बिल्डिंग में तब्दील कर दिया गया है।

जहां हरे रंग की दीवार आधे सड़क को घेरे हुए है।मजार की वजह से लोगों को आने-जाने में काफी असुविधा हो रही है। आते-जाते सभी लोग परेशानी का सामना करते हैं। अमहिया की आबादी अब काफी बढ़ चुकी है। जिस वजह से वाहनों का आवागमन पहले से अधिक होता है। अतिक्रमण पर निश्चित रूप से कार्रवाई होनी चाहिए। मैंने कलेक्टर को भी इस बात से अवगत कराया है। मेरे हिसाब से किसी को भी इससे कोई नाराजगी नहीं होगी। सड़क से होकर हिंदू-मुस्लिम सभी धर्म के लोग निकलते हैं। जहां सभी को असुविधा का सामना करना पड़ता है। प्रशासन को भी नवरात्रि के शुभ अवसर पर ये काम कर देना चाहिए।

मुस्लिम बोले-पहले विधायक का घर हटाओ

उधर पूरे मामले में मुस्लिम पक्ष ने विधायक के इस बयान पर विरोध जताया है। मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि जिस मजार पर विधायक कार्रवाई की बात कर रहे हैं। वो मजार वर्षों पुरानी है। जिससे मुस्लिम सम्प्रदाय की आस्था जुड़ी हुई है। विधायक के इस बयान से हमारी भावनाएं आहत हुई हैं। विधायक का ये बयान माहौल को खराब करने वाला है।

वसीम राजा ने कहा कि विधायक सिद्धार्थ तिवारी कह रहे हैं कि नवरात्रि के पर्व पर दरगाह गिराना चाहिए। उनका ये बयान हिन्दू-मुस्लिम एकता को तोड़ने वाला है। वो रीवा की पुराने समय से चली रही गंगा-जमुनी परंपरा को खत्म करना चाहते हैं। लोगों को इस तरह के बयान से भड़का रहे हैं। लेकिन लोग उनके झांसे में नहीं आने वाले।

अब्दुल शहीद मिस्त्री ने कहा कि जिस जमीन की बात सिद्दार्थ तिवारी कर रहे हैं। वो जमीन वक्फ बोर्ड की है। अगर अतिक्रमण हटाने की शुरुआत करना ही चाहते हैं। तो पहले विधायक सिद्दार्थ तिवारी का घर हटाया जाना चाहिए। डिप्टी सीएम का घर भी वक्फ बोर्ड की जमीन पर है। भाजपा विधायक ने अपने दादा और पिता की विचारधारा से कुछ नहीं सीखा। जो सबको साथ लेकर चलना जानते थे।

कलेक्टर ने कहा- यातायात हो रहा बाधित

पूरे मामले में रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल का कहना है कि त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी से अतिक्रमण की शिकायत मिली है। सूचना मिली है कि अतिक्रमण की वजह से लोगों को आवागमन में समस्या हो रही है। यातायात बाधित हो रहा है। हाईकोर्ट का आदेश भी है कि इस तरह के धार्मिक स्थलों पर गाइडलाइन का पालन करते हुए ही कार्रवाई की जानी चाहिए। इसलिए आपसी समझ से जांच के बाद इसे हटाया जा सकता है। मौके पर तहसीलदार को भेजा जाएगा। इसके बाद आवश्यक होने पर अतिक्रमण पर कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस विधायक बोले-नहीं हटने दूंगा मजार

पूरे मामले में कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने पत्र जारी कर दिया है। उन्होंने पत्र में लिखा है की किसी कीमत पर मैं मजार को हटाने नहीं दूंगा। 35 वर्षों से मेरी व्यक्तिगत आस्था मजार से जुड़ी हुई है। कांग्रेस विधायक ने डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला पर आरोप लगाया है कि यह सब उन्हीं के इशारे पर हो रहा है।

Related Story
त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
October 16, 2026 त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
October 11, 2026 रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
October 11, 2026 Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
October 11, 2026 Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?
October 11, 2026 Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?
Maa Shailputri Aarti: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन पढ़ें मां शैलपुत्री की संपूर्ण आरती और मंत्र
October 11, 2026 Maa Shailputri Aarti: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन पढ़ें मां शैलपुत्री की संपूर्ण आरती और मंत्र
Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर की ओर आज फिर कूच, सभी मेट्रो स्टेशन खुले
October 11, 2026 Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर की ओर आज फिर कूच, सभी मेट्रो स्टेशन खुले
Delhi CJP Protest Live Update: अभिजीत दिपके और अन्य नेता हिरासत में
October 10, 2026 Delhi CJP Protest Live Update: अभिजीत दिपके और अन्य नेता हिरासत में
दिल्ली में अघोषित आपातकाल? Delhi Protest में कड़ी सुरक्षा; सड़कों पर बैरिकेडिंग, युवाओं की हिरासत और मीडिया की स्वतंत्रता पर सवाल
October 10, 2026 दिल्ली में अघोषित आपातकाल? Delhi Protest में कड़ी सुरक्षा; सड़कों पर बैरिकेडिंग, युवाओं की हिरासत और मीडिया की स्वतंत्रता पर सवाल
दिल्ली CJP Protest Live Update: दिल्ली में CJP प्रदर्शन: 45 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, सुरक्षा कड़ी
October 10, 2026 दिल्ली CJP Protest Live Update: दिल्ली में CJP प्रदर्शन: 45 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, सुरक्षा कड़ी