Current Date
Madhya Pradesh

राज्यपाल 9 नवम्बर को आएंगे रीवा; इंजीनियरिंग कॉलेज के हीरक जयंती समारोह के होंगे मुख्य अतिथि

Published: November 7, 2024

Rewa News: प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल 9 नवम्बर को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा आएंगे। राज्यपाल श्री पटेल 9 नवम्बर को सुबह 9.45 बजे सूरत गुजरात से वायुयान से प्रस्थान कर सुबह 11.45 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। राज्यपाल दोपहर 12.10 बजे से 2.20 बजे तक सर्किट हाउस रीवा में रहेंगे। राज्यपाल श्री पटेल दोपहर 2.30 बजे शासकीय इंजीनियरिंग कालेज रीवा पहुंचकर कालेज के हीरक जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह के समापन के बाद शाम 4.10 बजे इंजीनियरिंग कालेज से प्रस्थान कर शाम 4.20 बजे बीहर नदी के बाबाघाट पहुंचेंगे।

राज्यपाल श्री पटेल बाबाघाट में आयोजित समारोह में बीहर रिवर फ्रंट के प्रथम चरण के निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे। राज्यपाल शाम 4.35 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर 4.50 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। राज्यपाल शाम 4.55 बजे रीवा एयरपोर्ट से वायुयान से प्रस्थान कर शाम 6 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

पुरा छात्रों का इंजीनियरिंग महाविद्यालय में लगेगा जमघट

जीईसी के हीरक जयंती समारोह में शामिल होंगे राज्यपाल रीवा इंजीनियरिंग कालेज रीवा अपनी स्थापना के 60 वर्ष की गरिमामई यात्रा पूर्ण करने के उपलक्ष्य मे भव्य हीरक जयंती समारोह का आयोजन ग्लोबल एल्युमनी एसोसिएसन एवं आरईसी द्वारा 8 से 10 नवम्बर तक किया जा रहा है।

जयंती में एसोसिएसन द्वारा हीरक जंयती द्वार के जीर्णोद्धार, एम्पी थियेटर का निर्माण, सेल्फी प्वाइंट, आरईसी फेस का निर्माण, मुख्य द्वार का चौडीकरण एवं नवीकरण का कार्य पूर्ण किए गए। बताया गया है कि जीरो कार्बन सह टेक्नालाजी 2 पार्क की आधारशिला प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला द्वारा शुक्रवार 8 नवम्बर को रखी जाएगी।

समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, उच्च शिक्षा मंत्री इंदरजीत सिंह परमार एवं फाउंडर एमडी ब्रम्होस एयरो स्पेस एएस पिल्लई की उपस्थित में 9 नवम्बर को उद्घाटन समारोह सम्पन्न होगा। हीरक जयंती समारोह में टेकफेस्ट एवं एक पेड़ मां के नाम पर वृक्षारोपण एल्युमनी द्वारा किया जाएगा। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं तकनीकी संवाद तथा तकनीकी व्याख्यान माला का होगा आयोजन।

ग्लोबल एल्युमिनि एसोसिएसन के अध्यक्ष आरएस शर्मा, महासचिव सिध्दार्थ सिंह एवं प्राचार्य बीके अग्रवाल ने सभी एल्युमनी से अपील की है कि वे रीवा के सभी भूतपूर्व छात्र हीरक जयंती समारोह में सम्मिलित होकर समारोह को भव्य बनाएं। वार्ता मे प्रमुख रूप से एसपी तिवारी, विनोद सिंह, दलजीत सिंह, विनय श्रीवास्तव, रवि माहेश्वरी, अनुज प्रताप सिंह, डॉ. दया शंकर पाण्डेय, आदित्य सिंह, संदीप केसरवानी, राजेन्द्र मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Related Story
“शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र मार्ग”; सलैया में जनजातीय चौपाल लगाकार राज्यपाल ने जानी जमीनी हकीकत
February 26, 2026 “शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र मार्ग”; सलैया में जनजातीय चौपाल लगाकार राज्यपाल ने जानी जमीनी हकीकत
पीएम मोदी के संबोधन के दौरान इज़रायली संसद ‘नेसेट’ में हंगामा: विपक्ष का वॉकआउट, सरकार विरोधी नारों से गूँजा सदन
February 26, 2026 पीएम मोदी के संबोधन के दौरान इज़रायली संसद ‘नेसेट’ में हंगामा: विपक्ष का वॉकआउट, सरकार विरोधी नारों से गूँजा सदन
भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: मोदी कैबिनेट ने 9,072 करोड़ की 3 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी; MP-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों को मिलेगा ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ का तोहफा
February 24, 2026 भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: मोदी कैबिनेट ने 9,072 करोड़ की 3 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी; MP-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों को मिलेगा ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ का तोहफा
मऊगंज में राज्यपाल का आगमन: 25 फरवरी को जनजातीय समुदाय के बीच पहुँचेंगे मंगुभाई पटेल; कलेक्टर ने जाँची तैयारियाँ
February 24, 2026 मऊगंज में राज्यपाल का आगमन: 25 फरवरी को जनजातीय समुदाय के बीच पहुँचेंगे मंगुभाई पटेल; कलेक्टर ने जाँची तैयारियाँ
कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश का ‘स्वर्ण युग’: खाद्यान्न और दलहन उत्पादन में रचा इतिहास; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को घोषित किया ‘किसान कल्याण वर्ष’
February 24, 2026 कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश का ‘स्वर्ण युग’: खाद्यान्न और दलहन उत्पादन में रचा इतिहास; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को घोषित किया ‘किसान कल्याण वर्ष’
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर गिरफ्तारी की तलवार: इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल; यौन उत्पीड़न के आरोपों को बताया ‘सनातन के खिलाफ साजिश’
February 24, 2026 शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर गिरफ्तारी की तलवार: इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल; यौन उत्पीड़न के आरोपों को बताया ‘सनातन के खिलाफ साजिश’
दिल्ली के दिल में फिर ‘नस्लवाद’ का ज़हर: UPSC की छात्राओं को सरेआम कहा ‘सेक्स वर्कर’ और ‘मोमो’; रसूख के नशे में चूर कपल ने दी धमकी
February 24, 2026 दिल्ली के दिल में फिर ‘नस्लवाद’ का ज़हर: UPSC की छात्राओं को सरेआम कहा ‘सेक्स वर्कर’ और ‘मोमो’; रसूख के नशे में चूर कपल ने दी धमकी
कूटनीति का नया शिखर: प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक इजरायल यात्रा शुरू; ‘नेसेट’ को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय PM
February 24, 2026 कूटनीति का नया शिखर: प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक इजरायल यात्रा शुरू; ‘नेसेट’ को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय PM
मेरठ में भीषण अग्निकांड: शॉर्ट सर्किट ने उजाड़ दी खुशियां, 5 मासूम बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
February 24, 2026 मेरठ में भीषण अग्निकांड: शॉर्ट सर्किट ने उजाड़ दी खुशियां, 5 मासूम बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
एमपी के ‘स्कैवेंजर्स’ को मिला नया जीवन: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 5 लुप्तप्राय गिद्धों को जंगल में छोड़ा, वन्यजीव संरक्षण का संकल्प दोहराया
February 24, 2026 एमपी के ‘स्कैवेंजर्स’ को मिला नया जीवन: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 5 लुप्तप्राय गिद्धों को जंगल में छोड़ा, वन्यजीव संरक्षण का संकल्प दोहराया

Leave a Comment