Cyclone Biparjoy : गुजरात समुद्री तटो के किनारे गुरुवार को चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव के कारण समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। साथ हि तटों के किनारे स्थिति घरों में समुद्र का पानी घुस गया, स्थानीय लोगों और मछुआरों के अलर्ट जारी किया गया है। वही मौसम विभाग ने अगले के कुछ घंटे इसका अधिक प्रभाव देखा जा सकता है।
पाकिस्तान में करेगा नुकसान
आईएमडी महानिदेशक ने बताया कि चक्रवात जब कराची और मांडवी के बीच तट को पार करेगा तब हवा की गति 115-125 किमी प्रति घंटा रह सकती है। ये गति एक VSCS(बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान) की गति है। इसके प्रभाव के कारण नुकसान हो सकता है। आज पूरे दिन समुद्र में ऐसी(ऊंची लहरें) ही स्थिति रहेगी।
पाकिस्तान को दी जा रही सलाह
IMD महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि चक्रवात बिपरजॉय पाकिस्तान के आस-पास जा रहा है। हम क्षेत्रीय विशिष्ट मौसम विज्ञान केंद्र होने के बाद भी पाकिस्तान को हर 3 घंटे में बढ़ते तूफान, बारिश, मार्ग, तीव्रता के बारे में नियमित रूप से जानकारी और सलाह दे रहे हैं।
गुजरात, राजस्थान अधिक प्रभाव
IMD महानिदेशक ने कहा कि मुंबई से दूरी अधिक होने की कारण बिपरजॉय का असर मुंबई में खास नहीं होगा। इसका प्रभाव गुजरात और राजस्थान में अधिक होगा। राजस्थान में 16-17 जून को भारी बारिश हो सकती है और हवाओं की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटे की रहने का अनुमान है।
शाम 4-8 बजे तक अधिक खतरा
एनडीआरएफ डिप्टी कमांडेंट अनुपम ने गांधीनगर में कहा कि टीमें निचले इलाकों का जायजा ले रही हैं। राहत कार्य किए जा रहे हैं। शाम 4-8 बजे तक इसका असर सबसे ज्यादा रहेगा। चक्रवात के लिए हमें अलग तरह से तैयारी करनी पड़ती है। इसमें कटिंग का काम ज्यादा होता है।
तट रक्षक भी अलर्ट
भारतीय तट रक्षक के उप महानिदेशक एम. वी. पाठक,ने कहा कि हमने अपने जहाज बचाव और राहत कार्य के लिए बंदरगाह पर तैनात किए हैं। हमारे 3 ऑफशोर पेट्रोल वाहन, 4 फास्ट पेट्रोल वाहन, 8 इंटरसेप्टर नांव, 3 डोर्नियर, 1 ALH गुजरात में तैयार हैं। 4 डोर्नियर, 4 चेतक और 1 ALH दमन में तैयार है। हमने गुजरात में 23 DRTs (आपदा प्रतिक्रिया टीम) तैयार की हैं।