Current Date
Madhya Pradesh

2430 हैंडपंप बंद, जलसंकट के आसार: शिकायतों के बाद भी समय पर मरम्मत नहीं, कई जगह सुधार के बाद भी पानी नहीं दे रहे हैंडपंप

Published: April 15, 2025

रीवा. गर्मी की शुरुआत के साथ ही गांवों में पेयजल संकट गहराने लगा है। पारंपरिक जलस्रोत जैसे कुएं अधिकांश गांवों में या तो सूख चुके हैं या पुराने होने के कारण उपयोग के लायक नहीं रहे। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह से हैंडपंपों पर निर्भर हो गई है। कुछ जगहों पर जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल-जल योजना से पानी की आपूर्ति शुरू हुई है, लेकिन यह अभी भी पर्याप्त नहीं है।

रीवा और मऊगंज जिलों में बड़ी संख्या में हैंडपंप खराब हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रीवा जिले में 2430 हैंडपंप ऐसे हैं जिन्हें मरम्मत की आवश्यकता है। इनमें से 1172 हैंडपंप जलस्तर नीचे जाने से बंद हो चुके हैं, जबकि 682 पूरी तरह खराब हो चुके हैं। इनकी जगह नए हैंडपंप खनन की आवश्यकता है। हालांकि विभाग की रिपोर्ट में संख्या सीमित बताई जा रही है, लेकिन गांवों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं जिससे स्पष्ट है कि स्थिति गंभीर है। जिला पंचायत और जनपद की बैठकों में पेयजल संकट को लेकर लगातार हंगामा हो रहा है। विधायकों की मांग पर विधानसभावार पेयजल समीक्षा की जा रही है। रीवा शहर में भी कई हैंडपंप या तो खराब हो गए हैं या सड़कों के चौड़ीकरण के चलते हटाए जा चुके हैं।

प्रभारी मंत्री करेंगे पेयजल की समीक्षा
17 अप्रेल को प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल रीवा आएंगे। यहां जिला योजना समिति की बैठक में पेयजल के मुद्दे को प्राथमिकता में रखा गया है। मंत्री का निर्देश भी आया है कि हर विधानसभा क्षेत्र की वस्तुस्थिति से जुड़ी रिपोर्ट उनके पास प्रस्तुत की जाए। इस कारण कलेक्टर ने भी जिलेभर से रिपोर्ट मंगाई है। सांसद जनार्दन मिश्रा ने भी पेयजल की समस्याओं के समाधान की बात कही है।

लगातार गिर रहा भूजल स्तर
भूजल स्तर लगातार गिर रहा है। इस वर्ष बारिश भी औसत से कम रही है। इसकी वजह से आने वाले दिनों में संकट और बढ़ सकता है। जिले के अधिकांश हिस्सों में 80 फीट से नीचे भूजल स्तर पहुंच चुका है। भूजल स्तर की जारी रिपोर्ट के अनुसार रीवा में 80 से 140 फीट, रायपुर कर्चुलियान में 80 से 180 फीट तक, गंगेव में 80 से 160, सिरमौर में 80 से 170, त्योथर में 80 से 160, मनगवां में 80 से 150, सेमरिया में 90 से 180 फीट, जवा में 80 से 165, डभौरा में 80 से 180 फीट तक जलस्तर पहुंच चुका है। मऊगंज जिले के हनुमना में 100 से 180 फीट तक, मऊगंज में 80 से 180 और नईगढ़ी में 80 से 180 फीट के बीच जलस्तर पहुंच चुका है।

पेयजल की जहां भी समस्याएं हैं उनकी लगातार समीक्षा की जा रही है। हैंडपंपों की मरम्मत के साथ ही नए खनन भी कराए जाएंगे।
प्रतिभा पाल, कलेक्टर

राइजिंग पाइप बदलने के निर्देश
हैंडपंपों से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं आने की वजह से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इस पर हाल ही में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कंट्रोल रूम की सभी शिकायतें पंजीबद्ध करने और उनके समाधान तत्काल करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सभी ब्लाकों के क्षेत्रीय अधिकारियों और मैकेनिक के नंबर भी जारी किए गए हैं। कई गांवों में राइजिंग पाइप बदलने की गति तेज की जा रही है। बैठक में विधानसभा क्षेत्रों पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की थी। जन-प्रतिनिधियों ने कहा था कि अधिकारी पंचायतों से समन्वय बनाकर प्रत्येक गांव में पेयजल की समुचित व्यवस्था कराएं। खराब हैडपंपों के सुधार व बंद नल जल योजनाओं में सुधार के कार्य किए जाएं। जल निगम द्वारा जहां पाइप लाइन डाली गई है वहां पीएचई के जलस्रोतों से पेयजल की आपूर्ति कराई जाए।

