शेयर बाजार में आए दिन कुछ न कुछ उथल पाथल होती रहती हैं। काफी कंपनियां शेयर बाजार में आईपीओ लाती रहती हैं। लेकिन इस समय ओयो भी अपना आईपीओ लानी जा रही हैं। लेकिन आईपीओ लाने में ओयो को काफी देरी हो रही हैं। जिसे देखते हुए सेबी ने उनके खिलाफ कड़क कदम उठाए हैं।
सेबी ने ओरावेल स्टेज लिमिटेड को आईपीओ के लिए फिर से कुछ दस्तावेज जमा करवाने के लिए कहा हैं। और यह कंपनी ओयो के तहत काम करती हैं। इस वजह से ओयो के आईपीओ आने में भी काफी रूकावटे आ रही हैं। सेबी के इस कदम से अब ओयो के आईपीओ आने में और अधिक देरी हो सकती हैं।
सितंबर 2021 में ओयो ने 8430 करोड़ रूपये के आईपीओ के दस्तावेज सेबी को भेजे थे। हालांकि सेबी ने अब फिर से ओयो से दस्तावेज मांगे हैं। इस आईपीओ के लिए 1430 करोड़ रूपये का ऑफर फॉर सेल और 7000 करोड़ रूपये के नए शेयर फिर से ओयो के द्वारा सेबी को जारी किए जाएगे।
सेबी के द्वारा पिछले साल यानी की 30 दिसंबर को ओयो के आईपीओ दस्तावेज को रिटर्न दिया गया था। और सेबी के द्वारा कहा गया था की वह नए संशोधन के साथ अपने दस्तावेज फिर सेबी में जमा करवाए। लेकिन आवश्यक संशोधन के बारे में कुछ भी नही बताया गया था। जबकि आवश्यक संशोधन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी होनी जरूरी हैं।
अगर ओयो कंपनी की 2022-23 की बैलेंस शीट पर नजर डाले तो इस साल कंपनी ने काफी अच्छा मुनाफा किया था। इस साल ओयो ने लगभग 63 करोड़ के करीब मुनाफा किया था। जो की काफी अच्छा माना जाता हैं। लेकिन इस साल से पहले पहले वाले साल में कंपनी ने काफी अधिक घाटा किया था। तब कंपनी ने लगभग 280 करोड़ के करीब घाटा किया था।