Politics News रीवा। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा 2024 में कांग्रेस नेताओं अपनी करने में लग गई है। यहां तक उच्च स्तर पर इनकी चर्चा भी चल रही है। सूत्रों की माने तो जल्द इसकी घोषणा भी हो सकती है।
इसकी सियासत गरमाई हुई है।
बताया जा रहा है कि विंध्य में कांग्रेस के सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और अमरपाटन विधायक राजेन्द्र सिंह भाजपा पदाधिकारियों के संपर्क में है। वहीं रीवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष भी भाजपा मेें शामिल हो सकते है। हालाकि अभी इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं है लेकिन इनके भाजपा में जाने की राजनैतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
सूत्र बतातें है कि भाजपा सतना लोकसभा सीट से लगातार चार बार सांसद रहे गणेश सिंह की जगह दूसरा प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में है। ऐसे में सतना के कांग्रेस से लगातार दो बार विधायक रहे सिद्धार्थ कुशवाहा को लोकसभा सीट से उतारने की तैयारी कर रही है।
इससे अपने पिछड़े वोट बैंक को वापस अपने पक्ष में करना चाह रही है। वहीं कांग्रेस के अमरपाटन विधायक भी राजेन्द्र सिंह की भाजपा में जाने के कयास लगाए जा रहे है। हालांकि इसे लेकर अभी दोनों नेताओं से कोई स्पष्ठ नहीं किया है। हालांकि भाजपा नेताओं से सम्पर्क को लेकर भी नकार नहीं रहे हैं।
कमलनाथ के बेटे ने हटाया सोशल मीडिया कांग्रेस के पोस्टर
वहीं एमपी में पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे और सज्जन सिंह वर्मा ने अपने फेस बुक एकाउंट से कांग्रेस के पोस्टर हटा दिए है। बता दें कि पिछले दो दिनों कांग्रेस के कमलनाथ और उनके बेटे नुकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने की बात चल रहे थी। दोपहर शनिवार को दोनों भोपाल से एक साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए है।