Related Story
“शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र मार्ग”; सलैया में जनजातीय चौपाल लगाकार राज्यपाल ने जानी जमीनी हकीकत
February 26, 2026 “शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र मार्ग”; सलैया में जनजातीय चौपाल लगाकार राज्यपाल ने जानी जमीनी हकीकत
पीएम मोदी के संबोधन के दौरान इज़रायली संसद ‘नेसेट’ में हंगामा: विपक्ष का वॉकआउट, सरकार विरोधी नारों से गूँजा सदन
February 26, 2026 पीएम मोदी के संबोधन के दौरान इज़रायली संसद ‘नेसेट’ में हंगामा: विपक्ष का वॉकआउट, सरकार विरोधी नारों से गूँजा सदन
भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: मोदी कैबिनेट ने 9,072 करोड़ की 3 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी; MP-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों को मिलेगा ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ का तोहफा
February 24, 2026 भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: मोदी कैबिनेट ने 9,072 करोड़ की 3 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी; MP-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों को मिलेगा ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ का तोहफा
मऊगंज में राज्यपाल का आगमन: 25 फरवरी को जनजातीय समुदाय के बीच पहुँचेंगे मंगुभाई पटेल; कलेक्टर ने जाँची तैयारियाँ
February 24, 2026 मऊगंज में राज्यपाल का आगमन: 25 फरवरी को जनजातीय समुदाय के बीच पहुँचेंगे मंगुभाई पटेल; कलेक्टर ने जाँची तैयारियाँ
कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश का ‘स्वर्ण युग’: खाद्यान्न और दलहन उत्पादन में रचा इतिहास; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को घोषित किया ‘किसान कल्याण वर्ष’
February 24, 2026 कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश का ‘स्वर्ण युग’: खाद्यान्न और दलहन उत्पादन में रचा इतिहास; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को घोषित किया ‘किसान कल्याण वर्ष’
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर गिरफ्तारी की तलवार: इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल; यौन उत्पीड़न के आरोपों को बताया ‘सनातन के खिलाफ साजिश’
February 24, 2026 शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर गिरफ्तारी की तलवार: इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल; यौन उत्पीड़न के आरोपों को बताया ‘सनातन के खिलाफ साजिश’
दिल्ली के दिल में फिर ‘नस्लवाद’ का ज़हर: UPSC की छात्राओं को सरेआम कहा ‘सेक्स वर्कर’ और ‘मोमो’; रसूख के नशे में चूर कपल ने दी धमकी
February 24, 2026 दिल्ली के दिल में फिर ‘नस्लवाद’ का ज़हर: UPSC की छात्राओं को सरेआम कहा ‘सेक्स वर्कर’ और ‘मोमो’; रसूख के नशे में चूर कपल ने दी धमकी
कूटनीति का नया शिखर: प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक इजरायल यात्रा शुरू; ‘नेसेट’ को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय PM
February 24, 2026 कूटनीति का नया शिखर: प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक इजरायल यात्रा शुरू; ‘नेसेट’ को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय PM
मेरठ में भीषण अग्निकांड: शॉर्ट सर्किट ने उजाड़ दी खुशियां, 5 मासूम बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
February 24, 2026 मेरठ में भीषण अग्निकांड: शॉर्ट सर्किट ने उजाड़ दी खुशियां, 5 मासूम बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
एमपी के ‘स्कैवेंजर्स’ को मिला नया जीवन: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 5 लुप्तप्राय गिद्धों को जंगल में छोड़ा, वन्यजीव संरक्षण का संकल्प दोहराया
February 24, 2026 एमपी के ‘स्कैवेंजर्स’ को मिला नया जीवन: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 5 लुप्तप्राय गिद्धों को जंगल में छोड़ा, वन्यजीव संरक्षण का संकल्प दोहराया

Leave a Comment