MP Crime News:मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी से में कुत्ता घुमाने पर सिक्योरिटी गार्ड ने लोगों पर गोली चला दी। घटना में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायर हो रहा है साथ ही लोगों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार वायरल वीडियो में बैंक का सिक्युरिटी गार्ड गोली चलाते हुए दिखाई दे रहा है। जब गार्ड गोली चलाता है आस पास के इलाके में अफरातफरी का माहौल बन जाता है। इतना ही नहीं इस गोलीकांड में कुल 8 लोग इसके चपटे में जाए। जिसेम 2 लोगों की मौत हो गई वहीं छह लोग घायल हैं। हैरान करने वाली बात है कि जब सिक्युरिटी गार्ड गोली चला रहा था तब किसी ने उसका वीडियो बना सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सिक्युरिटी गार्ड के गोली चलाने से 2 की मौत जबकि 6 घायल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वायरल वीडियो के अनुसार बैंक के सिक्युरिटी गार्ड का नाम राजपाल सिंह राजावत बताया गया। रिपोर्ट के अनुसार इंदौर के खजराना क्षेत्र के कृष्ण बाग कॉलोनी 117 बी में दो कुत्तों को घुमाने को लेकर लड़ाई हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर बैंक ऑफ बड़ौदा में काम करने वाले सिक्युरिटी गार्ड राजपाल रजावत ने घर की गैलरी से ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोलीकांड के दौरान घटना में गोली लगने से विमल आचला और राहुल अमाचा नाम के युवक की मौत हो गई। वहीं इस घटना में कुल 6 लोग गंभीर रूप से हो गए। पुलिस को घटना की सूचना लगते ही मौके पर पहुंची और पुलिस ने सुरक्षा गार्ड राजपाल को गिरफ्तार कर लियाष। साथ ही उसके लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक भी अपने कब्जे में ले लिया। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी पड़ोसी हैं।
पूरी घटना की जानकारी
वहीं घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पुलिस थाना खजराना के अंतर्गत रिंग रोड के करीब आने वाली कृष्ण बाग कॉलोनी का यह घटना है। यहां रहने वाले 2 परिवारों में कुत्ता घुमाने की बात पर लड़ाई हो गई। इसी दौरान बैंक में गार्ड की नौकरी करने वाले एक आरोपी ने लोगों पर गोलियां चला दी। घटना में दो लोगों की मौके पर ही जान चली गई। वहीं 6 अन्य घायल हो गए।
बता दें कि जिन दो लोगों की मौत हुई वे एक ही परिवार के थे। उनका नाम विमल आचला (35) हैं। वहीं दूसरे शख्स का नाम राहुल वर्मा बताया गया जोकि 27 का था।
आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जांच की शुरु
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस घटना के संबंध में पुलिस ने बैंक ऑफ बड़ौदा की सुखलिया शाखा में बैंक गार्ड की नौकरी करने वाले आरोपी राजपाल सिंह राजावत को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बेटा सुधीर राजावत और परिवार के एक अन्य सदस्य शुभम की भी गिरफ्तारी हुई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।