Current Date
Madhya Pradesh

MP में आस्था से खिलवाड़: नवरात्रि से पहले सिरफिरे ने मां देवी की मूर्ति पर किया पेशाब, रखा पैर

Published: October 3, 2024

रीवा: नवरात्रि के पहले देवी की मूर्ति पर पेशाब करने के मामले ने महेबा गांव में हंगामा खड़ा कर दिया। घटना के बाद से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे है। मामला नईगढ़ी थाने के महेवा गांव का है, जहां देवी की प्रतिमा चबूतरे पर स्थापित थी और लोग नियमित पूजा करते थे।

  • नदी में शुद्ध करने के बाद फिर स्थापित की
    मूर्ति को शुद्ध करने के लिए स्थानीय लोगों ने मान्यता के अनुसार मूर्ति को नदी में पानी के अंदर डाल दिया। करीब 20 घंटे बाद बुधवार को मूर्ति को पानी से बाहर निकालकर पुनः चबूतरे पर स्थापित किया।

घटना का खुलासा तब हुआ जब गांव के हिंचलाल साकेत ने देवी की प्रतिमा पर पेशाब कर दिया। यही नहीं, आरोपी ने प्रतिमा को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। यह सब एक महिला ने देख लिया और उसने सूचना गांव वालों को दी। जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। आक्रोशित लोग धरने पर बैठ गए, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बुधवार को एसडीएम संजय जैन और नईगढ़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास किया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग धरना समाप्त करने को राजी हो गए।

जैसे ही जानकारी हुई, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के साथ मौके पर पहुंचे। किसी महिला ने उस व्यक्ति को देख लिया था। लोगों ने पास की नदी में मूर्ति को शुद्धीकरण के लिए डाल दिया था। ग्रामीण धरने पर बैठे थे। उनको समझाइश देकर शांत कराया है। मूर्ति पुनः स्थापित की गई है।
– संजय जैन, एसडीएम त्योंथर

Related Story
Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?
October 11, 2026 Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?
Maa Shailputri Aarti: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन पढ़ें मां शैलपुत्री की संपूर्ण आरती और मंत्र
October 11, 2026 Maa Shailputri Aarti: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन पढ़ें मां शैलपुत्री की संपूर्ण आरती और मंत्र
Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर की ओर आज फिर कूच, सभी मेट्रो स्टेशन खुले
October 11, 2026 Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर की ओर आज फिर कूच, सभी मेट्रो स्टेशन खुले
Delhi CJP Protest Live Update: अभिजीत दिपके और अन्य नेता हिरासत में
October 10, 2026 Delhi CJP Protest Live Update: अभिजीत दिपके और अन्य नेता हिरासत में
दिल्ली में अघोषित आपातकाल? Delhi Protest में कड़ी सुरक्षा; सड़कों पर बैरिकेडिंग, युवाओं की हिरासत और मीडिया की स्वतंत्रता पर सवाल
October 10, 2026 दिल्ली में अघोषित आपातकाल? Delhi Protest में कड़ी सुरक्षा; सड़कों पर बैरिकेडिंग, युवाओं की हिरासत और मीडिया की स्वतंत्रता पर सवाल
दिल्ली CJP Protest Live Update: दिल्ली में CJP प्रदर्शन: 45 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, सुरक्षा कड़ी
October 10, 2026 दिल्ली CJP Protest Live Update: दिल्ली में CJP प्रदर्शन: 45 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, सुरक्षा कड़ी
दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले सड़कों पर जुटने लगे लोग, ‘इस्तीफा लिए बिना नहीं जाएंगे’ का ऐलान
October 9, 2026 दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले सड़कों पर जुटने लगे लोग, ‘इस्तीफा लिए बिना नहीं जाएंगे’ का ऐलान
Delhi CJP Protest 2026: दिल्ली में नाकेबंदी, ट्रेनें रद्द और मेट्रो पर पाबंदियों की तैयारी
October 9, 2026 Delhi CJP Protest 2026: दिल्ली में नाकेबंदी, ट्रेनें रद्द और मेट्रो पर पाबंदियों की तैयारी
Delhi CJP Protest: दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर तनाव, गिरफ्तारी और मीडिया पर पाबंदी के दावों से उठे सवाल
October 9, 2026 Delhi CJP Protest: दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर तनाव, गिरफ्तारी और मीडिया पर पाबंदी के दावों से उठे सवाल
Delhi Metro Alert: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने का प्रस्ताव, CJP प्रदर्शन से पहले अलर्ट
October 9, 2026 Delhi Metro Alert: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने का प्रस्ताव, CJP प्रदर्शन से पहले अलर्ट