Current Date
Madhya Pradesh

APSU NEWS REWA: विश्वविद्यालय के व्यावशायिक प्रशासन विभाग में 5 दिवसीय मैनेजमेंट फेस्टिवल “SANGUINE 2024″का शुभारंभ

Published: November 13, 2024

APSU NEWS REWA: अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के व्यावसायिक प्रशासन विभाग में 17 वें मैनेजमेंट फेस्टिवल “सैगुइन 2024” का शुभारंभ माँ सरस्वती के प्रति द्वीप प्रज्वलन से हुआ। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो राजकुमार आचार्य रहे ।

जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर अडानी सीमेंट कैमोर के उप प्रबंधक सीएसआर पंकज द्विवेदी उपस्थित रहे। आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के पूर्व कुलगुरु प्रो एन पी पाठक द्वारा की गई जबकि विशेष अतिथि के तौर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो सुरेन्द्र सिंह परिहार व बद्रीका मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर व एमबीए विभाग के पुरा छात्र संगठन एरोमा के अध्यक्ष  सुनील सिंह उपस्थित रहे।

अपने स्वागत भाषण में व्यावशायिक विभाग के विभागध्यक्ष प्रो अतुल पाण्डेय ने विभाग की तरफ से अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज देवउठनी एकादशी के शुभ मुहूर्त पर विभाग के 17 वें मैनेजमेंट फेस्टिवल का शुभारंभ हो रहा है जो हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने 5 दिवस तक चलने वाले इस फेस्टिवल पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि इसमें छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है। इसके द्वारा छात्रों के बीच आपसी संबंध मजबूत होता है। इसके द्वारा बच्चों को बहुत कुछ नई चीजें सीखने को मिलती हैं जो भविष्य में यादगार बन जाती हैं। विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित सुनील सिंह ने अपने उदबोधन में कार्यक्रम की सफलता को लेकर कहा कि मेरी जितनी उपस्थिति इस कार्यक्रम में रहती है उतनी अन्यत्र कहीं नहीं रहती।

उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में कहा कि इसके लिए मुझे भी एक अवार्ड विभाग की तरफ से मिलना चाहिए। उन्होंने ख़ुशी और सफलता को परिभाषित करते हुए छात्रों को संदेश दिया कि ख़ुशी वर्त्तमान की है और सफलता भविष्य की। इसलिए अपने वर्तमान को ख़ुशी से भविष्य की ओर ले जाएं।

अपने उदबोधन में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो सुरेन्द्र सिंह परिहार ने पहले तो इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए सभी को बधाई दी तत्पश्चात उन्होंने इस 5 दिवसीय फेस्टिवल में होने वाली कुल 30 विधाओं में छात्रों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के अनुसार छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भी निपुण होना चाहिए तभी इसकी सार्थकता होगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के पूर्व कुलगुरु प्रो एन पी पाठक ने अपने उदबोधन में कहा कि एमबीए विभाग में प्रतिवर्ष होने वाले इस फेस्टिवल का इंतज़ार हम सभी को रहता है। इसके द्वारा छात्रों का सर्वांगीण विकाश होता है और उनमे आपसी प्रतिस्पर्धा बनी रहती है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित अडानी सीमेंट कैमोर के प्रतिनिधि पंकज द्विवेदी ने सर्वप्रथम विभाग को आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया तत्पश्चात छात्रों के डेवलपमेंट की बात कही। उन्होंने छात्रों को अडानी सीमेंट में इंडस्ट्रियल विजिट व अन्य सभी तरह के सहयोग की बात कही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो राजकुमार आचार्य ने कार्यक्रम की शुभकामनायें देतु हुए कुछ नवाचार की बात कही। उन्होंने छात्रों को सभी इवेंट्स में भाग लेने की बात कही। उन्होंने छात्रों को परिवार की तरह रहने की सीख दी और आपसी मनमुटाव को दूर करने की बात कही।

कार्यक्रम में स्टूडेंट ऑफ़ द इयर की ट्रॉफी भी प्रदान की गई। जिसमें एमबीए से 2022-23 के लिए महविश खान व 2023-24 के लिए निशांत सोंधिया व बीबीए से 2022-23 के लिए आरती गुप्ता व 2023-24 के लिए श्रीतू मिश्रा को बेस्ट स्टूडेंट ऑफ़ द इयर की ट्रॉफी दी गई।
आज के कार्यक्रम कासफल संचालन श्रद्धा व्यास, सुविक्षिता सिंह, दिया सिंह व उदित मिश्रा द्वारा किया गया। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्वविद्यालय के आचार्य, सह आचार्य, सहायक आचार्य, अधिकारी, कर्मचारी, अतिथि विद्वान व विभाग के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।।

Related Story
Gold Silver Price Today: करवा चौथ पर सोना महंगा, चांदी में गिरावट; जानिए 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा भाव
October 29, 2026 Gold Silver Price Today: करवा चौथ पर सोना महंगा, चांदी में गिरावट; जानिए 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा भाव
नागपुर में जीत के बाद अभिजीत वंजारी का BJP पर बड़ा दावा, बोले- अब यह कांग्रेस का गढ़; EVM पर भी उठाए सवाल
October 29, 2026 नागपुर में जीत के बाद अभिजीत वंजारी का BJP पर बड़ा दावा, बोले- अब यह कांग्रेस का गढ़; EVM पर भी उठाए सवाल
रीवा में एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल की मान्यता पर संकट, जांच में मिलीं गंभीर खामियां; डीईओ ने जारी किया नोटिस
October 29, 2026 रीवा में एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल की मान्यता पर संकट, जांच में मिलीं गंभीर खामियां; डीईओ ने जारी किया नोटिस
दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; तापमान में आएगी गिरावट
October 29, 2026 दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; तापमान में आएगी गिरावट
राहुल गांधी अमित शाह मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का बड़ा फैसला; आठ साल पुराने मुकदमे का हुआ अंत
October 26, 2026 राहुल गांधी अमित शाह मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का बड़ा फैसला; आठ साल पुराने मुकदमे का हुआ अंत
त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
October 16, 2026 त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
October 11, 2026 रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
October 11, 2026 Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
October 11, 2026 Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?
October 11, 2026 Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?

Leave a Comment