विंध्य भास्कर डेस्क। देश में सोशल मीडिया प्लेटफार्म की बड़ी न्यूज बेवसाइड की न्यूज क्ल्कि के 30 स्थानों एक साथ छापा मार कार्रवाई हुई है। इस कार्रवाई के दौरान बेवसाइड से जुड़े मीडिया कर्मियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछतांछ कर रही है। इस कार्रवाई के बाद देश में हड़कम मच गया है। न्यूज बेवासाइड के मुबंई दिल्ली स्थित कई ठिकानों पर छापा मार कार्रवाई चल रही है। प्रारभिक जांच में जो आरोप लगाए जा रहे है। इसमें यह है कि इस न्यूज बेवसाइड पर चीन से फंडिग की गई है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह 11 बजे न्यूज क्लिक वेबसाइट से जुड़ी 30 जगह पर छापा मारे गए है। न्यूज इस दौरान कई पत्रकारों को भी हिरासत में लिया गया है न्यूज वेबसाइट पर आरोप है कि एक अमेरिकी अरबपति नोबेल राय सिंघम ने फाइनेंस किया है वह चीनी प्रोपेगेंडा को बढ़ावा देने के लिए भारत से समय दुनिया भर के संस्थानों को फंडिंग करते हैं इस रिपोर्ट के आधार पर 17 अगस्त को न्यूजक्लिक के खिलाफ UAPA के सेक्शन 153(a) (धर्म, जाति के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 120(b) (आपराधिक षड्यंत्र में भागीदारी) समेत कई अन्य सेक्शन के तहत एक FIR दर्ज कराई गई थी। FIR का नंबर 224/2023 है।
कार्रवाई के दौरान सोशल एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ के मुंबई स्थित घर पर भी पुलिस पहुंची है। तीस्ता न्यूजक्लिक वेबसाइट के लिए आर्टिकल लिखती रही हैं। हालांकि, पुलिस ने अब तक इस केस से तीस्ता के कनेक्शन के बारे में कुछ नहीं कहा है। तीस्ता को गुजरात दंगों से जुड़े एक केस में सुप्रीम कोर्ट ने 19 जुलाई को जमानत दी थी। उन्हें पिछले साल 25 जून को गिरफ्तार किया गया था।
इन प़़त्रकारों के यहां हुई कार्रवाई
बताया जा रहा है न्यूज क्लिक बेवसाइड से जुड़े जिन पत्रकारों के यहां छापा मारा गया, उनमें प्रमुख रूप से प्रबीर पुरकायस्थ, संजय राजौरा, उर्मिलेश, भाषा सिंह, परंजॉय गुहा ठाकुरता, ऑनिंदो चक्रवर्ती, अभिसार शर्मा और सोहेल हाशमी हैं। कहा जा रहा है कि ये सभी न्यूज वेबसाइट न्यूजक्लिक से जुड़े हुए हैं। अभिसार शर्मा नोएडा और उर्मिलेश गाजियाबाद में रहते हैं।इस मामले को लेकर अब प्रेस काउंसलिंग ऑॅफ इंडिया ने भी चिंता जाहिर की है।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे संसद में उठा था न्यूजक्लिक का मुद्दा
संसद के मानसून सत्र के दौरान 7 अगस्त को लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी न्यूयॉर्क टाइम्स रिपोर्ट का हवाला देकर न्यूजक्लिक को मिलने वाली चीनी फंडिंग का मुद्दा उठाया था।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि, ‘कांग्रेस, चीन और विवादित न्यूज वेबसाइट न्यूजक्लिक एक ही गर्भनाल से जुड़े हैं। राहुल गांधी की ‘नकली मोहब्बत की दुकान’ में पड़ोसी सामान साफ देखा जा सकता है। चीन के प्रति उनका प्रेम नजर आ रहा है। वे भारत विरोधी अभियान चला रहे हैं।’
अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब मैं न्यूज क्लिक की बात करता हूं, इसकी फंडिंग की, तब भारत में इसके खिलाफ छापे पड़े। उसमें कहां-कहां से पैसा लिया, कहां से पैसे आए, इन सबकी जानकारी है। अगर आप इनकी फंडिंग का जाल देखेंगे तो नेवलराय सिंघम ने इसकी फंडिंग की। फंडिंग उसे चीन की ओर से आई।