Current Date
Madhya Pradesh

इवेंट कर जनता को दिग्भ्रमित कर रही सरकार, रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव रीवा के क्रियान्वयन पर संदेह: गुरमीत सिंह मंगू

Published: October 26, 2024

REWA NEWS: रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव रीवा में आयोजित किया गया जिसमें बड़े उद्योगपतियों ने हजारों करोड़ रुपए का इन्वेस्ट करने की घोषणा की जिसका स्थानीय लोगों द्वारा स्वागत भी किया गया लेकिन रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव में निवेश की गई घोषणाओं पर पूरी तरह से क्रियान्वयन हो पाएगा इसमें संदेह है।

उक्त विचार कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गुरमीत सिंह मंगू ने जारी विज्ञप्ति में रीवा में सम्पन्न हुए औद्योगिक निवेश मीट में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दी। उन्होंने आगे कहा 14 वर्ष पहले शिवराज सरकार दौरान इंडस्ट्रियल मीट में जिले के डभोरा में उद्योग लगाने का करार हुआ था किसानों की 1361 एकड़ जमीन भी कौड़ियों दाम में अधिगृहित की गई इसके बावजूद आज तक किसी उद्योग की स्थापना नहीं हो पाई।

निवेशकों ने सरकारी योजनाओं का लाभ लेते हुए जमीन की गारंटी पर हजारों करोड़ रुपए कर्ज भी ले लिया, किसान इसलिए अपने को ठगा महशूस कर रहा है कि उसके परिवार के लोग आज भी बेरोजगार घूम रहे है जबकि बैंक वाले इस बात को लेकर हैरान हैं कि सरकार की शिपारिस पर कर्ज तो दे दिया वसूली कैसे करे।

अब इस इवेंट की गारंटी क्या है?
कौन है डभौरा पावर प्लांट के नाम लोगो को ठगने का जिम्मेदार? कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि यह एक बहुत बड़ी विडंबना है कि रीवा जिले में तीन औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किए गए लेकिन सरकार द्वारा जितनी भी घोषणाएं की गई है उसमें 10 फीसदी भी पालन नहीं हो पाया है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण रीवा का औद्योगिक क्षेत्र है जहां पर उद्योग लगाने वालों में से आधे से ज्यादा लोग परेशान है और अपने उद्योग को नहीं बढ़ा पा रहे है। यही स्थिति गुढ़ में स्थापित किए जा रहे औद्योगिक क्षेत्र की है।

यहां सबसे दुखद पहलू यह है कि सरकार द्वारा जितनी घोषणाएं की जाती है उसका 5 फीसदी भी पालन नहीं होता केबल कागजी घोषणाएं ही रह जाती है जिससे उद्योगपति अपने को ठगा महसूस करते है साथ ही जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा बंटाधार हो जाता है। मेरा सवाल यह है कि निजी क्षेत्र से सरकार हजारों करोड़ का कर्जा लेकर इस तरह के इवेंट कर जनता को दिग्भ्रमित लगातार कर रही है। अगर सरकार आम आदमी को फायदा दिलाना चाहती है तो सबसे पहले डभोरा के हजारों किसानों और बेरोजगारों के प्रति गंभीरता के साथ सोचना चाहिए जिनकी जमीनें भी छिन गई और आज वो दाने दाने के लिए मोहताज है।

Related Story
Rewa News: क्यौटी किले की सुरक्षा भगवान भरोसे: बिना वैध पसारा लाइसेंस के तैनात किए 6 गार्ड और गनमैन, पुलिस मौन
July 17, 2026 Rewa News: क्यौटी किले की सुरक्षा भगवान भरोसे: बिना वैध पसारा लाइसेंस के तैनात किए 6 गार्ड और गनमैन, पुलिस मौन
Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
July 2, 2026 Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
June 28, 2026 Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय
June 28, 2026 अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय
रीवा के ठेकेदार पर ईडी का बड़ा एक्शन: 55.60 करोड़ के फर्जी बिल लगाकर लिया सरकारी भुगतान, भोपाल में 3.97 करोड़ नकद जब्त
June 26, 2026 रीवा के ठेकेदार पर ईडी का बड़ा एक्शन: 55.60 करोड़ के फर्जी बिल लगाकर लिया सरकारी भुगतान, भोपाल में 3.97 करोड़ नकद जब्त
लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की संभावना से BJP गदगद, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; कौन सा बिल होगा पास?
June 13, 2026 लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की संभावना से BJP गदगद, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; कौन सा बिल होगा पास?
लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की ओर NDA, TMC के बाद अब इस दल में बड़ी बगावत के संकेत
June 13, 2026 लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की ओर NDA, TMC के बाद अब इस दल में बड़ी बगावत के संकेत
रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
May 8, 2026 रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
May 8, 2026 एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
May 8, 2026 तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?

Leave a Comment