Vindhya Bhaskar Dex Reporter : मध्य प्रदेश में 18 साल से सत्ता में रहीं भाजपा (BJP) को विकास मॉडल पर भरोसा नहीं है। परिणाम स्वस्प पूरे प्रदेश भाजपा (BJP) अब शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) लाड़ली बहना के सहारे है। अब चुनाव में पूरे भाजपा (BJP) के प्रतिनिधि लाड़ली बहनों की सूची लेकर पोलिंग स्तर पर पहुंच रहे है। अब संबंध में सोशल मीडिया में फोटो व वीडियो वायरल भी रही है। वहीं भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी लाड़ली बहना योजना गिनाते नजर आ रहे है।
बतादें प्रदेश में चुनाव के ठीक तीन महीने पहले शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू कर महिलाओं को खाते में एक हजार रूपए महीना देना शुरू किया है। इसमें प्रतिमाह प्रदेश मे एक करोड़ से अधिक महिलाओं को पैसा उनके खाते में भेजा जा रहा है। इस योजना के प्रचार प्रसार में तीन महीने में भाजपा (BJP) सरकार ने जगह जगह सम्मेलन कर करोड़ो रूपए खर्च कर दिया। वहीं कांग्रेस ने भी नारी शक्ति में पंद्रह सौ रूपए महीने देने का ऐलान किया है।
एजेंट बोले परिपत्र से मिलेगा तीन हजार
भाजपा (BJP) चुनाव चुनाव में पोलिंग स्तर में लाड़ली बहनों की सूची लेकर परिपत्र भरवा रही है। इस दौरान भाजपा (BJP) एजेंट कह रहे है कि यह परिपत्र में तीन हजार रूपए की राशि करने का है। ऐसे में अब परिपत्र भरने महिलाओं में होड़ सी मची हुई है। वहीं लाड़ली बहनों को फोन कर योजना की दुहाई देते हुए भाजपा (BJP) का समर्थन मांग रहे है।
भाजपा (BJP) को सिर्फ लाड़ली बहना का सहारा
भाजपा (BJP) की अन्य हितग्राही योजनाएं गायब है। यहां तक विकास मॉडल भी अब राजनेताओं के भाषण में नहीं है। प्रदेश का पूरा चुनाव लाड़ली लक्ष्मी योजना को लेकर लड़ रहा है। वहीं चुनाव के पहले लाड़ली लक्ष्मी की जारी होने वाली किश्त को लेकर भी भाजपा (BJP) ने अभी से प्रचार शुरू कर दिया है।