Home राष्ट्रीय मध्य प्रदेश

छत्तीसगढ़ खेल IPL Updates बिजनेस ऑटोमोबाइल टैकनोलजी मनोरंजन #Trending Web Stories
Follow On WhatsApp
Follow On Telegram

MP Home Minister के जिले चली गोलियां, पांच लोगों की मौत, छोटी सी बात तना दी बंदूक

By Surendra Tiwari

Published on:

---Advertisement---

विंध्य भास्कर डेस्क। एमपी के गृहमंत्री के गृह जिले में दो पक्षों ने छोटी से विवाद मे अंधाधुंध गोलियां चला दी। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है घटना में बाद पूरे गांव अब पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। वहीं गांव पर सन्नाटा पसरा हुआ है। दतिया जिले के ग्राम रेंडा में दो पक्षों में यह गोलियां गाय चराने को लेकर विवाद के कारण हुई है। बताया जा रहा है कि प्रकाश दांगी और प्रीतम पाल के बीच हुई गोलीबारी में 5 लोगांे की हुई मौत। पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्रीराम नन्ना का गांव है रेंडा गाय चराने को लेकर हुआ था विवाद खेत पर ही प्रकाश दांगी और प्रीतम पाल के बीच हुई अंधाधुंध फायरिंग की। इस गोलीबारी में ’प्रकाश दांगी, रामनरेश दांगी,सुरेंद्र दांगी और राजेंद्र पाल,राघवेन्द्र पाल की गोली लगने से मौत हो गई है । वही आधा दर्जन लोगों की घायल हो गए है।

बताया जा रहा है कि गांव में खेत पर गाय चराने को लेकर दोनों पक्षों में कुछ दिन पहले ही विवाद हुआ था। इसकी रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई थी। इसके बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की । परिणाम स्वरूप इस छोटी से घटना के बड़ा रूप ले लिया। बताया जा रहा है विवाद होने के बाद बुधवार की सुबह गाय खेत में पड़ गई। इसी को लेकर विवाद हो गया है परिणाम स्वरूप दोनों पक्षों ने बंदूक निकाल ली। दोनों ओर से गोलियां चलने पर पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि छह लोग घायल हो गए है। बता दें इसके पहले की दो पक्षों के विवाद के लेकर एमपी में एक ही परिवार के पांच लोगों को गोली मार दी गई थी।

एरा प्रथा को लेकर बढ़ रहा विवाद

बता देें कि एमपी में एरा प्रथा के बड़ी समस्या हैै। इसके लिए सरकार ग्राम पंचायत स्तर में गौ शाला बनाकर समस्या को दूर करने की बात कह रही है लेकिन बावजूद इसके इस एरा प्रथा को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विवाद बढ़ रहे हैैैं।एरा प्रथा की वजह से किसानों की फसल खराब होती है इससे विवाद की स्थिति बन जाती है।

---Advertisement---

Leave a Comment