Home राष्ट्रीय मध्य प्रदेश

छत्तीसगढ़ खेल IPL Updates बिजनेस ऑटोमोबाइल टैकनोलजी मनोरंजन #Trending Web Stories
Follow On WhatsApp
Follow On Telegram

Drivers Strike Hadtal News – पेट्रोल-डीजल शाम तक खत्म होने की संभावना, ड्राइवर भड़के

By Surendra Tiwari

Published on:

---Advertisement---

रीवा। नए साल में ट्रक चालकों की हड़ताल के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। सार्वजनिक परिवहन सेवा ठप्प हो गई हैं। पेट्रोल-पंप में तेल नहीं मिल रहा है। वहीं जरूरी चीजों का भी अभाव हो रहा है। सुबह से ऑटो बन्द होने से रेलवे स्टेशन से आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

बतादें कि केन्द्र सरकार ने हिट एंड रन को लेकर जो नया कानून बनाया है उसमें चालक को 7 साल की सजा व दस लाख रुपए का जुर्माना लगाने का प्रावधान रखा गया है। इसमें सभी वाहन चालक शामिल है। यह नया कानून नए साल से प्रभावी हो गया है। इसके कारण आज सुबह से ट्रक चालक हड़ताल पर है। इसका पहले ही दिन व्यापक असर देखने को मिल रहा है।

देशभर में चल रही ड्राइवर्स की हड़ताल Drivers Strike ने बड़ा रूप ले लिया है। कई जगह पंप पर पेट्रोल और डीजल खत्म होने लगा है। पेट्रोल पंप के संचालको ने बताया कि अगर कल तक टैंकर्स से सप्लाई नहीं हुई तो हमारे पंप पर पेट्रोल डीजल खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन और सरकार बातचीत कर रही है और उम्मीद है कि ऐसी स्थिति निर्मित नहीं होगी। हड़ताल Hadtal जल्द खत्म होगी।

---Advertisement---