भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंत्रिमंडल आज सोमवार को शपथ लेगा। सीएम की शपथ के 12 दिन तक भोपाल और दिल्ली में चले सियासी मंथन के बाद 28 मंत्रियों की शपथ का रास्ता साफ हुआ। इसमें भाजपा के सीनियर लोगों के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे और नए चेहरों को भी जगह दी जा रही है।
कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल और राकेश सिंह के साथ अर्चना चिटनीस, प्रद्युम्न सिंह तोमर, तुलसी सिलावट, प्रभुराम चौधरी, प्रदीप लारिया, संपतिया उइके, हेमंत खंडेलवाल, चेतन कश्यप और गोविंद सिंह राजपूत के नाम लगभग तय हो गए हैं।
#WATCH | Madhya Pradesh CM Mohan Yadav says “Madhya Pradesh Governor Mangubhai Patel will administer the oath of office to our cabinet ministers. Under the supervision of PM Modi, Union HM Amit Shah, BJP national president JP Nadda and other senior leaders of the party, we will… pic.twitter.com/2aXAczmLYG
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) December 25, 2023
भाजपा सूत्रों का कहना है कि संभागों के साथ लोकसभा चुनाव के हिसाब से भी जमावट की गई है। राजभवन में दोपहर 3.30 बजे शपथ का कार्यक्रम रखा गया है। दिल्ली में मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी दी। रविवार को मुख्य सचिव वीरा राणा ने जगह और तैयारियों का जायजा लिया। सोमवार सुबह सबसे पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्यपाल मंगू भाई पटेल को सुबह मंत्रियों की सूची सौंपेंगे। देर रात सभी संभावित चेहरों को फोन कर दिया गया है, ताकि वे सोमवार को पहुंच सकें।
नड्डा से मिलकर निकले मोहन ने बताई शपथ का दिन और तारीख
कई दौर की चर्चा के बाद तय हुए नाम… सीनियर के साथ सिंधिया खेमे को भी साधा
संभावित मंत्रिमंडल
- एंदल सिंह कंसाना
- नरायण सिंह कुशवाहा
- प्रद्युम्न सिंह तोमर
- तुलसी सिलावट
- कैलाश विजयवर्गीय
- प्रहलाद पटेल
- राकेश सिंह
- प्रभुराम चौधरी
- अर्चना चिटनीस
- संपतिया उइक
- हेमंत खंडेलवाल
- चेतन कश्यप
- बृजेंद्र प्रताप सिंह
- कुंवर सिंह टेकाम
- गोविंद सिंह राजपूत
- प्रदीप लारिया
- इंदर सिंह परमार
सिंधिया खेमे से नया नाम कोई नहीं
सिंधिया खेमे से कोई नया नाम नहीं लिया गया है। शिवराज सरकार में मंत्री रहे और चुनाव जीतने वाले ही डॉ. यादव कैबिनेट में रहेंगे। इनमें तुलसी सिलावट, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रभुराम चौधरी और गोविंद सिंह राजपूत शामिल हैं। बता दें कि पिछले चार दिन से दिल्ली में कई दौर की चर्चा हुई है। सबसे पहले राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने सभी नेताओं से चर्चा की। बाद में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से बात हुई।
इन पर असमंजस…
- कुंवर विजयशाह
- बिसाहूलाल सिंह
- मीना सिंह मांडवे
- ओमप्रकाश सकलेचा
- हरदीप सिंह डंग
- बृजेंद्र सिंह यादव
आधे पुराने नाम ही रिपीट होंगे…
विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार में 33 मंत्री रहे। इसमें 12 चुनाव हार गए। दो के टिकट कट गए। मंत्री रहे डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री, राजेंद्र शुक्ला व जगदीश देवड़ा डिप्टी सीएम बन गए। बचे हुए सोलह में से 8 मंत्री बने, 8 नहीं।