बिपाशा बसु बनी मां, दिया 'देवी' को जन्म, बेटी की झलक दिखाते हुए शेयर की फोटो
बिपाशा बसु ने खुद सोशल मीडिया में पोस्ट कर दी जानकारी
आलिया भट्ट के बाद अभिनेत्री बिपाशा बसु भी आज मां बन गई हैं। उन्होंने भी एक बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद वह करण सिंह ग्रोवर के साथ इस नई जीवन यात्रा को लेकर काफी खुश हैं। एक्ट्रेस बिपाशा ने स्वयं इस गुड न्यूज को देते हुए बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।
आज यानी शनिवार को बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर पैरेंट्स बन गए हैं। बिपाशा और करण ने खुद इसकी जानकारी साझा की है। बिपाशा ने अपनी बेटी की फोटो शेयर करते हुए बच्ची के नाम का भी खुलासा कर दिया है। बिपाशा ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें करण के हाथ में बिपाशा का हाथ है और बिपाशा के हाथ में उनकी बेटी के पैर दिख रहे हैं।
साथ ही इस तस्वीर में नीचे आज की डेट यानी कि 12 नवंबर 2022 लिख हुआ है। इसके बाद बेटी का नाम 'देवी बसु सिंह ग्रोवरÓ लिखा है। इसके बाद उन्होंने मैसेज लिखा है कि हमारे प्यार और मां के आशीर्वाद से आज हमारी बेटी हमारे साथ है और वह देवी है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए बिपाशा बसु ने कैप्शन में लिखा है, सौभाग्यशाली। बिपाशा बसु के इस पोस्ट पर उनके फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उन्हें खूब बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
मार्च में आई थी प्रेग्नेंसी की खबर
बता दें कि बिपाशा की प्रेग्नेंसी की खबर मार्च से आ रही थीं। लेकिन दोनों ने इन खबरों पर कोई कमेंट नहीं किया था। इसके बाद जुलाई में इस खबर ने फिर जोर पकड़ा था। आखिरकार अगस्त महीने में दोनों ने फैंस को ये खुशखबरी दी। दोनों ने बताया था कि जल्दी ही दोनों 2 से 3 होने वाले हैं।