Home राष्ट्रीय मध्य प्रदेश

छत्तीसगढ़ खेल IPL Updates बिजनेस ऑटोमोबाइल टैकनोलजी मनोरंजन #Trending Web Stories
Follow On WhatsApp
Follow On Telegram

Rewa News : सतना का ओम मॉरीसस में करा रहा चंद्रयान 3 की मानीटरिंग, रीवा में पत्नी ने मनाया जश्न

By Surendra Tiwari

Published on:

---Advertisement---

विंध्य भास्कर डेस्क। चंद्रयान-3 छोड़े जाने के बाद देश भर में खुशी का माहौल है। दुनिया में देश की अलग पहचान वाले इस चंद्रयान 3 में सतना के जन्मे ओम पांडेय भी अहम भूमिका निभा रहे है। यह बात शायद कम लोगों को ही मालूम होगी। दरअसल चंद्रयान की टीम में साइंटिस्ट ओम पांडेय भी हैं। वह मूलरूप से सतना जिले के करसरा कोठी के रहने वाले हैं। उनकी ससुराल रीवा जिले के नेहरू नगर मोहल्ले में है। वे बिजली कंपनी के कर्मचारी हरिश्चंद्र शुक्ला के दामाद हैं। वर्तमान में हरिश्चंद्र की बेटी और साइंटिस्ट की पत्नी शिखा पांडेय इन दिनों नेहरू नगर में ही हैं। ऐसे में चंद्रयान 3 छोडे़ जाने के परिवार जनों से इसकी सफलता की प्रार्थना की ओर रीवा में जश्न बताया।

बताया जा रहा है कि ओम पांडेय फरवरी महीने से इस चंद्रयान प्रक्षेपण के लिए मॉरीसस में काम कर रहे हैं। वहीं से चंद्रयान-3 की निगरानी करेंगे। इसके पहले दो बार चंद्रयान की मॉनीटरिंग में भी वह शामिल रहे हैं। इस गौरवशाली दिन पर नेहरू नगर की पार्षद नम्रता सिंह एवं मोहल्ले के लोगों ने हरिश्चंद्र के घर पहुंचकर पूरे परिवार को सम्मानित किया। कहा, यह मोहल्ले के लिए गर्व की बात है कि चंद्रयान मिशन से जुड़े साइंटिस्ट का परिवार और रिश्तेदार यहां हैं। बता दें कि चंद्रयान 3 भारत के लिए कई मायने में महत्वपूर्ण है। दरअसल भारत इस चंद्रयान 3 के चंद्रमा में सापफट लैंडिग करा कर इतिहार रचना चाहता है। इतनी ही अपनी स्वेदशी तकनीक को भी विश्व के सामने रखना चाहता है। यही कारण है कि इस ऐतिहासिक मिशन में सतना के ओम पांडेय और रीवा के ससुरॉल जनों में उत्साह का माहौल है।

---Advertisement---

Leave a Comment