भारत के सराफा बाजार में आज 7 फरवरी 2023 सोने की कीमत में वृद्धि देखी गईं है। वही बात करे चांदी की तो चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। सोने की कीमत 57,000 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के उपर है। वही चांदी की कीमत 67,000 रुपए प्रति किलो से ज्यादा है। वही राष्ट्र के स्तर पर सोने की कीमत को आंका जाए तो 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 57,465 रुपए हैं। वही 999 शुद्ध चांदी 67,000 से ज्यादा है।
इंडिया बुलियन और ज्वेलर्स के अनुसार बीते दिन सोमवार की शाम को 24 कैरट का शुद्ध सोना जिसकी कीमत 57,457 रुपए प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह 57476 रुपए पर आ पहुंचा हैं। शुद्धता के आधार पर सोना महंगा है और चांदी सस्ता।
आज का क्या दाम है सोने चांदी का
ऑफिशियल वेबसाइट ibjarates.com के अनुसार आज सुबह सुबह 995 वाला शुद्ध 10 ग्राम का सोना जिसकी कीमत बढ़कर 57246 रुपए पर पहुंच गई है। वही 916 वाला शुद्ध सोना आज 52648 रुपए प्रति ग्राम ग्राम है। वही 750 शुद्धता वाला सोना उसकी कीमत 43107 रुपए प्रति ग्राम बढ़ गई है। बात करे 585 शुद्धता वाले सोने की तो ये सोना महंगा होकर 33624 रुपए पर पहुंच गया है। वही 999 वाले शुद्ध चांदी का भाव आज 67494 रुपए हो चुका है।
वही मिस्ड कॉल की मदद से भी जान सकते है सोने चांदी का भाव
Ibj की तरफ से केंद्र सरकार के द्वारा मिली छुट्टी के अलावा आप शनिवार और रविवार को रेट नही जारी किए जाते है, अगर आप 22 कैरट और 18 कैरेट सोने के आभूषण का खुदरा रेट जानना चाहते है तो इसके लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते है। आपको कुछ देर बाद एसएमएस के जरिए एक मैसेज प्राप्त हो जायेगा जिस में आपको सोने चांदी से जुड़े सभी अपडेट मिल जायेंगे। वही लगातार अपडेट के लिए आप www.ibja.co या ibjarates.com पर भी देख सकते हैं।