Home राष्ट्रीय मध्य प्रदेश

छत्तीसगढ़ खेल IPL Updates बिजनेस ऑटोमोबाइल टैकनोलजी मनोरंजन #Trending Web Stories
Follow On WhatsApp
Follow On Telegram

Madhya Pradesh: CM बोले- दिग्विजय-कमलनाथ के लिए महिलाएं भोग-विलास की देवी

By Surendra Tiwari

Published on:

---Advertisement---

ग्वालियर दौरे पर आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निशाने पर कांग्रेस रही। सोमवार रात थाटीपुर के महिला सम्मेलन में सीएम ने कहा, ‘कांग्रेसियों के दिलों में महिलाओं के लिए कभी मान-सम्मान नहीं रहा। कमलनाथ आईफा अवार्ड में मुंबई की अभिनेत्री को ला रहे थे। दिग्विजय सिंह बहन-बेटी के लिए गंदा शब्द उपयोग करते हैं। बहन-बेटी के बजाए इनको अपने भोग-विलास की देवी दिखती है।’

मुख्यमंत्री के इस बयान पर पूर्व मंत्री इमरती देवी ने कहा, ‘CM ने सही कहा है। उनके (दिग्विजय और कमलनाथ) शब्द, भाषा और काम अच्छे होते तो हम कांग्रेस छोड़कर क्यों आते। 2020 के चुनाव में मेरे लिए जो भी कहा गया था, उसे सभी ने सुना था।’

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गांधी परिवार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘बहन-बेटी का ब्याह हो जाता है तो उसका सरनेम भी बदल जाता है, लेकिन देखो प्रियंका गांधी वाड्रा को, शादी वाड्रा परिवार में की और लिखती हैं गांधी। ये असली गांधी परिवार है ही नहीं, नकली गांधी हैं ये सब।’ राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘कांग्रेस पिछले 15 साल से फुस्सी बम लेकर घूम रही है।’

अक्टूबर 2020 में हुए उपचुनाव में कमलनाथ ने डबरा की सभा में इमरती देवी को आइटम कह दिया था। इसके जवाब में इमरती देवी ने कहा था, ‘वो बंगाल का आदमी है। कुर्सी चली गई है, इसलिए पागल हो गए हैं। उनकी मां और बहन आइटम होंगी।’ तब इमरती देवी शिवराज सरकार में मंत्री थीं।

---Advertisement---