नई दिल्ली। कांग्रेस समेत 15 विपक्षीय दलों की बैठक शुक्रवार को बिहार के पटना में हुई जिसके बाद से ही देश कि राजनीति में एक अलग मोड़ आ गया है। विपक्ष इस बैठक से 2024 में भाजपा को सत्ता से निकालने की बात कर रहा है तो वही दुसरी तरफ भाजपा सरकार भी इस बैठक को लेकर विपक्षीय एकता पर शुर्खिया ले रही है। जबकि एक दुसरे पर बयान बाजी जारी है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले
पटना में विपक्षी दलों की बैठक पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि भ्रष्टाचार की जननी ही कांग्रेस है और बाकी सब पर गंभीर आरोप ही नहीं हैं बल्की वे लोग बेल पर बाहर हैं। मैं यही कहूंगा कि रंग मंच सज चुका है, नाटक मंडली तैयार हो चुकी है, मनोरंजन सबका होगा, भूमिकाएं बांध दी गई हैं। जनता सबका चेहरा अच्छी तरह पहचानती है। 2024 में भी इनको घर पर ही बिठाएंगे फिर एक बार मोदी सरकार लाएंगे।
6 महिने में शिवराज सिंह बेरोज़गार
बिहार में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने पटना कि बैठक पर भाजपा द्वारा किए हमले पर पलटवार करते हुए जमकर तंज कसा है, उन्होने कहा कि, अगर विपक्ष की बैठक फोटो सत्र था तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों हो रहा है? वे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बारे में क्यों बोल रहे हैं? इस बैठक के बाद भाजपा की नींद उड़ी हुई है। वे समझ रहे कि अगर विपक्ष साथ आया तो वे 100 सीट के नीचे चले जाएंगे… 6 महिने में शिवराज सिंह बेरोज़गार होने वाले हैं। उनकी गद्दी पहले जाएगी उसके बाद मोदी जी की जाएगी।