गुजरात। चक्रवात बिपरजॉय को लेकर सरकार अलर्ट है और लगातार इसके हालातो पर नजर रखी जा रही है।वही बुधवार को भी समुद्रीय तटो पर तेज लहरे देखी वही साथ ही लगातार लोगो को सतर्क रहने का निर्देश दिया जा रहा है। बिपरजॉय के मद्देनजर BSF ने कच्छ के सीमावर्ती गांवों के लोगों को आश्रय दिया। BSF इंस्पेक्टर जय प्रकाश ने बताया कि हमने पूरी तैयारी की है, आस-पास के लोगों को यहां शिफ्ट किया है। उनके खाने-पीने की व्यवस्था की है। हम बॉर्डर के साथ तूफान से भी लोगों की रक्षा करेंगे।
रक्षा मंत्री बोले
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि तीनों सेना प्रमुखों से बात की और चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के लैंडफॉल के लिए सशस्त्र बलों की तैयारियों की समीक्षा की है। चक्रवात के कारण किसी भी स्थिति या आकस्मिकता से निपटने के लिए सशस्त्र बल नागरिक अधिकारियों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने भी की समीक्षा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुजरात के कच्छ में अस्पतालों का निरीक्षण किया और उपलब्ध ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और क्रिटिकल केयर बेड की जानकारी मांगी। साथ ही उन्होंने चक्रवात के बाद आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए की गई तैयारियों की भी समीक्षा की।
69 ट्रेनों को रद्द किया
CPRO पश्चिम रेलवे ने कहा कि चक्रवात बिपरजॉय के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर 69 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, 33 ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है, जबकि 27 ट्रेनों को शॉर्ट-ऑरजिनेट किया गया है।