Current Date
Uncategorized

JPNIC Lucknow LIVE: अखिलेश यादव के घर गये पुलिस अधिकारी, सपा चीफ ने नहीं मानी बात, कुछ देर में कूच करेंगे JPNIC

Published: October 11, 2024

Lucknow JPNIC Controversy Live Updates: जयप्रकाश नारायण की जयंती पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव की निर्धारित यात्रा से पहले जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (जेपीएनआईसी) को सील कर दिया गया है। बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस बल तैनात किया गया है। अखिलेश के घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। इससे सपा नेता आक्रोशित हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पुलिस बल और बैरिकेडिंग की मौजूदगी के बीच पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के आवास पर इकट्ठा होने लगे हैं। बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज जयप्रकाश नारायण की जयंती पर गोमती नगर स्थित जेपीएनआईसी का दौरा करने वाले हैं।

अखिलेश यादव से बात करने पुलिस अधिकारी उनके उनके निजी आवास के अंदर गए हैं। अखिलेश यादव कुछ ही देर में अपने आवास से बाहर निकलेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

यह है मामला
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को देर रात गोमती नगर स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में बयान दिया कि ये टीन शेड लगाकर सरकार कुछ तो छिपाना चाह रही है। कहीं ऐसा तो नहीं कि बेचने की तैयारी हो, किसी को देना चाहते हो। बता दें कि समाजवादी विचारधारा के प्रतीक लोकनायक जय प्रकाश नारायण की 11 अक्तूबर (शुक्रवार) को जयंती है। उनको श्रद्धांजलि देने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जेपीएनआईसी जाना है।

श्रद्धांजलि देने से रोकना सभ्य समाज की निशानी नहीं : अखिलेश
इसके पहले, अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जेपीएनआईसी के मेन गेट पर लगाई जा रही टिन का वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि किसी को नमन करने या श्रद्धांजलि देने से रोकना सुसभ्य लोगों की निशानी नहीं।

नेता प्रतिपक्ष ने कही ये बात
उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और सपा नेता माता प्रसाद पांडेय ने कहा, “…जयप्रकाश नारायण आजादी की लड़ाई में हमारे बड़े नेता थे, स्वतंत्रता सेनानी थे और उन्हें सभी पार्टियों के नेताओं का सम्मान प्राप्त है। इसलिए आज उनकी जयंती पर हम प्रतिपक्ष उनका सम्मान करने के लिए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हैं। पिछली बार भी उन्हें(अखिलेश यादव) रोका गया था लेकिन हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष वहां गए और माल्यार्पण किया फिर चले आए। मुझे समझ नहीं आता कि केवल माल्यार्पण करने से कौन सा पहाड़ टूट जाता है? या तो उस संस्थान(जेपीएनआईसी) में कोई गड़बड़ी है जिसे बेचने का प्रयास किया जा रहा है और ये गड़बड़ उजागर न हो इसलिए ऐसी लोकतांत्रिक कार्रवाई करके उन्हें(अखिलेश यादव) जाने से रोका जा रहा है।”

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने कही ये बात
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि इस सरकार की मंशा ठीक नहीं है। पिछले साल भी इसी तरह की चीजें की गई थीं। उन्होंने वाराणसी में सर्व सेवा संघ को ध्वस्त कर दिया, इसी तरह, मुझे लगता है कि वे उसे (जेपीएनआईसी) भी ध्वस्त करने और एक बड़े व्यवसायी को बेचने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Story
त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
October 16, 2026 त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
October 11, 2026 रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
October 11, 2026 Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
October 11, 2026 Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?
October 11, 2026 Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?
Maa Shailputri Aarti: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन पढ़ें मां शैलपुत्री की संपूर्ण आरती और मंत्र
October 11, 2026 Maa Shailputri Aarti: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन पढ़ें मां शैलपुत्री की संपूर्ण आरती और मंत्र
Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर की ओर आज फिर कूच, सभी मेट्रो स्टेशन खुले
October 11, 2026 Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर की ओर आज फिर कूच, सभी मेट्रो स्टेशन खुले
Delhi CJP Protest Live Update: अभिजीत दिपके और अन्य नेता हिरासत में
October 10, 2026 Delhi CJP Protest Live Update: अभिजीत दिपके और अन्य नेता हिरासत में
दिल्ली में अघोषित आपातकाल? Delhi Protest में कड़ी सुरक्षा; सड़कों पर बैरिकेडिंग, युवाओं की हिरासत और मीडिया की स्वतंत्रता पर सवाल
October 10, 2026 दिल्ली में अघोषित आपातकाल? Delhi Protest में कड़ी सुरक्षा; सड़कों पर बैरिकेडिंग, युवाओं की हिरासत और मीडिया की स्वतंत्रता पर सवाल
दिल्ली CJP Protest Live Update: दिल्ली में CJP प्रदर्शन: 45 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, सुरक्षा कड़ी
October 10, 2026 दिल्ली CJP Protest Live Update: दिल्ली में CJP प्रदर्शन: 45 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, सुरक्षा कड़ी