विंध्य भास्कर डेस्क। प्रदेश में कलेक्टर,एसपी की पोस्टिंग को लेकर सीएम हाउस से पोस्टिंग मैन्यु कार्ड को और 50 फीसदी कमीशन को लेकर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की टवीट को लेकर शनिवार को प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में घमासान जारी है। इस मामले में जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सफाई देते हुए कहा है कि कांग्रेस कर्नाटक का झूठ मध्य प्रदेश में फैला रही है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। सोशल मीडिया में कमीशन को लेकर चल रही खबरें कांग्रेस की सोची समझी राजनीति हैै। वहीं प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस झूठ फैला रही है इस तरह कांग्रेस के झूठ को लेकर हमारे पास कार्रवाई के लिए विकल्प खुले हुए है। वही प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का यह झूठ एक संगठित अपराध की श्रेणी में आता है। इसके खिलाफ भाजपा प्रदेश के सभी जिले में अभियान चलाएगी।
गृहमंत्री ने कहा, कार्रवाई का खुला है विकल्प, हर जिले में दर्ज कराएंगे एफआईआर
बता दें कि शुक्रवार को पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह ने इस ब़ड़ा हमला बोला मुख्य मंत्री शिवराज सिंह पर कलेक्टर एवं एसपी की पोस्टिंग को लेकर मध्य पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एमपी के सीएम हाउस में पोस्टिंग को बकायदा मैन्युकार्ड है। इसमें जिले के अनुंसार कमीश्न तय है। एसपी व कलेक्टर अपनी पोस्टिंग इसी मैन्यु पोस्टिंग के आधार पर करवाते हैै।
इतना नहीं नीचे स्तर में पटवारी, तहसीलदार, एसडीएम की पोस्टिंग के लिए भी 40 प्रतिशत कमीशन तय है। जब अधिकारी व कर्मचारी अपनी पोस्टिंग में पैसा देते है तो वह पूरा पैसा वसूलते है। यही कारण है कि प्रदेश में प्रत्येक कार्यालय में खुले आम लोगों से वसूली हो रही है परिणाम स्वरूप् हर जगह भ्रश्टाचार फैला हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री के इन आरोपों के बाद प्रदेष में राजनीतिक सियासत गरमा गई है।
इस लेकर कांग्रेस महासचिव ने प्रियंका गांधी ने भी सीएम के 50 प्रतिशत कमीशन को लेकर टवीट किया है। इसके बाद प्रदेश में राजनीतिक सियासत गरमागई। वहीं प्रियंका गांधी के एक पेंटी ठेकेदार से 50 प्रतिशत कमीशन को लेकर टवीट के बाद अब भाजपा कांग्रेस पार्टी और प्रियंका गांधी पर हमलवार है। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेता कांग्रेस पर हमलावर है।