रीवा। प्रदेश में सीएम बनने के बाद मोहन यादव एक्शन मोड पर है। मस्जिद और मंदिर से लाउड स्पीकर व खुले में मांस मछली का विक्रय रोकने के बाद अब अपराधमुक्त करने की दिशा में अब गंभीर अपराध के बावजूद जमानत पर चल रहे आदतन आरोपी जल्द सलाखों के पीछे डालेने की तैयारी कर ली।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंत्रालय में आयोजित पत्रकार वार्ता https://t.co/0yF4kDH052
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) December 13, 2023
सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद भोपाल में 20 समेत प्रदेश से ऐसे 564 आरोपियों की लिस्ट तैयार कर गृह विभाग को भेजी गई है। अब इनकी पूरी कुंडली तैयार की जा रही है। इसमें इनके जमानत मिलने के कारणों से लेकर जमानत पर छूटने के बाद की पूरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
इसके बाद पुलिस इनकी जमानत निरस्त किए जाने की प्रक्रिया शुरू करेगी। इंदौर शहर में सबसे ज्यादा 111 आरोपियों की सूची तैयार की गई है। प्रदेश के 44 जिलों में जमानत पर छूटे आरोपियों को चिह्नित किया गया है। इनमें गंभीर अपराध जैसे हत्या, दुष्कर्म, एनएसए आदि के आदतन आरोपी हैं।
इंदौर शहर में सबसे ज्यादा 111, भोपाल में 20 चिह्नित
क्रमांक |
जिला | आरोपी |
01. | इंदौर शहर | 111 |
02. | जबलपुर | 87 |
03. | ग्वालियर | 36 |
04. | रीवा | 31 |
05. | उज्जैन | 26 |
06. | शहडोल | 20 |
07. | भोपाल |
20 |
यहां बीस से कम… यहां बीस से कम… शिवपुरी 14, गुना 5, मुरैना 16, भिंड 17, श्योपुर 7, दतिया 4, धार 10, आलीराजपुर 9, खरगोन 9, खंडवा 13, बड़वानी 7, देवास 18, शाजापुर 12, कटनी 4, सागर 2, पन्ना 2, छतरपुर 6, निवाड़ी 2, सतना 2, सिंगरौली 2, उमरिया 4, रायसेन 5, बैतूल 2, सीहोर 3 और राजगढ़ में 7 हैं।