BJP Janashiwad Yatra: रीवा। भाजपा के जनआर्शीवाद यात्रा का रीवा में समापन के दौरान यूपी के एनएससी ग्राउंड में यूपी के मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए। कांग्रेस को कैंसर बताया है इसे मुक्ति के लिए मिशन 2023 में भाजपा की जरूरत बताया है। उन्होंने कहा कि देश को कांग्रेस मुक्त बनाने के लिए उससे पहले होने वाले लोक सभा चुनाव के पहले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस मुक्ति करना हैै। इसके लिए जनता से वह आर्शीवाद मांग रहें है।
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की मशीन है। कांग्रेस नेता राजीव गांधी ही इस बात को स्वीकार करते थे कि वह केन्द्र से एक रूपए भेजता है तो दस पैसा पहुंचा है। कांग्रेस में 90 पैसा खाने वाले लोगों की आदत नहीं बदली है। 2018 में पद्रंह महीने के कार्यकाल में बदल दिया है। इसी लिए भाजपा के देश के प्रधानमंत्री ने जनधन के खाते में सीधे पैसा डाल रहें है।
सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश को सौ साल आगे ले जाने के लिए कांग्रेस मुक्त भारत बनाना है इसलिए लोकसभा चुनाव के पहले होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मुक्त के लिए अपील करने आया हूं। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री लोह और इस्पात फग्गन सिंह फुलस्ते ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने लोगों को आवास दे रहे है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने लाड़ली लक्ष्मी योजना में बहनों को एक एक हजार रूपए देकर सशक्त बनाने काम किया है। इसके साथ सभा को केबिनट मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, या़़त्रा के प्रभारी सांसद गणेश सिंह और रीवा सांसद जर्नादन मिश्रा ने सम्बोधित किया।
बता दें कि भाजपा की विधानसभा चुनाव के पहले विंध्य से निकाली जनआर्शीवाद या़़़त्रा रीवा की आठ विधानसभा सीटों में कुल 206 किलोमीटर चली है। इस दौरान 6 मंचीय सभाओं में भाजपा के नेताओं से सभा को सम्बोधित किया है। रीवा में यह यात्रा अंतिम शनिवार को दोपहर 3 बजे एनएसी ग्राउंड में पहुंची। इसके बाद यात्रा गुढ़ होते हुए सीधी में प्रवेश कर गई।